पाकिस्तान सुपर लीग में इस साल पेशावर जालमी की टीम में चाइनीज क्रिकेटर को भी जगह दी गई है। पेशावर जालमी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच से पहले चाइनीज क्रिकेटर मैच को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। मैच से पहले जब एंकर ने क्रिकेटर से पूछा कि चाइनीज में क्रिकेट को क्या कहते हैं तो क्रिकेटर का जवाब आया, बांचो। क्रिकेटर का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया है। युवी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”चाइना में क्रिकेट को बांचो कहा जाता है। युवी के इस वीडियो पर फैंस ने कुछ मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक फैन ने कहा, यह सुनने में ऐसा लगा रहा है जैसे कि कोई गाली दे रहा हो। एक फैन ने लिखा, ”युवी पाजी आप और हम आओ मिलकर बांचो खेलते हैं”। इसके अलावा भी कई फैंस ने युवी को अपने साथ इस खेल को खेलने के लिए आमंत्रित किया। युवराज सिंह अगले महीने से होने वाले आईपीएल मैचों में सालों बाद एक बार फिर अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते नजर आएंगे।

KXIP team, KXIP team 2018, KXIP team 2018 players, KXIP team 2018 players list, ipl KXIP team, krr 2018 team, KXIP 2018 team players list, KXIP squad 2018, mumbai indians, mumbai indians team 2018, mumbai indians team 2018 players list, mumbai indians players lits, KXIP squad 2018 ipl, ipl auction 2018, ipl krr team, ipl krr team players list, KXIP team squad 2018, ipl KXIP squad, ipl latest news
युवराज सिंह। (Photo Courtesy: IPL)

वहीं पीएसएल के इस मुकाबले में पेशावर जालमी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने पेशावर जालमी की तरफ से जीत के हीरो रहे, उन्होंने टीम को अंतिं ओवर में जीत दिलाने का काम किया। पेशावर जालमी का प्रदर्शन अबी तक इस टूर्नामेंट में मिलाजुला ही रहा है।

पेशावर को जीत के लिए आखिरी 7 गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी, जिसे सैमी ने दो गेंद रहते ही बना दिए। सैमी ने चार गेंदों में दो छक्के और एक चौका जड़कर दो गेंद रहते ही टीम को जीत दिला दी। अंक तालिका की बात करें तो पेशावर की टीम कराची किंग्स और मुल्तान-सुल्तान के बाज तीसरे स्थान पर मौजूद है।