भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके चलते टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ नहीं हैं। धोनी इस वक्त अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। माही ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रांची स्थित अपने फार्म हाउस में कुत्तों के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी का कुत्तों से प्रेम जगजाहिर है। उनके पास कई नस्ल के डॉग्स हैं।

इस वीडियो में धोनी अपने कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। धोनी ने लिखा, “थोड़ा गले लगाना, ट्रेनिंग कराना, कैच प्रैक्टिस कराना और इन सबके बदले में अनकंडीशनल प्यार मिलना। इसका कोई मोल नहीं।”

प्रदर्शन पर एक नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 321 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 78 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10046 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 67 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 93 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1487 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानादार रहा है। इसके 175 मैचों में उन्होंने 58 बार नाबाद रहते हुए 20 अर्धशतक की मदद से 4016 रन बनाए हैं।