Indian Cricket Team Schedule 2026: भारतीय टीम के लिए साल 2025 व्हाइट बॉल में शानदार रहा तो टेस्ट में टीम के हाथ निराशा लगी। अब तैयारी है 2026 की जहां टी20 वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स के साथ-साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होग। इतना ही नहीं साल 2026 में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी भी करेगी।
भारतीय मेंस क्रिकेट टीम साल 2026 में अपना सफर 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से करेगी। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी और 7 फरवरी से 8 मार्च तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के बाद साल के अंत तक भारतीय टीम करीब पांच टेस्ट और 15 वनडे मैच खेलेगी।
प्रियांश-प्रभसिमरन ओपनर, श्रेयस अय्यर नंबर 3; AI ने चुनी IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
दो ICC टाइटल और 2 गोल्ड मेडल दांव पर
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 जितना अहम है, उतना ही महिला क्रिकेट टीम के लिए भी है। साल 2025 में मेंस टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, तो महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। अब एक बार फिर महिला और पुरुष टीमों की नजरें साल 2026 में एक-एक आईसीसी टाइटल पर होंगी। इस साल पुरुष और महिला दोनों टी20 वर्ल्ड कप होंगे।
उसके बाद एशियन गेम्स 2023 में भारतीय मेंस टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम ने गोल्ड जीते थे। इस साल भी दो गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स से इस बार क्रिकेट हटा दिया गया है। पिछले सीजन भारत की महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता था।
साल 2026 के लिए भारतीय मेंस टीम का शेड्यूल
| श्रृंखला/टूर्नामेंट | मेजबान देश | प्रारूप | मैच | तिथियां |
| न्यूजीलैंड का भारत दौरा | भारत | ODI, T20Is | 3 वनडे, 5 टी20आई | 11-31 जनवरी 2026 |
| T20 विश्व कप 2026 | भारत/श्रीलंका | T20Is | 4-9 टी20आई | 7 फरवरी – 8 मार्च 2026 |
| आईपीएल 2026 | भारत | T20s | – | 27 मार्च – 31 मई 2026 |
| अफगानिस्तान का भारत दौरा | भारत | ODI, Test | 1 टेस्ट, 3 वनडे | जून 2026 |
| भारत का इंग्लैंड दौरा | इंग्लैंड | ODI, T20Is | 3 वनडे, 5 टी20आई | 1-19 जुलाई 2026 |
| भारत का श्रीलंका दौरा | श्रीलंका | Test | 2 टेस्ट (WTC का हिस्सा) | अगस्त 2026 |
| भारत का बांग्लादेश दौरा* | बांग्लादेश | ODI, T20Is | 3 वनडे, 5 टी20आई | सितंबर 2026 |
| एशियाई खेल 2026* | जापान | T20Is | 1-3 टी20आई | 19 सितंबर – 4 अक्टूबर 2026 |
| भारत का अफगानिस्तान दौरा* | न्यूट्रल | T20Is | 3 टी20आई | सितंबर/अक्टूबर 2026 |
| वेस्टइंडीज का भारत दौरा | भारत | ODI, T20Is | 3 वनडे, 5 टी20आई | अक्टूबर/नवंबर 2026 |
| भारत का न्यूजीलैंड दौरा | न्यूजीलैंड | Tests, ODI, T20Is | 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी20आई | नवंबर/दिसंबर 2026 |
साल 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल
| श्रृंखला / टूर्नामेंट | मेजबान / स्थान | प्रारूप | मैच | तिथियां |
| भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा | ऑस्ट्रेलिया | Test, ODI, T20I | 1 टेस्ट, 3 वनडे, 3 टी20आई | 15 फरवरी – 9 मार्च 2026 |
| भारत का इंग्लैंड दौरा | इंग्लैंड | T20I | 3 टी20 इंटरनेशनल | 28 मई – 2 जून 2026 |
| ICC महिला T20 विश्व कप 2026 | इंग्लैंड | T20I | मुख्य टूर्नामेंट | 12 जून – 5 जुलाई 2026 |
| भारत का इंग्लैंड दौरा | इंग्लैंड | Test | इकलौता टेस्ट (Lord’s) | 10 जुलाई – 13 जुलाई 2026 |
| एशियाई खेल 2026 | जापान | T20I | टी20 टूर्नामेंट | 19 सितंबर – 4 अक्टूबर 2026 |
