IND vs ZIM 3rd ODI 2022 Highlights: भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 क्लीन स्विप किया। हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आखिरी मुकाबले को केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने 13 रनों अपने नाम किया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम इंडिया ने आठ विकेट पर 289 रन बनाए। जिम्बाब्वे की टीम 290 रनों के टारगेट के जवाब में 276 रनों पर ऑल आउट हो गई। मेजबान टीम की ओर से सिकंदर रजा ने शतक जड़ा। आवेश खान ने 3, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। भारत की ओर से शुभमन गिल ने 130 जबकि इशान किशन ने 50 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने 5 विकेट झटके।

इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। दीपक चाहर और आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी एकादश का हिस्सा नहीं रहे। जिम्बाब्वे की टीम भी दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। भारतीय टीम शुरुआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी थी।

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार चौथी बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जून 2016 (3-0), जुलाई 2015 (3-0) और जुलाई 2013 (5-0) में क्लीन स्वीप किया था, जबकि मार्च 2002 में हुई पांच मैच की सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।

Match Ended

India in Zimbabwe, 3 ODI Series, 2022

Zimbabwe 
276 (49.3)

vs

India  
289/8 (50.0)

Match Ended ( Day – 3rd ODI )
India beat Zimbabwe by 13 runs

Live Updates

IND vs ZIM 3rd ODI: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार चौथी बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जून 2016 (3-0), जुलाई 2015 (3-0) और जुलाई 2013 (5-0) में क्लीन स्वीप किया था।

20:59 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे को मिली हार

जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आखिरी मुकाबले में 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। आखिरी विकेट के तौर पर विक्टर न्याउची डक पर आउट हुए। आवेश खान ने तीसरा विकेट लिया। रिचर्ड नगारवा 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

20:49 (IST) 22 Aug 2022
सिंकदर रजा आउट

सिंकदर रजा 115 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। शुभमन गिल ने उनका शानदार कैच पकड़ा। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 8 गेंदों पर 15 रनों की जरूरत। टीम का स्कोर 48.4 ओवर में 9 विकेट पर 275 रन।

20:44 (IST) 22 Aug 2022
आवेश खान ने ब्रैड इवांस को आउट किया

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 12 गेंदों पर 17 रनों की जरूरत। टीम का स्कोर 48 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन। आवेश खान ने ब्रैड इवांस को आउट किया। उन्होंने 28 रन बनाए। सिकंदर रजा 114 रन बनाकर क्रीज पर।

20:33 (IST) 22 Aug 2022
सिकंदर रजा शानदार बल्लेबाजी

सिकंदर रजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने शतक जड़ दिया है। जिम्बाब्वे की टीम 46.1 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बना चुकी है। 23 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत। ब्रैड इवांस 22 रन बनाकर क्रीज पर।

20:18 (IST) 22 Aug 2022
सिकंदर रजा की शानदार बल्लेबाजी

जिम्बाब्वे ने 43 ओवर में 7 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंदों पर 64 रनों की जरूरत। सिकंदर रजा 84 और ब्रैड इवांस 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 46 गेंदों पर 56 रनों की साझेदारी हुई।

19:42 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे को लगा 7वां झटका

जिम्बाब्वे को लगा 7वां झटका। ल्यूक जॉनगवे को कुलदीप यादव ने 14 रन पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 36 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन। सिकंदर रजा 46 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 85 गेंदों पर 121 रनों की जरूरत।

19:27 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे को लगा छठा झटका

जिम्बाब्वे को लगा छठा झटका। टीम का स्कोर 32.2 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन। जीत के लिए 145 रनों की जरूरत। रेयान बर्ल 8 रन बनाकर आउट। कुलदीप यादव को विकेट मिला। सिकंदर रजा 37 रन बानकर क्रीज पर

19:04 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे को लगा 5वां झटका

जिम्बाब्वे को लगा 5वां झटका। ताकुदज्वानाशे कैटानो 13 रन बनाकर आउट। कुलदीप यादव ने विकेट लिया। जिम्बाब्वे का स्कोर 28 ओवर 5 विकेट पर 123 रन। टीम को जीत के लिए 167 रनों की जरूरत। रेयान बर्ल 1 और सिंकदर रजा 22 रन बनाकर क्रीज पर।

19:02 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका

जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका। रेजिस चकबवा 16 रन बनाकर आउट। अक्षर पटेल ने विकेट लिया। जिम्बाब्वे का स्कोर 27 ओवर में ओवर में 4 विकेट पर 122 रन। टीम को जीत के लिए 168 रनों की जरूरत। ताकुदज्वानाशे कैटानो 13 और सिंकदर रजा 22 रन बनाकर क्रीज पर।

18:26 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका

जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका। टोनी मुन्योंगा 15 रन बनाकर आउट। आवेश खान ने विकेट लिया। जिम्बाब्वे का स्कोर 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन। टीम को जीत के लिए 206 रनों की जरूरत। रेजिस चकबवा द और सिंकदर रजा 2 रन बनाकर क्रीज पर।

18:19 (IST) 22 Aug 2022
सीन विलियम्स 45 रन बनाकर आउट

अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को जरूरी सफलता दिलाई। सीन विलियम्स 45 रन बनाकर आउट। जिम्बाब्वे का स्कोर 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन। टोनी मुन्योंगा 15 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 208 रनों की जरूरत।

18:16 (IST) 22 Aug 2022
अच्छी स्थिति में जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे की टीम अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। सीन विलियम्स 44 और टोनी मुन्योंगा 14 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 210 रनों की जरूरत। दोनों के बीच 60 गेंदों पर 44 रनों की साझेदारी हुई।

17:43 (IST) 22 Aug 2022
सीन विलियम्स 26 और टोनी मुन्योंगा 1 रन बनाकर क्रीज पर

जिम्बाब्वे की टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 243 रनों की जरूरत। सीन विलियम्स 26 और टोनी मुन्योंगा 1 रन बनाकर क्रीज पर।

17:29 (IST) 22 Aug 2022
ताकुदज्वानाशे कैटानो रिटायर्ड हर्ट

जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। ताकुदज्वानाशे कैटानो 12 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। टीम का स्कोर इस वक्त 6.1 ओवर में 1 विकेट पर 40 रन है।

17:28 (IST) 22 Aug 2022
ताकुदज्वानाशे कैटानो 12 रन और सीन विलियम्स 16 रन बनाकर क्रीज पर

जिम्बाब्वे की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। ताकुदज्वानाशे कैटानो 12 रन और सीन विलियम्स 16 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 254 रनों की जरूरत। दोनों के बीच 29 रनों की साझेदारी हुई।

17:07 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका

जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका। इनोसेंट काइया को 6 रन पर दीपक चाहर ने आउट किया। टीम का स्कोर 2.3 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन। ताकुदज्वानाशे कैटानो 0 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 283 रनों की जरूरत

17:05 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इनोसेंट काइया 6 और ताकुदज्वानाशे कैटानो 0 रन बनाकर क्रीज पर। टीम का स्कोर 2.2 ओवर में बगैर किसी विकेट क 7 रन।

16:22 (IST) 22 Aug 2022
जिम्बाब्वे को 290 रनों का टारगेट

टीम इंडिया ने शुभमन गिल के शतक और इशन किशन के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 289। जिम्बाब्वे को 290 रनों का टारगेट दिया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस ने 5 विकेट झटके।

16:20 (IST) 22 Aug 2022
ब्रैड इवांस ने 5 विकेट झटके

ब्रैड इवांस ने 5 विकेट झटके। शार्दुल ठाकुर को 9 रन पर आउट करके टीम इंडिया को 8वां झटका दिया। टीम इंडिया ने 49.3ओवर में 8 विकेट पर 286 रन बना लिए हैं।

16:18 (IST) 22 Aug 2022
टीम इंडिया को लगा 7वां झटका

टीम इंडिया को लगा 7वां झटका। शुभमन गिल 97 गेंदों पर 130 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 49.1 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बना लिए हैं। शार्दुल ठाकुर 0 रन बनाकर क्रीज पर।

16:11 (IST) 22 Aug 2022
अक्षर पटेल 1 रन बनाकर आउट

अक्षर पटेल 1 रन बनाकर आउट। विक्टर न्याउची ने दिलाई जिमबाब्वे को छठी सफलता। टीम इंडिया का स्कोर 47.4 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन। शुभमन गिल 93 गेंदों पर 127 रन बनाकर क्रीज पर।

16:00 (IST) 22 Aug 2022
टीम इंडिया को लगा 5वां झटका

टीम इंडिया को लगा 5वां झटका। संजू सैमसन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभमन गिल 112 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 46 ओवर में 5 विकेट पर 256 रन।

15:46 (IST) 22 Aug 2022
शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा

शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने इसके लिए 82 गेंद लिए और 12 चौके लगाए। टीम इंडिया का स्कोर 43.1 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन।

15:45 (IST) 22 Aug 2022
दीपक हुड्डा आउट

ब्रैड इवांस ने दीपक हुड्डा को 1 रन पर पवेलियन भेजा। शुभमन गिल 99 रन बनाकर क्रीज पर। संजू सैमसन 0 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 43 ओवर में 4 विकेट पर 227 रन।

15:43 (IST) 22 Aug 2022
टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका लगा

टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका लगा। इशान किशन 61 गेंदों पर 50 रन बनाकर रन आउट हुए। ब्रैड एवांस की गेंद गिल के पैड पर लगी। एल्बीडब्ल्यू की अपील हुई और अंपायर ने नॉट आउट दिया। किशन रन लेने के लिए दौड़े। गिल ने मना किया तबतक देरी हो गई थी। एल्बीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया गया, लेकिन रिप्ले में पता चला गिल के बल्ले पर गेंद लगने के बाद पैड लगी थी।

15:36 (IST) 22 Aug 2022
इशान किशन का अर्धशतक

इशान किशन ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अबतक 61 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। शुभमन गिल भी शतक के करीब हैं। वह 78 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 97 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 140 रनों की साझेदारी हो गई।

15:28 (IST) 22 Aug 2022
शुभमन गिल 87 और इशन किशन 46 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया का स्कोर 40 ओवर में 2 विकेट पर 210 रन। शुभमन गिल 87 और इशन किशन 46 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 114 गेंदों पर 126 रनों की साझेदारी हुई।

14:58 (IST) 22 Aug 2022
शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा

टीम इंडिया ने 34 ओवर में 2 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ दिया है। इशान किशन 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 78 गेंदों पर 65 रनों की साझेदारी।

14:42 (IST) 22 Aug 2022
इशन किशन 9 और शुभमन गिल 35 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने 28 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। इशन किशन 9 और शुभमन गिल 35 रन बनाकर क्रीज पर है। दोनों के बीच 43 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी हो गई है।

14:19 (IST) 22 Aug 2022
भारत को लगा दूसरा झटका, धवन 40 रन बनाकर आउट

भारत के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। भारत को दूसरा झटका 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। यह विकेट भी ब्रैड इवांस के खाते में गया। उन्होंने शिखर धवन को सीन विलियम्स के हाथों कैच कराया। धवन 5 चौके की मदद से 68 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह इशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

IND vs ZIM 3rd ODI 2022 : भारतीय गेंदबाजों ने अब तक जिम्बाब्वे पर किसी तरह की दया नहीं दिखाई है। जिम्बाब्वे की टीम पहले मैच में 189, जबकि दूसरे मैच में 161 रन पर आउट हो गई थी। इससे पता चलता है कि भारतीय गेंदबाजों के सामने उसके बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ उसके गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डालने में नाकाम रहे हैं जिसमें वनडे के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। केवल शिखर धवन के वनडे के आंकड़ों से ही इसका अनुमान लगाया जा सकता है। बेहद प्रतिभाशाली शुभमन गिल ने इस दौरे में अब तक जैसा प्रदर्शन किया है निश्चित तौर पर वह उससे संतुष्ट नहीं होंगे और एक बार फिर से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करेंगे। पिछले मैच में धवन के साथ राहुल स्वयं पारी का आगाज करने के लिए उतरे थे, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। इसके बावजूद वह फिर से पारी की शुरुआत करने के लिए उतर सकते हैं। कुछ प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति में भी भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है तथा दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल के प्रयास को प्रतिद्वंद्वी के कमजोर होने के कारण कम नहीं आंका जा सकता।