India vs Zimbabwe Cricket Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला एकदिवसीय मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। टीम इंडिया ने 115 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उसने 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 40.3 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए 192 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। चोट के बाद वापसी करने वाले दीपक चाहर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए।
भारत की ओर से शिखर धवन 113 गेंद में 81 और शुभमन गिल 72 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। धवन ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए, जबकि शुभमन गिल ने 10 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान रेजिस चकबवा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।
अंत में ब्रैड इवांस के नाबाद 33 और रिचर्ड नगारवा के 34 रनों की पारी से टीम 200 के करीब पहुंच पाई। टीम इंडिया की ओर से दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला। कुलदीप यादव को कोई विकेट नहीं मिला।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी थीं
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 – शिखर धवन, शुभमन गिल, इशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 – तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काइया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।
India in Zimbabwe, 3 ODI Series, 2022
Zimbabwe
189 (40.3)
India
192/0 (30.5)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat Zimbabwe by 10 wickets
IND vs ZIM 1st ODI Cricket Match India vs Zimbabwe: चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल पर निगाहें होंगी।
भारत की ओर से चोट के बाद वापसी कर रहे दीपक चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने मेजबान टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। प्रसिद्ध कृष्णा अपनी हार्ड लेंथ गेंद पर बने रहे। उन्होंने भी तीन विकेट झटके।
जिम्बाब्वे को महज 189 रन पर समेटने के बाद शुभमन गिल और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने भारत को बिना किसी नुकसान के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। अगर जिम्बाब्वे की टीम शुरुआत में कुछ सफलता हासिल करती तब मैच में थोड़ा रोमांच आ सकता था। हालांकि, भारतीय सलामी जोड़ी ने इन सभी संभावनाओं को खारिज किया।
भारत का स्कोर 150 रन के पार हो गया है। वहीं, शिखर धवन के बाद शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। शुभमन गिल ने 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही भारत के 150 रन पूरे हो गए। भारत का 27 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट खोए 158 रन है। उसे जीत के लिए 23 ओवर में 32 रन की जरूरत है।
शिखर धवन ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद धवन ने सिकंदर रजा के अगले ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 105 रन है। शुभमन गिल के 40 गेंद में 35 रन हैं। शिखर धवन के 80 गेंद में 55 रन हैं।
शिखर धवन ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद धवन ने सिकंदर रजा के अगले ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 105 रन हैष
भारतीय पारी के 14 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 76 रन है। शिखर धवन के 56 गेंद में 35 रन हैं, जबकि शुभमन गिल के 28 गेंद में 26 रन हैं। भारत को जीत के लिए अभी 36 ओवर में 114 रन बनाने हैं। इससे पहले भारत ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
टीम इंडिया ने 5 ओवर में बगैर किसी विकेट के 26 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 4 और शिखर धवन 15 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 164 रनों की जरूरत।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू। शिखर धवन 8 और शुभमन गिल 0 रन बनाकर क्रीज पर। रिचर्ड नगारवा ने जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की। टीम इंडिया का स्कोर 1 ओवर में बगैर किसी विकेट के 8 रन।
जिम्बाब्वे की टीम 40.3 ओवर में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया को 190 रनों का टारगेट मिला। अक्षर पटेल ने विक्टर न्याउची को 8 रन पर आउट करके आखिरी विकेट लिया। ब्रैड इवांस 33 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने वनडे क्रिकेट में 50 विकेट पूरा कर लिया है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने रिचर्ड नगारवा ने 34 रन पर आउट किया। जिंबाब्वे ने 39,3 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं।
ब्रैड इवांस 31 और रिचर्ड नगारवा ने 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने 63 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी कर दी है। जिम्बाब्वे का स्कोर 39 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन।
29वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल को एक और सफलता मिली। उन्होंने ल्यूक जोंगवे को एलबीडब्ल्यू किया। जोंगवे 23 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर ने अपनी गेंद पर पगबाधा की अपील की। अंपायर ने आउट दे दिया। ल्यूक ने तुरंत रिव्यू लिया। हालांकि, रिव्यू में दिखा कि गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ था। मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रहा। रिचर्ड नगारवा नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए हैं।
जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकबवा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने उन्हें बोल्ड कर दिया। चकबवा 51 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ब्रैड इवांस बल्लेबाजी के लिए आए। 27 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 7 विकेट पर 107 रन है।
जिम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकबवा एक छोर संभाले हुए हैं। उन्होंने 26वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। इसके साथ ही जिम्बाब्वे का शतक पूरा हो गया। 26 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 105 रन है।
जिम्बाब्वे को 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने रायन बर्ल को स्क्वायर लेग पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। रायन बर्ल 18 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। रायन बर्ल की जगह ल्यूक जॉनग्वे बल्लेबाजी के लिए आए। जिम्बाब्वे का 21 ओवर के बाद स्कोर 6 विकेट पर 87 रन है।
जिम्बाब्वे की पारी के 20 ओवर हो चुके हैं। इस समय उसका स्कोर 5 विकेट पर 78 रन है। रायन बर्ल ने 14 गेंद में 7 और रेजिस चकबवा के 32 गेंद में 25 रन हैं। भारत की ओर से दीपक चाहर ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज ने 19 रन देकर एक विकेट झटका है।
जिम्बाब्वे को लगा 5वां झटका। सिकंदर रजा को 12 रन पर प्रसिंद्ध कृष्णा ने आउट किया। टीम का स्कोर 16.1 ओवर में 5 विकेट पर 66 रन। रेजिस चकबवा 21 रन और रेयान ब्रर्ल 0 रना बनाकर क्रीज पर।
जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। सिकंदर रजा 6 और रेजिस चकबवा 15 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने 6 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया है। वहीं दीपक चाहर ने 1 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिया है।
दीपक चाहर ने जिम्बाब्वे पर कहर बरपाया। वेस्ले मधेवेरे को 5 रन पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 10.1 ओवर में 4 विकेट पर 31 रन। सिकंदर रजा 0 रन बनाकर क्रीज पर।
जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका। सीन विलियम्स को मोहम्मद सिराज ने 1 रन पर आउट किया। टीम का स्कोर 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 31 रन। वेस्ले मधेवेरे 5 रन बनाकर क्रीज पर।
तदिवानाशे मारुमनी को आउट करके दीपक चाहर ने जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। उन्होंने 8 रन बनाए। टीम का स्कोर 8.1 ओवर में 2 विकेट पर 26 रन। सीन विलियम्स और वेस्ले मधेवेरे क्रीज पर
इनोसेंट काइया को दीपक चाहर ने आउट करके टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 4 रन बनाए। टीम का स्कोर 6.4 ओवर में 1 विकेट पर 25 रन। तदिवानाशे मारुमनी 8 रन बनाकर क्रीज पर।
जिम्बाब्वे ने 5 ओवर की समाप्ती के बाद बगैर किसी विकेट के 22 रन बना लिए हैं। तदिवानाशे मारुमनी 6 और इनोसेंट काइया 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दीपक चाहर ने अबतक 3 ओवर में 10 रन दिए हैं।
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू। तदिवानाशे मारुमनी और इनोसेंट काइया ने पारी की शुरुआत की। दीपक चाहर ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर की समाप्ती के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर बगैर किसी विकेट के 6 रन।
तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काइया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।
शिखर धवन, शुभमन गिल, इशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच में इशान किशन और सूंज सैमसन दोनों को मौका मिला है। सैमसन बतौर विकेटकीपर खेलेंगे।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊपर होगा। जिम्बाब्वे की टीम भी अच्छी फॉर्म में है। टीम ने घरेलू सरजमीं पर हाल ही में बांग्लादेश को टी-20 और वनडे सीरीज में हराया है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में होगी। राहुल पर सभी की निगाहें हैं। वह चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।
IND vs ZIM 1st ODI Cricket Match India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे ने अब तक 63 एकदिवसीय मैच खेले हैं। भारत ने जिम्बाब्वे को 51 मैचों में हराया है और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने 16 में से 14 एकदिवसीय मैच जीते हैं और 2 हारे हैं। पिछले 5 एकदिवसीय मैचों में, भारत ने जिम्बाब्वे को सभी मुकाबलों में हराया। सीरीज में जिम्बाब्वे का नेतृत्व रेजिस चकाब्वा करेंगे। सिकंदर रजा, रेयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी विभाग में डोनाल्ड तिरिपानो, ल्यूक जोंगवे और रिचर्ड नगारवा कुछ प्रमुख गेंदबाज हैं। सीरीज में भारत की अगुवाई केएल राहुल करेंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे कई शीर्ष खिलाड़ियों को दौरे के लिए आराम दिया गया है। शिखर धवन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा और इशान किशन टीम के कुछ प्रमुख बल्लेबाज हैं। गेंदबाजों में कुलदीप यादव, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज कुछ प्रमुख खिलाड़ी हैं।
