Ind vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) पर खेला गया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने 388 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। रोहित ने 159 तो केएल राहुल ने 102 रन बनाए थे। वहीं पंत और अय्यर ने भी कमाल की बल्लेबाजी की थी।

इसके जवाब में उतरी विंडीज की शुरुआत अच्छी रही और लुइस और होप ने अच्छी शुरुआत दिलाई। निकोलस पूरन ने भी 75 रनों की आतिशी पारी खेली और एक उम्मीद जगाई। लेकिन, शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट और कुलदीप ने हैट्रिक झटककर विंडीज की इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विंडीज की पूरी पारी 280 पर सिमट गई। तीन मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। इसका निर्णायक मुकाबला 22 दिसंबर को खेला जाएगा।

 

Live Blog

21:13 (IST)18 Dec 2019





















भारत ने जीता मैच

388 रनों के जवाब में उतरी विंडीज की टीम  280 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके चलते टीम इंडिया ने 107 रनों से जीत लिया है और सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। शमी और कुलदीप ने 3-3 विकेट झटके हैं। 

21:00 (IST)18 Dec 2019





















पियर आउट

260 के स्कोर पर विंडीज को नौवां झटका लगा है और पियर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विराट कोहली ने शानदार कैच लपका है। 

20:20 (IST)18 Dec 2019





















200 के पार विंडीज

32वें ओवर में विंडीज की टीम का स्कोर 5 विकेट खोकर 200 के पार चला गया है। होप और होल्डर की जोड़ी अब मैदान में है। 

20:05 (IST)18 Dec 2019





















निकोलस पूरन आउट

192 के स्कोर पर वेस्टइंडीज कौ चौथा झटका लगा है और खतरनाक दिख रहे निकोलस पूरन 75 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शमी को यह सफलता मिली है। 

19:50 (IST)18 Dec 2019





















पूरन ने जड़ी फिफ्टी

27वें ओवर में निकोलस पूरन ने कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है और कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को यह साझेदारी तोड़नी होगी। 

19:35 (IST)18 Dec 2019





















छूटा आसान सा कैच

निकोलस पूरन का विकेट भारत ने गंवा दिया है और दीपक चाहर ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया है। यह जीवनदान भारत को महंगा पड़ सकता है।

19:29 (IST)18 Dec 2019





















शाई होप ने जड़ा अर्धशतक

शाई होप ने विंडीज की पारी को संभाला हुआ है और कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। 22 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर अब 111 पर पहुंच गया है। 

18:56 (IST)18 Dec 2019





















हेटमायर आउट

73 के स्कोर पर विंडीज को दूसरा झटका लगा है और हेटमायर 4 रन बनाकर अय्यर की फुर्ती का शिकार हो गए हैं। कमाल का रन आउट अय्यर ने किया है। 

18:45 (IST)18 Dec 2019





















वेस्टइंडीज को पहला झटका

61 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पहला झटका लुइस के रूप में लगा है और शार्दुल को पहली सफलता मिली है। भारत को इस विकेट की दरकार थी।

18:32 (IST)18 Dec 2019





















50 के पार विंडीज

9वें ओवर में वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। होप और लुइस दोनों कमाल की लय में नजर आ रहे हैं। 

18:13 (IST)18 Dec 2019





















5 ओवर के बाद विंडीज

5 ओवर का खेल हो चुका है और 388 रनों के जवाब में उतरी विंडीज की टीम ने 27 रन बना लिए हैं। लुइस और होप अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

18:03 (IST)18 Dec 2019





















होप ने जड़ा चौका

तीसरा ओवर लेकर दीपक चाहर आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर होप ने कमाल का चौका जड़ा है। विंडीज का स्कोर अब 15 पर पहुंच गया है। 

17:51 (IST)18 Dec 2019





















केएल राहुल से छूटा कैच

पहले ओवर में दीपक ने एक शानदार मौका बनाया था लेकिन केएल राहुल ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया है। शाई होप को एक मौका मिल गया है। 

17:37 (IST)18 Dec 2019





















वेस्टइंडीज को करनी होगी दमदार शुरुआत

388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को आतिशी शुरुआत करनी होगी। वहीं, भारतीय गेंदबाजों की नजर विकेट हासिल करने पर होगी। 

17:17 (IST)18 Dec 2019





















वेस्टइंडीज को जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के 159 और पंत-अय्यर की दमदार बल्लेबाजी के चलते विंडीज को जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया है। 

17:06 (IST)18 Dec 2019





















ऋषभ पंत आउट

365 के स्कोर पर  इंडिया को चौथा झटका लगा है और पंत 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अय्यर अपने अर्धशतक से केवल 1 रन ही दूर हैं। 

16:55 (IST)18 Dec 2019





















खतरनाक दिख रहे हैं पंत

10 गेंद में पंत 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौके और छक्कों में ही वो डील कर रहे हैं। कमाल की बल्लेबाजी। दर्शकों में गजब का उत्साह दिख रहा है। 

16:46 (IST)18 Dec 2019





















पंत मैदान में

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अब ऋषभ पंत मैदान में आ गए हैं। 44 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 294 रन है। 

16:41 (IST)18 Dec 2019





















43 ओवर के बाद टीम इंडिया

43 ओवर का खेल हो गया है और रोहित शर्मा की कमाल बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने 287 रन बना लिए हैं। देखना होगा कि आखिर टीम इंडिया और रोहित शर्मा कितने रन बनाते हैं। 

16:31 (IST)18 Dec 2019





















रोहित शर्मा ने जड़ा छक्का

41वां ओवर लेकर पॉल आए थे और इस ओवर में रोहित शर्मा ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। अब वो 150 से केवल 4 रन ही दूर हैं। 

16:26 (IST)18 Dec 2019





















श्रेयस-रोहित ने जड़े चौके

विराट की जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। वे 3-4 गेंद खेलने के बाद ही सेट हो गए और तेज हाथ दिखाने शुरू किए। दूसरे छोर पर रोहित शर्मा भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब तक 127 गेंदों 133 रन बना चुके हैं।

16:21 (IST)18 Dec 2019





















चेज ने लपके दोनों कैच

केएल राहुल 102 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अलजारी जोसेफ ने रोस्टन चेज के हाथों कैच कराया। उनकी जगह आए विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। वे शून्य पर किरोन पोलार्ड का शिकार बने। उनका कैच भी रोस्टन चेज ने पकड़ा।

16:11 (IST)18 Dec 2019





















खतरनाक अंदाज में खेल रहे रोहित शर्मा

शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा खतरनाक अंदाज में खेल रहे हैं। केएल राहुल भी शतक जड़ चुके  हैं। विंडीज को पहले विकेट की तलाश है। 

16:02 (IST)18 Dec 2019





















200 के पार भारत

रोहित शर्मा के शतक के बाद टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार चला गया है। केएल राहुल अपने शतक से केवल 3 रन ही दूर है। 

15:50 (IST)18 Dec 2019





















रोहित शर्मा ने जड़ा छक्का

33वें ओवर में रोहित शर्मा ने पहले चौका जड़ा और फिर उसके बाद उन्होंने कमाल का छक्का जड़ा है। अब वो अपने शतक से केवल 2 रन ही दूर है। 

15:29 (IST)18 Dec 2019





















मिला जीवनदान

28वें ओवर में रोहित शर्मा को एक आसान सा जीवनदान मिला है और उनका एक आसान सा कैच फील्डर ने छोड़ दिया है। 

15:19 (IST)18 Dec 2019





















25 ओवर के बाद भारत

25 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 145 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों ही आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

15:06 (IST)18 Dec 2019





















रोहित शर्मा की फिफ्टी पूरी

22वें ओवर में रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। विंडीज को पहले विकेट की तलाश है। 

15:06 (IST)18 Dec 2019





















रोहित शर्मा की फिफ्टी पूरी

22वें ओवर में रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। विंडीज को पहले विकेट की तलाश है। 

14:57 (IST)18 Dec 2019





















रोहित ने जड़ा चौका

21वां ओवर जोजफ लेकर आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। 

14:42 (IST)18 Dec 2019





















17 ओवर के बाद टीम इंडिया

17 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया का स्कोर अभी 93 रन है। केएल राहुल अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं तो रोहित अपनी फिफ्टी के करीब हैं। 

14:33 (IST)18 Dec 2019





















विराट को छोड़ा पीछे

एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ दिया है। अब वो 1300 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 

14:24 (IST)18 Dec 2019





















रोहित के बल्ले से पहला छक्का

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पहला छक्का जड़ा है। टीम का स्कोर अब 31 पर पहुंच गया है। केएल राहुल भी आतिशी लय में खेल रहे हैं। 

14:11 (IST)18 Dec 2019





















50 के पार भारत

रोहित शर्मा और केएल राहुल की दमदार बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया का स्कोर अब 10वें ओवर में 50 के पार चला गया है। रोहित ने छक्के के साथ टीम का अर्धशतक पूरा किया है। 

14:02 (IST)18 Dec 2019





















विंडीज को विकेट की तलाश

7 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 38 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और रोहित शर्मा दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। ऐसे में अब विंडीज को पहले विकेट की तलाश होगी। 

13:50 (IST)18 Dec 2019





















बेहतरीन चौका

5वां ओवर लेकर कॉट्रेल आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर केएळ राहुल ने बैकफुट पंच के जरिए कमाल का चौका जड़ा है। टीम का स्कोर अब 22 पर पहुंच गया है।

13:43 (IST)18 Dec 2019





















रोहित को मिला जीवनदान

रोहित ने कोटेरल के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। कोटेरल ने अगली गेंद यार्कर फेंकी, लेकिन वे रोहित के आत्मविश्वास को डिगा नहीं पाए। चौथी गेंद पर रोहित को पहली स्लिप पर जीवनदान मिला।

13:37 (IST)18 Dec 2019





















वाइड से आया पहला रन

भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। वेस्टइंडीज के लिए शेल्डन कोटेरल ने पहली गेंद फेंकी। भारत के खाते में पहला रन वाइड से आया। पहले ओवर में कुल 3 रन बने। दोनों रन रोहित ने बनाए।

13:09 (IST)18 Dec 2019





















दो बदलावों के साथ उतरी कैरेबियाई टीम

वेस्टइंडीजः किरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), एविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, कीम पॉल, खैरी पिएरे, अलजारी जोसेफ, शेल्डन कोटरेल।

13:08 (IST)18 Dec 2019





















भारत ने किया एक बदलाव

भारतः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।