भारत ने गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखा है। भारत ने मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम पर 498 रनों की बढ़त बना ली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 189 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 76) क्रीज पर जमे हुए हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी में शिखर धवन (190), चेतेश्वर पुजारा (153) के शतकों और अजिंक्य रहाणे (57) तथा हार्दिक पांड्या (50) के अर्धशतकों की मदद से 600 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारतीय बल्लेबाजों के बाद उसके गेंदबाज श्रीलंका पर हावी हुए और पूरी टीम को 291 रनों पर समेटते हुए पहली पारी के आधार पर 309 रनों की बढ़त ले ली। कोहली ने श्रीलंका को फॉलोऑन नहीं दिया और दूसरी पारी खेलने का फैसला किया।

पहली पारी में शतक बनाने वाले धवन दूसरी पारी में 14 रन ही बना सके। पहली पारी के एक और शतकवीर पुजारा भी 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के समय टीम का कुल स्कोर 56 रन था। लेकिन, इसके बाद कोहली और अभिनव मुकुंद (81) ने तीसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की। मुकुंद का विकेट 189 रन पर गिरा और इसी के साथ दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी गई। मुकुंद ने 116 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), अभिनव मुकुंद, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी।

श्रीलंका : रंगना हेराथ (कप्तान), उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दानुशिका गुणथिलका, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लाहिरु कुमारा और नुवान प्रदीप।

यहां पढ़ें India vs Sri Lanka 1st Test Day 3 :

[matchcode-to-post id=”slin07262017183836″]

5:40 PM: अभिनव मुकुंद 81 रन के स्कोर पर दानुशिका गुणथिलका की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इसी के साथ आज के दिन की भी समाप्ति। भारत 189-3

5:40 PM: भारत इस वक्त बेहद मजबूत स्थिति में दिख रहा है। टीम ने विराट-कोहली और अभिनव मुकुंद की शानदार पारी की बदौलत 2 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं।

5:05 PM: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत का स्कोर 135-2

4:48 PM: अभिनव मुकुंद ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं कप्तान कोहली भी शतक के करीब पहुंचते हुए।

4:14 PM: क्रीज पर जमे अभिनव मुकुंद और विराट कोहली, बढ़त 400 रनों के करीब

3:58 PM: बारिश के बाद मैच चालू, मुकुंद और विराट कोहली क्रीज पर, लीड 378 रनों तक पहुंची।

2.10 PM: खेल को फिलहाल बारिश के कारण रोक दिया गया है।

2.09 PM: भारत को दूसरा झटका। पुजारा 15 रन बनाकर आउट। स्कोर 56-2

2:00 PM: शुरुआती झटके बाद संभली भारतीय पारी, पुजारा 15 और मुकुंद 22 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 51-1

1:00 PM : भारत को लगा पहला झटका,  शिखर धवन 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

12: 53 PM: दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरा भारत, शिखर धवन और अभिनव मुकुंद क्रीज पर।

12:40 PM: रवींद्र जाडेजा ने नुवान प्रदीप को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। असेला गुनारत्ने चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। भारत को 309 रनों की बढ़त।

11: 45 AM: श्रीलंका के 8 विकेट गिरे, नुवान प्रदीप को हार्दिक पंड्या ने किया बोल्ड

11:18 AM: कप्तान रंगना हेराथ भी लौटे पवेलियन, श्रीलंका को 7वां झटका, भारत के स्कोर से अब भी 359 रन पीछे।

10:50 AM : श्रीलंका को छठा झटका, एंजेलो मैथ्यूज 83 रन बनाकर आउट

10:40 AM: दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, श्रीलंका का स्कोर 200 रनों के पार

10:06 AM:  मैथ्यूज 56 और दिलरुवान 14 रनों पर कर रहे हैं बल्लेबाजी, श्रीलंका का स्कोर 165/5

10:00 AM: तीसरे दिन का खेल शुरू, दूसरे दिन के स्कोर से आगे खेलने उतरा से श्रीलंका, भारत के पास दबाव बनाने का मौका