IND vs SL 2nd Test Day 3: भारत ने दूसरे टेस्ट में भी श्रीलंका को हरा दिया। टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 238 रन से जीत हासिल किया। इसके साथ ही उसने श्रीलंका के खिलाफ टी20 के बाद टेस्ट में भी क्लीन स्वीप किया।

श्रीलंका को जीत के लिए 447 रन का लक्ष्य मिला था। पहली पारी में 109 रन पर सिमटने वाली श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 208 रन ही बना पाई। भारत ने घरेलू मैदान पर यह लगातार 15वीं सीरीज जीती है। इससे पहले उसने घर में आखिरी बार दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई थी। तब टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी के हाथों में थी।

भारत की ओर से दूसरी में रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में 8वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ा। जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। उन्होंने दूसरी पारी में तीन शिकार किए। अक्षर पटेल ने दो विकेट झटके और रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली।

दूसरे दिन के अंत तक मेहमान टीम ने 1 विकेट खोकर 28 रन बनाए थे। पहले ओवर में ही लहिरु थिरिमाने बिना खाता खोले आउट हो गए थे और जसप्रीत बुमराह ने उनका विकेट हासिल किया था। दूसरे दिन स्टम्प्स तक कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 10 और कुसल मेंडिस 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन शुरू के आधे घंटे में ही श्रीलंका के 4 विकेट लेकर पूरी टीम को पहली पारी में 109 रन पर समेट दिया था। भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रनों की लीड मिली थी। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 303 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस तरह भारत की कुल बढ़त 446 रन की हो गई थी।

दूसरी पारी में भी भारत के लिए श्रेयस अय्यर 67 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। अय्यर के अलावा ऋषभ पंत ने भी 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में भी लसिथ एम्बुलडेनिया ने तीन विकेट झटके। वहीं, प्रवीण जयविक्रमा सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने में सफल रहे थे।

Match Ended

Sri Lanka in India, 2 Test Series, 2022

India 
252(59.1)& 303/9dec

vs

Sri Lanka  
109(35.5)& 208(59.3)

Match Ended ( Day 3 – 2nd Test )
India beat Sri Lanka by 238 runs

Live Updates

IND vs SL 2nd Test: भारत मौजूदा सीरीज से पहले घर पर लगातार 14 टेस्ट सीरीज जीत चुका है, आखिरी बार भारतीय टीम धोनी की कप्तानी में घर पर टेस्ट सीरीज हारी थी।

17:58 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: रोहित को हो गई है जीत की आदत?

भारतीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को जीतने की आदत हो गई है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया। वनडे में भी वेस्टइंडीज टिक नहीं पाईं। अब रोहित की टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका को पूरी तरह से रौंद दिया। श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ ने एक जुझारू शतक और कुसल मेंडिस ने अर्धशतक के साथ कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन 447 की लक्ष्य उनसे बहुत दूर रह गया। इस जीत के साथ भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 12 बहुमूल्य अंक हासिल किए, जो उसे 5वें से चौथे स्थान पर लेकर गए।

17:53 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: अश्विन ने झटका आखिरी विकेट

अश्विन ने भारत को 10वीं सफलता दिलाई। उन्होंने 60वें ओवर की तीसरी गेंद पर विश्वा फर्नांडो को मिडऑफ पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराया। फर्नांडो 2 रन बनाकर आउट हुए और भारत ने 238 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

17:43 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका ने 5 गेंद में गंवाए 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह के अगले यानी 58वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन के हाथ एक और सफलता लगी। उन्होंने एम्बुलदेनिया को एलबीडब्ल्यू किया। एम्बुलदेनिया 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ओवर में बुमराह ने एक और विकेट झटका। उन्होंने 59वें ओवर की दूसरी गेंद पर सुरंगा लकमल को बोल्ड कर दिया। लकमल एक रन ही बना पाए। इस समय क्रीज पर विश्वा फर्नांडो और प्रवीण जयविक्रमा क्रीज पर हैं।

17:39 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test:जसप्रीत बुमराह ने भारत को दिलाई बड़ी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने 57वें ओवर भारत को 7वीं सफलता दिलाई। उन्होंने शतकवीर दिमुथ करुणारत्ने को पवेलियन की राह दिखाई। करुणारत्ने 174 गेंद में 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके लगाए। वह जब आउट हुए तब श्रीलंका के खाते में 204 रन जुड़े थे। उनकी जगह सुरंगा लकमल क्रीज पर आए।

17:25 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: करुणारत्ने ने चौका लगाकर पूरा किया शतक

दिमुथ करुणारत्ने ने 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। करुणारत्ने ने जसप्रीत बुमराह की पांचवीं गेंद पर फिर चौका लगाया। इसके साथ ही श्रीलंका का भी दोहरा शतक हो गया।

17:09 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: अक्षर की गेंद पर रोहित ने लपका शानदार कैच

भारत को छठी सफलता 50वें ओवर में मिली। अक्षर पटेल ने 5वीं गेंद पर चरिथ असलंका को रोहित शर्मा के हाथों लेग स्लिप में कैच कराया। असलंका 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, दिमुथ करुणारत्ने अब भी क्रीज पर टिके हुए हैं। 52 ओवर का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने 156 गेंद में 97 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 190 रन था। असलंका की जगह लसिथ एम्बुलदेनिया क्रीज पर आए हैं।

16:36 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: पंत ने डिकवेला को किया स्टम्प

चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। टी के बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने निरोशन डिकवेला को ऋषभ पंत के हाथों स्टम्प कराया। डिकवेला 39 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। डिकवेला की चरिथ असलंका क्रीज पर आए हैं।

16:10 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका ने चायकाल तक बनाए 4 विकेट पर 151 रन

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक का खेल हो चुका है। श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर 39 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन है। उसे अभी जीत के लिए 296 रन की जरुरत है। वहीं, भारत को यह मैच जीतने के लिए 6 विकेट की जरुरत है। चायकाल के समय दिमुथ करुणारत्ने ने 110 गेंद में 67 और निरोशन डिकवेला ने 36 गेंद में 10 रन बनाए थे।

15:27 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: हनुमा विहारी ने लपका धनंजय डिसिल्वा का शानदार कैच

अश्विन ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर धनंजय डिसिल्वा को शॉर्ट लेग पर हनुमा विहारी के हाथों कैच कराया। डिसिल्वा 21 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। डिसिल्वा की डिकवेला क्रीज पर आए। अश्विन ने इससे पहले लगातार 4 ओवर मेडन फेंके थे। इस विकेट के साथ ही अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 8वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ा।

14:59 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: रविंद्र जडेजा ने एंजेलो मैथ्यूज को किया बोल्ड

रविंद्र जडेजा ने 21वें ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज को बोल्ड किया। मैथ्यूज एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। जडेजा की यह गेंद मिडिल स्‍टंप पर लेंथ बॉल थी। गिरने के बाद सीधी रही और बल्‍ले और पैड के बीच से होती हुई स्‍टंप पर जा लगी। मैथ्यूज की जगह धनंजय डिसिल्वा क्रीज पर आए हैं।

14:53 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: कुसल मेंडिस को ऋषभ पंत ने किया स्टम्प

19वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। कुसल मेंडिस 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर ऋषभ पंत ने स्टम्प किया। मेंडिस ने अपनी 60 गेंद की पारी के दौरान 8 चौके लगाए। मेंडिस ने आउट होने से पहले दूसरे विकेट के लिए दिमुथ करुणारत्ने के साथ मिलकर 115 गेंद में 97 रन की साझेदारी की। कुसल की जगह एजेंलो मैथ्यूज क्रीज पर आए हैं।

14:42 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: अर्धशतक के करीब कुसल मेंडिस

कुसल मेंडिंस और दिमुथ करुणारत्ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों दूसरे विकेट के लिए अब तक 107 गेंद में 90 रन की साझेदारी कर चुके हैं। कुसल मेंडिंस ने 54 गेंद में 49 और करुणारत्ने ने 53 गेंद में 39 रन बनाए हैं। मेंडिस ने अब तक 7 और करुणारत्ने ने 5 चौके लगाए हैं।

14:24 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 58 रन

13 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। कुसल मेंडिस ने 38 गेंद में 28 और दिमुथ करुणारत्ने ने 37 गेंद में 24 रन बनाए हैं। इससे पहले भारत की ओर से 10वां ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए। उनके इस ओवर में कुसल मेंडिंस ने 2 चौके (दूसरी और छठी गेंद पर) जड़े। इस ओवर में उन्होंने 10 रन बनाए।

14:05 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: करुणारत्ने ने चौके से की दिन की शुरुआत

श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने चौके के साथ तीसरे दिन की शुरुआत की। गेंद थी रविंद्र जडेजा के हाथ में। दूसरे दिन के अंत तक मेहमान टीम का स्कोर था 1 विकेट पर 28 रन। श्रीलंका को जीत के लिए 447 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा और भारत को 9 विकेट की जरूरत है।

13:58 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: पहले दिन गिरे थे 16 विकेट और दूसरे दिन गिरे 14 विकेट

बेंगलुरु में जारी डे नाइट टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे थे और दूसरे दिन 14 विकेट गिरे। भारतीय टीम ने अपने सभी 10 और श्रीलंका ने 6 विकेट गंवाए थे। फिर दूसरे दिन श्रीलंका ने 4 विकेट गंवाए और पहली पारी 109 पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने 303 रन 9 विकेट गंवाकर बनाए और पारी घोषित की। फिर 447 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने पहले ओवर में ही एक विकेट गंवा दिया।

13:34 (IST) 14 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: इतिहास रचने से 9 विकेट दूर टीम इंडिया

भारतीय टीम ने श्रीलंका का पहला विकेट दूसरी पारी में दूसरे दिन ही गिरा लिया था। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही लहिरु थिरिमाने को स्टंप के सामने पाया और बिना खाता खोले ही उन्हें पगबाधा आउट किया। यानी भारत अब जीत से 9 विकेट दूर है। दूसरे दिन के स्टम्प्स तक कप्तान करुणारत्ने और अनुभवी कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद थे।

12:37 (IST) 14 Mar 2022
भारत की 2013 के बाद से घर पर लगातार 14 टेस्ट सीरीज जीत, पूरी लिस्ट
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 4-0 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2013
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2013
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 3-0 (4) से जीती सीरीज, नवंबर 2015
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, सितंबर 2016
  • इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 4-0 (5) से जीती सीरीज, नवंबर 2016
  • बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, फरवरी 2017
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 2-1 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2017
  • श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 1-0 (3) से जीती सीरीज, नवंबर 2017
  • अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, जून 2018
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2018
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2019
  • बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2019
  • इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 3-1 (4) से जीती सीरीज, 2020-2021
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 1-0 (2) से जीती सीरीज, 2021
  • 12:36 (IST) 14 Mar 2022
    12:34 (IST) 14 Mar 2022
    2013 से भारत में अजेय टीम इंडिया!

    भारतीय टीम को आखिरी बार नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त एमएस धोनी टीम के कप्तान थे। उसके बाद से अब तक भारत ने कोई भी टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर गंवाई नहीं है और 14 टेस्ट सीरीज अपनी सरजमीं पर जीती हैं। भारत श्रीलंका को हराकर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज घर पर जीतने की कगार पर है। भारत के अलावा कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है, दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने 10 घरेलू टेस्ट सीरीज लगातार जीती हैं।

    12:29 (IST) 14 Mar 2022
    IND vs SL 2nd Test: कब शुरू होगा लाइव एक्शन?

    भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट का आज तीसरा दिन है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से मैच का लाइव एक्शन शुरू होगा। श्रीलंका को 447 का लक्ष्य मिला है और दूसरे दिन के अंत तक मेहमान टीम ने 1 विकेट पर 28 रन बनाए थे। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद हैं।

    IND vs SL 2nd Test: भारतीय टीम मोहाली टेस्ट पारी और 222 रनों से जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी थी। अब बेंगलुरू में जारी पिंक बॉल टेस्ट जीतकर भारत की नजरें सीरीज कब्जाने पर होंगी। भारत अगर यह मैच जीतता है या ड्रॉ करवाता है तो यह उसकी घर पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी। ऐसा करने वाली भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीत पाई है। साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज है, निश्चित ही टीम बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर इतिहास रचना चाहेगी।