भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया है। भारत ने पहले खेलते हुए सभी विकेट गंवाकर 252 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 86 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय पेसर्स जसप्रीत बुमराह ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटके हैं। इससे पहले बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर ने शानदार 92 रनों की पारी खेली थी।

पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा और कुल 16 विकेट गिरे। मेहमान टीम ने 6 विकेट गंवाए और भारत ने सभी 10 विकेट दो सेशन में ही गंवा दिए थे। श्रीलंका भारत के स्कोर से अभी भी 166 रन पीछे हैं। स्टम्प्स तक निरोशन डिकवेला 13 और लसिथ एम्बुलडेनिया बिना खाता खोले नाबाद हैं। इससे पहले भारतीय टीम 252 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

श्रेयस अय्यर ने 92 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वह अपने शतक से चूक गए।उन्होंने भारत का स्कोर अपनी दम पर 250 पार पहुंचा दिया। 98 गेंदों पर 92 रन की पारी में अय्यर ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली और कोई बल्लेबाज खास नहीं कर सका। श्रीलंका के लिए प्रवीण जयविक्रमा और लसिथ एम्बुलडेनिया ने 3-3 विकेट लिए। धनंजय डी सिल्वा को दो और सुरंगा लकमल को एक सफलता मिली।

विराट कोहली आज एक बार फिर अपने 71वें शतक का इंतजार बढ़ाते हुए महज 23 रन पर आउट हो गए। ओपनर मयंक अग्रवाल के भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वह बेवजह रन आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा का कमान संभालने के बाद से बुरा फॉर्म लगातार जारी है।

Match Ended

Sri Lanka in India, 2 Test Series, 2022

India 
252(59.1)& 303/9dec

vs

Sri Lanka  
109(35.5)& 208(59.3)

Match Ended ( Day 3 – 2nd Test )
India beat Sri Lanka by 238 runs

Live Updates

IND vs SL PINK BALL TEST: टीम इंडिया का साल 2022 में अपनी धरती पर यह आखिरी टेस्ट मैच है।

21:20 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाई मजबूत पकड़

बेंगलुरु में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया है। भारत ने पहले खेलते हुए सभी विकेट गंवाकर 252 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 86 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय पेसर्स जसप्रीत बुमराह ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटके हैं। इससे पहले बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर ने शानदार 92 रनों की पारी खेली थी। मेहमान भारत के स्कोर से अभी भी 166 रन पीछे हैं। स्टम्प्स तक निरोशन डिकवेला 13 और लसिथ एम्बुलडेनिया बिना खाता खोले नाबाद हैं।

21:05 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: बुमराह ने झटका तीसरा विकेट, मैथ्यूज 43 रन बनाकर आउट

श्रीलंका ने 85 रन पर अपने एकमात्र सेट बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज का विकेट भी गंवा दिया है। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें 43 रनों पर कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाकर वापस पवेलियन भेजा। भारत के 252 रनें के जवाब में श्रीलंका अभी भी 167 रनों से पीछे है। जसप्रीत बुमराह की यह इस पारी में तीसरी सफलता थी।

20:53 (IST) 12 Mar 2022
पढ़ें पूरी खबर:- शानदार बल्लेबाजी के बावजूद अय्यर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

https://www.jansatta.com/khel/ind-vs-sl-shreyas-iyer-scores-special-92-runs-still-registers-unwanted-record-on-his-name-in-pink-ball-test/2084110/

20:26 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: श्रीलंका की आधी टीम 50 रन पर लौटी पवेलियन

अक्षर पटेल ने इस मैच में अपना पहला विकेट लेते हुए भारत को 5वीं सफलता दिलाई। इसी के साथ श्रीलंका की आधी टीम 50 रनों पर ही पवेलियन लौट गई है। चरित असालंका महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लेकर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को धराशायी किया था।

20:05 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: मोहम्मद शमी ने झटका दूसरा विकेट, श्रीलंका का स्कोर 28/4

श्रीलंका की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 28 रनों पर मेहमान टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। मोहम्मद शमी ने धनंजय डी सिल्वा को 10 रनों पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह इस पारी में उनका दूसरा विकेट था। इससे पहले उन्होंने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को क्लीन बोल्ड किया था। अभी तक भारतीय स्पिनर्स अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। दो-दो विकेट बुमराह और शमी ने अपने नाम किए हैं।

19:33 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: शमी ने करुणारत्ने की गिल्लियां उड़ाईं, भारत को मिला तीसरा विकेट

मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उन्होंने मेहमान कप्तान को क्लीन बोल्ड किया और वह 4 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने कुसल मेंडिस और लहिरु थिरिमाने को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

19:27 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने दिया श्रीलंका को दूसरा झटका

जसप्रीत बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में श्रीलंका को दूसरा झटका भी दे दिया है। पहले उन्होंने पिछले ओवर में कुसल मेंडिस को 2 पर आउट किया उसके बाद लहिरु थिरिमाने को 8 रन पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। श्रीलंका ने महज 14 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। अब कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर हैं।

19:17 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: बुमराह ने श्रीलंका को दिया पहला झटका, कुसल मेंडिस आउट

जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को पारी के तीसरे ओवर में ही पहला झटका दे दिया है। इस मैच में पथुम निसंका की जगह टीम में शामिल हुए कुसल मेंडिस को उन्होंने 2 रन पर आउट कर दिया। अब लहिरु थिरिमाने क्रीज पर आए हैं। इससे पहले भारतीय पारी 252 रनों पर सिमट गई थी।

18:33 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: अय्यर ने बनाए 92 रन, भारतीय पारी 252 पर सिमटी

श्रेयस अय्यर की शानदार 92 रनों की पारी के बदौलत भारतीय टीम का स्कोर 252 तक पहुंचा और पूरी टीम सिमट गई। हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने भारत का स्कोर अपनी दम पर 250 पार पहुंचा दिया। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली और कोई बल्लेबाज खास नहीं कर सका। श्रीलंका के लिए प्रवीण जयविक्रमा और लसिथ एम्बुलडेनिया ने 3-3 विकेट लिए। धनंजय डी सिल्वा को दो और सुरंगा लकमल को एक सफलता मिली।

18:09 (IST) 12 Mar 2022
यह भी पढ़ें- RCB को विराट कोहली की जगह मिला अब नया कप्तान

https://www.jansatta.com/khel/ipl-2022-faf-du-plessis-named-new-rcb-captain-virat-kohli-shares-special-video-message-for-franchise/2083931/

18:08 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: भारत का 9वां विकेट गिरा, शमी 5 रन बनाकर आउट

भारत ने 229 रनों पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद शमी 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रवीण जयविक्रमा ने उन्हें आउट कर इस पारी में अपनी दूसरी सफलता हासिल की। श्रेयस अय्यर एक छोर संभाले 69 रनों पर टिके हुए हैं। सामने से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। जसप्रीत बुमराह आखिरी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं।

17:53 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: सुरंगा लकमल ने दिया भारत को 8वां झटका, अक्षर पटेल आउट

215 रन पर भारत को 8वां झटका लगा। सुरंगा लकमल ने 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर पहला विकेट हासिल किया। भारत के लिए एक छोर संभाले श्रेयस अय्यर 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। लसिथ एम्बुलडेनिया ने अभी तक 3 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

17:44 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 200 पार

भारतीय टीम ने 186 रन पर रविचंद्रन अश्विन के रूप में अपना 7वां विकेट गंवाया था। वह 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपना तेज खेल जारी रखते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। क्रीज पर आए अक्षर पटेल ने भी 4 गेंदों पर अभी तक 9 रन बना लिए हैं। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन है।

16:57 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: 38 ओवर में भारत के 150 रन पूरे

भारतीय पारी इस वक्त अच्छी स्थिति में नहीं है लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन पर अभी उम्मीदें टिकी हुई हैं। भारत ने 38 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। अय्यर 21 और अभी-अभी क्रीज पर आए अश्विन 2 रन बनाकर टिके हैं। भारत ने महज 148 रन पर अपने सभी 6 अहम विकेट गंवा दिए हैं। लसिथ एम्बुलडेनिया ने तीन भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

16:53 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: एम्बुलडेनिया ने लिया तीसरा विकेट, रविंद्र जडेजा भी लौटे पवेलियन

भारतीय टीम ने महज 148 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं। लसिथ एम्बुलडेनिया ने रविंद्र जडेजा को 4 रन पर आउट कर भारत को छठा झटका दिया। इस पारी में यह उनका तीसरा विकेट था। श्रेयस अय्यर अब एकमात्र स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर टिके हैं। उनका साथ देने अब रविचंद्रन अश्विन आए हैं।

16:39 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: ऋषभ पंत की तेजतर्रार पारी का अंत, भारत का स्कोर 126/5

ऋषभ पंत 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। लसिथ एम्बुलडेनिया ने उनका विकेट झटका। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा को भी उन्होंने आउट किया था। भारत ने 126 रनों पर अपनी आधी टीम के विकेट को खो दिया है। श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा अब क्रीज पर हैं।

16:29 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: ऋषभ पंत की तेजतर्रार बल्लेबाजी, भारत का स्कोर 100 पार

ऋषभ पंत जबसे क्रीज पर आए हैं अपना स्वाभाविक खेल खेलते नजर आ रहे हैं। वह ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने महज 19 गेंदों पर 35 रन बना लिए हैं। पंत ने अभी तक 7 चौके लगा दिए हैं। भारत का स्कोर भी 31 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 117 है। श्रेयस अय्यर दूसरे छोर पर संयम से बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

16:12 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: पहले सत्र का खेल खत्म, चायकाल तक भारत ने खोए 4 विकेट

भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पहले सत्र में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत ने चायकाल तक 29 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 93 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा (15), ओपनर मयंक अग्रवाल (4), तीसरे नंबर पर उतरे हनुमा विहारी (31) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (23) पवेलियन लौटे। ऋषभ पंत (16) और श्रेयस अय्यर (1) क्रीज पर हैं।

16:01 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: मुश्किल में भारतीय टीम, विराट कोहली भी आउट

भारतीय टीम ने 86 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली महज 23 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा का शिकार बने। इससे पहले पिछले ओवर में हनुमा विहारी को 31 रन पर प्रवीण जयविक्रमा ने आउट किया था। भारतीय टीम की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।

15:52 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: भारत का तीसरा विकेट गिरा, विहारी लौटे पवेलियन

भारत ने 76 रनों पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। प्रवीण जयविक्रमा ने हनुमा विहारी को 31 रन पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट करवाया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 47 रनों की साझेदारी की। इससे पहले रोहित शर्मा को लसिथ एम्बुलडेनिया ने आउट किया था और मयंक अग्रवाल रन आउट हो गए थे।

15:27 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: कोहली और विहारी की सधी हुई बल्लेबाजी

29 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली और हनुमा विहारी सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद 2 विकेट पर 63 रन है। विराट 11 और विहारी 31 रन पर खेल रहे हैं। दोनों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़ लिए हैं।

15:11 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: भारत ने पहले घंटे में 30 रन के अंदर खोया दोनों ओपनर्स का विकेट

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए पहले घंटा अच्छा नहीं रहा। 10 रन पर मयंक अग्रवाल का विकेट फिर 29 रन पर रोहित शर्मा का विकेट भारत ने गंवाया। मयंक 4 रन बनाकर रन आउट हुए और रोहित को 15 पर एम्बुलडेनिया ने वापस पवेलियन भेजा। पहले घंटे में भारत ने 12 ओवर में 31 रन बनाकर दो विकेट गंवाए। अब हनुमा विहारी और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

14:55 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: एम्बुलडेनिया ने दिया भारत को बड़ा झटका, रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

भारत ने 29 रन पर अपना दूसरा और बड़ा विकेट गंवा दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर लसिथ एम्बुलडेनिया का शिकार बने। इससे पहले भारत ने 10 रन पर मयंक अग्रवाल का विकेट रन आउट के रूप में गंवा दिया था। पहले एक घंटे के अंदर भारतीय टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए हैं और मुश्किल में भारतीय टीम दिख रही है। पूर्व कप्तान विराट कोहली और तीसरे नंबर पर उतरे हनुमा विहारी क्रीज पर हैं।

14:35 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: रोहित शर्मा ने जड़ा पहला छक्का

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर विश्वा फर्नांडो की शॉर्ट पिच गेंद पर पहला छक्का जड़ा। भारत ने 10 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद 6 ओवर में एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। कप्तान 15 रनों पर खेल रहे हैं और तीसरे नंबर पर आए हनुमा विहारी 2 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

14:13 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: मयंक अग्रवाल 4 पर रन आउट, भारत का पहला विकेट गिरा

भारतीय टीम ने पारी के दूसरे ओवर में मयंक अग्रवाल के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। विश्वा फर्नांडो की एक गेंद पर उनके खिलाफ LBW की अपील हुई और रिव्यू भी श्रीलंका ने लिया लेकिन बॉल नो बॉल थी। फिर भी मयंक क्रीज छोड़ कर भाग खड़े हुए और वह रन आउट हो गए। भारत ने 10 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया।

14:07 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: रोहित शर्मा ने भी चौके से खोला खाता

मयंक अग्रवाल ने सुरंगा लकमल के पहले ओवर में चौके से अपना व टीम का खाता खोला था। इसके बाद दूसरे ओवर की पहली व अपनी पारी की पहली गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने चौके के साथ अपना खाता खोला। भारतीय कप्तान ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

14:06 (IST) 12 Mar 2022
IND vs SL 2nd Test: रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर, भारतीय पारी शुरू

भारत ने टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के खिलाफ यहां पिंक बॉल टेस्ट में खेलना शुरू कर दिया है। कप्तान रोहित शर्मा का यह 400वां इंटरनेशनल मैच है। उनके साथ मयंक अग्रवाल क्रीज पर उतरे और चौके से अपना व टीम का खाता खोला। सुरंगा लकमल ने श्रीलंका के लिए पहला ओवर फेंका।

13:44 (IST) 12 Mar 2022
पढ़ें पूरी खबर:- पिंक बॉल टेस्ट के एक खास रिकॉर्ड पर नजर

https://www.jansatta.com/khel/india-and-sri-lanka-has-equal-records-in-pink-ball-test-australia-remains-unbeaten-after-10-day-night-matches/2082457/

13:43 (IST) 12 Mar 2022
यह है भारत की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

13:36 (IST) 12 Mar 2022
यह है श्रीलंका की प्लेइंग 11

श्रीलंका: लाहिरु थिरिमाने, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डिसिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्वा फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।

भारतीय टीम के लिए 2022 में अपनी धरती पर यह आखिरी टेस्ट है। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सात और टेस्ट खेले जाने हैं। टीम दो टेस्ट मैच खेलने बांग्लादेश जाएगी। इसके बाद 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट खेलने के लिए भारत आएगी। इंग्लैंड दौरे पर बचा हुआ एक टेस्ट भी खेला जाना है। भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में जगह बनाने के लिए ये सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच में हार या ड्रॉ उसकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में टीम इंडिया की यह चौथी सीरीज है। इसके बावजूद उसका पर्सेंटाइल सिर्फ 54.16 ही है। इसके पीछे एक कारण उसका 11 में से 3 मैच हारना है। टीम इंडिया ने 11 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 ड्रॉ खेले हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था।