Ind vs SA 3rd Test Day 3: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने अपना शिकंजा कस लिया है। भारत जीत से महज दो विकेट दूर है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं।  दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज डि कॉक उमेश यादव की गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले जुबैर हमजा भी खाता खोले बिना मोहम्मद शमी के शिकार बने।

भारत के 497 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 162 के स्कोर पर ही सिमट गई थी। भारत के पास अभी 335 रनों की बढ़त है। उमेश यादव को तीन तो शमी, जडेजा और नदीम को दो-दो सफलताएं मिली हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से हमजा ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली। वहीं, 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

 

Live Blog

17:15 (IST)21 Oct 2019
तीसरे दिन का खेल खत्म

भारत जीत से महज दो विकेट दूर है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं।

16:56 (IST)21 Oct 2019
जीत से महज तीन विकेट दूर भारत

रविंद्र जडेजा और आर अश्विन लगातार अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भारत जीत से महज तीन विकेट दूर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका 218 रन पीछे है।

16:34 (IST)21 Oct 2019
नदीम का शानदार प्रदर्शन

अश्विन की गेंद पर लिंडे को रन आउट कर नदीम ने भारत को छठी सफलता दिलाई। नदीम ने दूर से ही गेंद को तेजी से विकेट की ओर फेंका और लिंडे को पवेलियन भेजा।

16:18 (IST)21 Oct 2019
कोहली ने तोड़ा अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड

कोहली विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा बार फॉलोऑन देने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने सात बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन दिया था।

15:54 (IST)21 Oct 2019
साझेदारी बनाने के प्रयास में पीट और लिंड

पीट और लिंड के बीच 45 गेंदों में 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 36 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद यहां दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी।

15:24 (IST)21 Oct 2019
उमेश ने दिया एक और झटका

36 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को एक और झटका लगा है और ये 5वां विकेट साउथ अफ्रीका का गिर गया है। क्लासेन 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

14:39 (IST)21 Oct 2019
टी-ब्रेक तक भारत का धमाल

तीसरे सत्र का ब्रेक हो गया है और साउथ अफ्रीका ने एक बार फिर खराब शुरुआत की है और 24 रन पर उसके 4 बल्लेबाज आउट हो गए हैं। एल्गर से साउथ अफ्रीका को काफी उम्मीदें हैं।

14:33 (IST)21 Oct 2019
चौथा झटका

22 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है और साउथ अफ्रीका की टीम बेहद मुश्किल स्थिति में है। शमी ने बवूमा को बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

14:07 (IST)21 Oct 2019
अफ्रीका को दोहरा झटका

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज डि कॉक उमेश यादव की गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले जुबैर हमजा भी खाता खोले बिना मोहम्मद शमी के शिकार बने।

13:50 (IST)21 Oct 2019
डिकॉक ने जड़ा चौका

162 रनों पर सिमटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतर गई है। डि कॉक ने शमी की गेंद पर चौके के साथ दूसरी पारी का आगाज किया।

13:36 (IST)21 Oct 2019
162 पर सिमटा साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की पहली पारी 162 के स्कोर पर सिमट गई है। भारत के पास पहली पारी से 335 रनों की बढ़त है। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है।

13:31 (IST)21 Oct 2019
नौवां झटका

उमेश यादव ने साउथ अफ्रीका को नौवां झटका दिया है और 162 के स्कोर पर लिंडे 37 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार बन गए हैं।

13:00 (IST)21 Oct 2019
150 के पार पहुंचा साउथ अफ्रीका

8 विकेट खोकर साउथ अफ्रीका का स्कोर 497 रनों के जवाब में 150 के पार चला गया है। अभी भी भारत के पास 343 रनों की बढ़त है। भारतीय टीम जल्द मेहमान को ऑलाउट करना चाहेगी।

12:22 (IST)21 Oct 2019
कगिसो रबाडा आउट

साउथ अफ्रीका को आठवां झटका लगा है और कगिसो रबाडा बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन।

12:16 (IST)21 Oct 2019
शमी ने किया बोल्ड

दूसरे सत्र का खेल शुरू हुआ तो मोहम्मद शमी ने कमाल की शुरुआत की और पीट को पवेलियन भेज दिया। 129 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को ये सातवां झटका लगा है।

12:05 (IST)21 Oct 2019
जल्दी ऑलाउट करना चाहेगी भारत

6 विकेट झटकने के बाद अब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाज जल्दी समेटने की कोशिश करेंगे। रविंद्र जडेजा और अश्विन कमाल की लय में दिख रहे हैं।

11:38 (IST)21 Oct 2019
पहला सत्र भारत के नाम

तीसरे दिन का पहला सत्र भारत के नाम रहा है। 497 के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से शिकंजा कस रखा है।

11:07 (IST)21 Oct 2019
नदीम ने दिया एक और झटका

हमजा के आउट होने के बाद नदीम ने बवूमा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ये उनके करियर का पहला विकेट है। साउथ अफ्रीका की आधी पारी पवेलियन लौट चुकी है।

11:04 (IST)21 Oct 2019
हमजा हुए आउट

107 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है और हमजा 62 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। जडेजा को सफलता मिली है।

10:52 (IST)21 Oct 2019
100 के पार साउथ अफ्रीका

तीन विकेट खोने के बाद बावूमा और हमजा की दमदार पारी के चलते साउथ अफ्रीका का स्कोर अब 100 के पार चला गया है। दोनों कमाल की लय में खेलते नजर आ रहे हैं।

10:28 (IST)21 Oct 2019
अर्धशतक के करीब हमजा

तीन झटके लगने के बाद अब हमजा और बवूमा ने साउथ अफ्रीकी पारी को संभाल लिया है और वहीं पहला मैच खेल रहे हमजा अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं।

09:54 (IST)21 Oct 2019
बवूमा-हमजा से उम्मीदें

इस मुकाबले में तीन झटके लगने के बाद अब साउथ अफ्रीका को बवूमा और हमजा से कमाल पारी की उम्मीद होगी। उमेश यादव और शमी पूरी तरह से शिकंजा कसे हुए नजर आ रहे हैं।

09:35 (IST)21 Oct 2019
डुप्लेसी बोल्ड

तीसरे दिन का खेल शुरू ही हुआ था कि दूसरे ही ओवर में उमेश यादव ने डुप्लेसी को बोल्ड कर दिया है। 16 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है।

09:02 (IST)21 Oct 2019
साउथ अफ्रीका को साझेदारी की दरकार

इस मुकाबले में अगर पकड़ बनानी है तो फिर साउथ अफ्रीका को एक बड़ी साझेदारी करनी होगी। ऐसे में डुप्लेसी से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। देखना होगा कि आखिर वो आज किस तरह से खेलते हैं।