कप्तान मनीष पांडे के अर्धशतक के बाद शिवम दुबे की तूफानी पारी से भारत ए ने मौसम से प्रभावित तीसरे अनौपचारिक एकदिवसीय मैच में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ए को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। खराब मौसम के कारण मैच की शुरुआत में विलंब हुआ जिसके बाद इसे 30 ओवर का कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ए ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हेनरिक क्लासेन (44), जेनमैन मालन (37) और मैथ्यू ब्रीट्ज्के (36) की उम्दा पारियों से टीम ने आठ विकेट पर 207 रन बनाए। भारत ए की ओर से कृणाल पंड्या ने 23 जबकि दीपक चाहर ने 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में भारत ए ने कप्तान पांडे (81), इशान किशन (40) और दुबे (नाबाद 45) की पारियों की बदौलत 13 गेंद शेष रहते छह विकेट पर 208 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। पांडे ने 59 गेंद का सामना करते हुए पांच छक्के और तीन चौके मारे जबकि दुबे की 28 गेंद की पारी में तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने 26 रन तक ही सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (01), रिकी भुई (00) और पंड्या (13) के विकेट गंवा दिए थे।इशान किशन और पांडे ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर पारी को संभाला। इशान किशन के आउट होने से यह साझेदारी टूटी।पांडे ने एक छोर संभाले रखा और दुबे के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। पांडे 81 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।दुबे ने इसके बाद अक्षर पटेल (नाबाद 07) के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से एनरिक नोरत्जे और जार्ज लिंडे ने 41 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच होने वाले इस तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण देखने के लिए आप Star Sports 1 पर विजिट कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Hotstar पर रहेगी। वहीं, इस मैच की ताजा लाइव अपडेट के लिए आप jansatta.com पर भी विजिट कर सकते हैं।

Live Blog

16:31 (IST)02 Sep 2019
42 गेंदों में 60 रन बना खेल रहे पांडे

मनीष पांडे 42 गेंदों में 60 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत को जीत के लिए 70 गेंदों में 81 रनों की जरूरत है।

16:19 (IST)02 Sep 2019
किशन लौटे पवेलियन

ईशान किशन और मनीष पांडे ने 70 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को मैच में बनाए रखा। हालांकि, किशन 41 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए। 

16:02 (IST)02 Sep 2019
पांडे फॉर्म में

23 गेंदों में 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे मनीष पांडे को यहां बड़ी पारी खेलनी होगी। पांडे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पांडे ने अब तक दो छक्के और एक चौका लगाया है।

15:45 (IST)02 Sep 2019
पंड्या लौटे पवेलियन

क्रुणाल पंड्या भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें और जूनियर डाला की गेंद पर कैच आउट हो गए। 7 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं।

15:29 (IST)02 Sep 2019
18 गेंदों में 23 रनों की साझेदारी

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ईशान किशन और क्रुणाल पंड्या ने कुछ हद तक टीम को संभालने का काम किया। दोनों के बीच 18 गेंदों में 23 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

15:12 (IST)02 Sep 2019
भारत की खराब शुुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 5 रन पर ही ऋतुराज गायकवाड़ और रिकी भुई का विकेट गंवा दिया।

14:50 (IST)02 Sep 2019
भारत के सामने 208 रन का टारगेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ए ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 208 रन बनाने होंगे। साउथ अफ्रीका की ओर से क्लासेन ने सबसे अधिक 21 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली।

14:33 (IST)02 Sep 2019
28 ओवर के बाद स्कोर 198/6

28 ओवर के बाद अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं। अंतिम के दो ओवर में टीम अधिक से अधिक रन बनाना चाहेगी। वहीं भारत की कोशिश उन्हें कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।

14:21 (IST)02 Sep 2019
ताबड़तोड़ खेल रहे क्लासेन

3 ओवर का खेल शेष रह गया है। हेनरिक क्लासेन और जॉर्ज लिंडे अफ्रीकी टीम को 200 के पार पहुंचाना चाहेंगे। क्लासेन 3 छक्के और दो चौकों की मदद से 15 गेंद में 32 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

14:02 (IST)02 Sep 2019
जड़ा लंबा सिक्सर

24वां ओवर लेकर क्रुणाल पंड्या आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर क्लासेन ने कमाल का छक्का जड़कर साउथ अफ्रीका का स्कोर 144 पर पहुंचा दिया है। 

13:52 (IST)02 Sep 2019
22 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका

22 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका की टीम ने 3 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। 8 ओवर में देखना होगा कि आखिर साउथ अफ्रीका कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है।

13:34 (IST)02 Sep 2019
चहल ने दो ओवर में दिए हैं 4 रन

17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर अभी 104-3 है। वहीं, चहल ने अपने 2 ओवर में केवल 4 रन ही दिए हैं। उनकी गेंद बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रही है।

13:34 (IST)02 Sep 2019
चहल ने दो ओवर में दिए हैं 4 रन

17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर अभी 104-3 है। वहीं, चहल ने अपने 2 ओवर में केवल 4 रन ही दिए हैं। उनकी गेंद बल्लेबाजों को खासा परेशान कर रही है।

13:13 (IST)02 Sep 2019
13 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका

13 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। बावुमा और मेथ्यूज की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

12:57 (IST)02 Sep 2019
मालन अच्छी लय में

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज मालन अच्छी लय में दिख रहे हैं। वहीं, मैथ्यू को उनका साथ निभाना होगा। शिवम दूबे और चहल गेंदबाजी कर रहे हैं।

12:40 (IST)02 Sep 2019
दीपक ने झटका विकेट

5वें ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया है और हेंड्रिक्स आउट हो गए हैं। भारत की अच्छी शुरुआत। 

12:31 (IST)02 Sep 2019
भारत की प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, मनीष पांडे , रिकी भुई, नितीश राणा, क्रुणाल पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर।

12:22 (IST)02 Sep 2019
30 ओवर का होगा मैच

बारिश के चलते टॉस देरी से हुआ और अब ये मैच 30-30 ओवर का होगा। इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। 

12:07 (IST)02 Sep 2019
खलील अहमद बन सकते हैं मुसीबत

बाए हांथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद साउथ अफ्रीका टीम के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उनकी गेंद में स्विंग देखने को मिल रही है और बाउंसर भी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है।

11:10 (IST)02 Sep 2019
गिल से खास उम्मीदें

इंडिया ए के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर सभी की नजरें हैं। वो जिस तरह की लय में हैं उनसे एक बड़ी पारी की दरकार होगी। हालांकि पिछले कुछ मुकाबलों से गिल का बल्ला खामोश रहा है। 

10:35 (IST)02 Sep 2019
बदल सकती है किस्मत

इस सीरीज में अपनी परफार्मेंस के दम पर कई खिलाड़ी अपनी तकदीर बदल सकते हैं और टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका पा सकते हैं। ऐसे में ये सीरीज उनके लिए काफी अहम होने वाली है।

10:01 (IST)02 Sep 2019
साउथ अफ्रीका को जीत की तलाश

शुरुआती दो मैचों में मिली हार के बाद अब साउथ अफ्रीका को हर हाल में ये मैच जीतना होगा। अगर आज भारत ये मैच जीत गया तो फिर सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा हो जाएगा। 

09:27 (IST)02 Sep 2019
चाहर से उम्मीदें

पिछले मैच की बात करें तो तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अच्छी गेंदबाजी की थी, खासकर चाहर ऐसी पिचों पर ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं जब गेंद स्विंग कर रही होती है। इस मुकाबले में उनसे ऐसी ही कुछ उम्मीद होगी।

09:06 (IST)02 Sep 2019
पांडे जी की हो रही तारीफ

इस सीरीज में इंडिया की कमान मनीष पांडे के हाथों में है। उन्होंने अभी तक जिस तरह की कप्तानी की है उसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि उनके बल्ले से एक बड़ी पारी का अभी इंतजार है।

08:44 (IST)02 Sep 2019
टॉस में देरी

गीली आउटफील्ड होने के कारण अभी टॉस नहीं हो सका है। खबरों की मानें तो थोड़ी देर में टॉस होने की संभावना है। पिछला मैच भी बारिश के चलते प्रभावित हुआ था।

08:28 (IST)02 Sep 2019
2-0 से आगे है इंडिया ए

5 मैचों की इस अनाधिकारिक वनडे सीरीज में इंडिया ए की टीम 2-0 से आगे है। आज का मैच अगर इंडिया जीतती है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। देखना होगा कि आखिर दोनों किस रणनीति से उतरती हैं।