दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन का देखकर ऐसा लगा ही नहीं की टीम 0-1 से सीरीज में पीछे चल रही है। पहला टेस्ट पारी से हारी है। जोहान्सबर्ग में बुरी तरह हारने के बाद रोहित शर्मा के धुरंधर केपटाउन में होमवर्क करके मैदान पर उतरे थे। पहली गेंद से यह दिख रहा था।
IND vs SA 1st T20 Match Live Cricket Score Updates: Watch Here
केपटाउन में टॉस हारने के बाद भारत की गेंदबाजी योजना बेहद सरल थी। ऑस्ट्रेलिया में भारत की 2021 की जीत की झलक दिख रही थी, लेकिन इसमें अटैकिंग क्रिकेट भी था। पिछले टेस्ट में दो सबसे सफल बाएं हाथ के बल्लेबाज डीन एल्गर और टोनी डी जॉर्जी को लेग-साइड पर अटैक किया। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए सरल गेंदबाजी की।
सिराज ने साउथ अफ्रीका पर बरपाया कहर, पहली बार प्रोटियाज के खिलाफ लिया फाइव विकेट हॉल
आक्रामक फील्डिंग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत में बल्लेबाजों की ताकत और धैर्य (स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन) की परीक्षा ली जाती थी। ऑन-साइड की फील्ड पैक रखकर उन्हें बांधा रखा जाता था। यहां इसका इस्तेमाल बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ हुआ। विकेट लेने के लिए आक्रामक फील्डिंग लगाई गई। डीन एल्गर के खिलाफ मोहम्मद सिराज को गेंदबाजी करने के लिए लेग स्लिप, शॉर्ट लेग लगाया गया।
शार्ट लेग पर रोहित तैनात
शॉर्ट लेग पर खुद कप्तान रोहित शर्मा खड़े थे। जसप्रीत बुमराह ने सेंचुरियन में बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर गेंद की थी। उन्होंने केपटाउन में अंदर गेंद की। एल्गर और जोरजी में यॉर्कर भी ऐसे डाले। लेग स्लिप लगी हुई थी। लेग साइड भरा था। ऑफ साइड खाली था। बल्लेबाज को जोखिम लेकर शॉट लगाने का न्योता था।
ICC Test Ranking: 2 साल के बाद कोहली की टॉप 10 में एंट्री, 14वें नंबर पर रोहित शर्मा
एल्गर के लिए क्या था प्लान
डीन एल्गर ने भारतीय गेंदबाजी की जाल तोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। पहले टेस्ट में उन्होंने खूब इनसाइड आउट कवर ड्राइव लगाए। इस मैच में उन्हें मौका ही नहीं मिल रहा था। फिर लेग और मिडिल लाइन पर सिराज ने एल्गर को गेंदबाजी की। उन्होंने ऑफ साइड से बाहर लेंथ बॉल की। एल्गर ने ऑफ-साइड खाली जगह देख शॉट खेलने गए और जाल में फंस गए। सिराज की गेंद सीधी रही और एल्गर को रूम नहीं मिला और प्लेड ऑन हो गए।
AUS vs PAK: रिजवान के बाद जमाल शतक से चूके, 96 पर 5 विकेट से 313 तक पहुंचा पाकिस्तान
मार्कराम और जोरजी का विकेट
इस बीच सिराज ने टोनी डी जोरजी को परेशान किया। वह एडेन मार्कराम के विपरीत खेल रहे थे। मार्कराम लेंथ नहीं समझ पा रहे थे और हर गेंद डाउन द लाइन खेलने की कोशिश कर रहे थे। जोरजी लेंथ गेंद छोड़ रहे थे। सिराज ने लेग औप मिडिल स्टंप टारगेट करना शुरू किया। जोरजी ने ग्लांस लगाने की कोशिश की और केएल राहुल ने बेहतरीन कैच लपका।