India vs South Africa 2nd Test Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीन दिन का खेल हो चुका है। तीसरे दिन 10 विकेट गिरे। पांच जनवरी 2022 को भारत की दूसरी पारी 60.1 ओवर में 266 रन पर ऑलआउट हुई।
इस तरह साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 40 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बना लिए थे। अब उसे जीत के लिए 122 रन और चाहिए। मैच में 2 दिन बाकी हैं और साउथ अफ्रीका के 8 विकेट गिरना शेष हैं। कप्तान डीन एल्गर 46 और रॉसी वेन डेर डूसेन 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले भारत की दूसरी पारी में हनुमा विहारी 40 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। लंच तक भारत ने दूसरी पारी में 44 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन है। लंच तक उसकी बढ़त 161 रन की थी।
मैच के पहले 2 दिन में कुल 22 विकेट गिरे थे। दोनों टीमें एक-एक बार ऑलआउट हुईं। दूसरी पारी में भी भारत के 2 विकेट (केएल राहुल और मयंक अग्रवाल) गिर गए थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय चेतेश्वर पुजारा 42 गेंद में 35 और अजिंक्य रहाणे 22 गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद थे।
Freedom Trophy, 2021/22
South Africa
229(79.4)& 243/3(67.4)
India
202(63.1)& 266(60.1)
Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
South Africa beat India by 7 wickets
साउथ अफ्रीका की टीम ने जिस तरीके से तीसरे दिन का तीसरा सेशन खेला, वह सराहनीय है। अब एल्गर की टीम को चाहिए 122 रन और भारत को आठ विकेट। पिच पर दोहरा उछाल है, थोड़ा टर्न भी है, लेकिन जिस दृढ़ता के साथ एल्गर और रॉसी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि 6 जनवरी 2022 को भारतीय गेंदबाजों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर कीगन पीटरसन को आउट किया। अश्विन की यह गेंद पैड पर लगी और अंपायर की अंगुली उठी। अश्विन की यह गजब की गेंद थी। गेंद पांचवें स्टंप पर गिरने के बाद ऑफ स्पिन हुई। पीटरसन ऑफ साइड में शफल करके गेंद को लेग साइड में मोड़ना चाहते थे, लेकिन गेंद ने बल्ले को छकाया और पैड पर जाकर लगी। पीटरसन ने कप्तान एल्गर से काफी देर तक रिव्यू लेने के बार में बात की लेकिन रिव्यू नहीं लिया।
साउथ अफ्रीका को अब सिर्फ जीत के लिए 150 रन की जरूरत है। अभी उसके 9 बल्लेबाज आउट होना बाकी हैं। डीन एल्गर और कीगन पीटरसन के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों ने यदि जल्द ही यह साझेदारी नहीं तोड़ी तो वह जीत की राह से दूर हो सकती है।
शार्दुल ठाकुर एक बार फिर बने टीम इंडिया के संकटमोचक बने। उन्होंने खतरनाक होती दिख रही डीन एल्गर और एडेन मार्कराम की साझेदारी तोड़ी। शार्दुल ठाकुर ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्कराम को एलबीडब्ल्यू किया। मार्कराम 38 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए।
टी ब्रेक हो गया है। चायकाल से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 7 ओवर बल्लेबाजी की। इसमें उसने बिना विकेट खोए 34 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला। यह साउथ अफ्रीका के टीम के लिए अच्छी बात रही। बुमराह की एक गेंद नीचे भी रही जो इस पिच की उछाल में आने वाले बदलाव को उजागर कर रहा था। अब देखते हैं कि चायकाल के बाद क्या होता है।
सभी खिलाड़ी एक बार फिर से मैदान पर आ चुके हैं। खेल फिर से शुरू हो रहा है। जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। बुमराह ने एडेन मार्कराम के लिए तीन स्लिप और एक गली लगाई है। नान स्ट्राइक एंड पर कप्तान डीन एल्गर हैं।
भारतीय टीम की दूसरी पारी खत्म हुई। उनके पास एक बढ़िया बढ़त है। पहले सेशन के पहले घंटे के बाद साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने बढ़िया वापसी की। भले ही बीच में शार्दुल ने तेजी से रन बटोरे, लेकिन वह भी पिच पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सके। अब देखना है कि भारतीय गेंदबाज किस तरह से गेंदबाजी करते हैं। निश्चित तौर पर 240 का टारगेट आसान नहीं है, लेकिन साउथ अफ़्रीका के टीम में भी कुछ बढ़िया बल्लेबाज हैं, जिनमें टिक कर खेलने का माद्दा है। साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी से पहले रोलर का प्रयोग किया है।
भारत की दूसरी पारी 61वें ओवर की पहली गेंद पर ऑलआउट हुई। सिराज आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज रहे। लुंगी एनगिडी ने उन्हें बोल्ड किया। लुंगी की यह गेंद 5वें स्टंप पर गिरने के बाद थोड़ी अंदर आई, सिराज पीछे जाकर गेंद को रोकना चाहते थे लेकिन गेंद ने बल्ले को छकाया और ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। सिराज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
लुंगी एनगिडी ने भारत को 9वां झटका दिया। उन्होंने 57वें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह को पवेलियन भेजा। एनगिडी की इस गेंद को बुमराह ने पुल करने की कोशिश की। एनगिडी की यह गेंद बैक ऑफ लेंथ थी। बुमराह ने लेग स्टंप पर शफल किया, पुल भी किया, लेकिन टाइम नहीं कर पाए, बाहरी किनारा और पॉइंट पर टंग गई। यानसन ने पीछे दौड़कर एक आसान सा कैच लपक लिया।
भारत को यानसन ने 8वां झटका दिया। 52वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शमी वेरेन के हाथों कैच आउट हुए। वह खाता नहीं खोल पाए।
लंच का समय हो गया है। पहले घंटे में शानदार खेल दिखाने के बाद भारतीय बल्लेबाज रबाडा की धारदार गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गए। पहले घंटे में गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। उस दौरान रहाणे और पुजारा ने जमकर रन बटोरे। हालांकि, इस सीरीज की यही तासीर रही है कि हर रोज पहले घंटे में पिच बल्लेबाजों के लिए सही रहती है। भारत के पास 150 से अधिक रनों की बढ़त है। मैदान पर हनुमा विहारी और शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब देखते हैं कि लंच के बाद मैच का पाला किस टीम की तरफ झुकता है। मैच के अपडेट्स पाने के लिए आप जनसत्ता.कॉम से जुड़े रहिए।
लुंगी एनगिडी ने भारत का छठा विकेट झटका। उन्होंने 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन को विकेट के पीछे वेरेन के हाथों कैच कराया। एनगिडी की यह गेंद लेग स्टंप के बाहर फुलर लेंथ थी। अश्विन ने फ्लिक करने की कोशिश की, गेंद ने बल्ले को चूमा और विकेट कीपर के पास गई। अश्विन 14 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए।
टेस्ट मैच के दूसरे दिन शार्दुल ठाकुर की गेंदें कहर बरपा रही थीं। आज यह काम कगिसो रबाडा कर रहे हैं। उन्होंने तीसरे दिन अपना तीसरा विकेट झटका। रबाडा ने 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को विकेट के पीछे वेरेन के हाथों कैच कराया। पंत खाता भी नहीं खोल पाए। पंत ने रबाडा की इस गेंद पर आगे निकल कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के पास गई।
कगिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर पुजारा को एलबीडब्ल्यू किया। रबाडा की यह गेंद पुजारा के पैड पर लगी। अंपायर ने अंगुली खड़ी कर दी। पुजारा ने रिव्यू लिया। पांचवें स्टंप पर गिरने के बाद फुलर लेंथ की गेंद तेजी से अंदर आई। पुजारा फ्रंट फुट पर आकर डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन पैड पर लगी गेंद और तीसरे अंपायर ने कहा कि पुजारा को पवेलियन वापस जाना होगा। पिचिंग- इन लाइन, विकेट्स- हिटिंग। 86 गेंद में 53 रन बनाकर पुजारा पवेलियन लौटे।
भारत ने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा विकेट गंवाया। कगिसो रबाडा ने अजिंक्य रहाणे को विकेट के पीछे कैच आउट कराया। रहाणे 78 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा की यह गेंद ऑफ स्टंप पर गिरने के बाद तेजी से बाहर निकली। यह गेंद बैक ऑफ लेंथ थी। शानदार उछाल, रहाणे ने प्रयास किया कि अपने बैट को गेंद की लाइन से अलग करें लेकिन विफल, अंपायर ने पहले ना कहा था लेकिन बाद में फिर हां कहा। एक बढ़िया पारी खेलने के बाद भारी कदमों से रहाणे पवेलियन लौटे। रहाणे की जगह हनुमा विहारी क्रीज पर आए हैं।
पुजारा के बाद रहाणे ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया और अपनी फिफ्टी पूरी की। रहाणे का टेस्ट क्रिकेट में यह 25वां अर्धशतक है। उनका यह पचासा बेहतरीन समय पर आया है। ऑलिवियेर की यह गेंद ऑफ स्टंप से शरीर के लाइन में अतिरिक्त उछाल लेती हुई बैक ऑफ लेंथ थी। रहाणे ने गेंद को आने दिया और अंत समय में बल्ला अड़ाकर स्लिप और गली के बीच से निकाल दिया चौका।
चेतेश्वर पुजारा ने 62 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। पुजारा की यह टेस्ट क्रिकेट में 32वीं फिफ्टी है। इसके साथ ही भारत का स्कोर 130 रन के पार पहुंच गया। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 137 रन है। रहाणे के खाते में 43 रन हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हो चुकी है।
तीसरे दिन के तीसरे ओवर में रहाणे ने चौका लगाया। इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया। हालांकि, उसे अगर इस मैदान पर अपने अजेय अभियान बरकरार रखना है तो साउथ अफ्रीका को कम से कम 250-300 रन का लक्ष्य देना होगा।
जनसत्ता.कॉम में आपका स्वागत है। तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन पहला ओवर मार्को यानसन लेकर आए। उनके इस ओवर में रहाणे ने 2 रन बनाए। अगला ओवर लुंगी एनगिडी ने किया। पुजारा ने उनके इस ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर भी चौका लगाया। भारत का स्कोर 22 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन हो गया।
