IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा वनडे पॉर्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस तरह टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पहले वनडे में भारत को 31 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 287 रन बनाए थे। शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 40 और रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 25 रनों की शानदार पारियां खेली। भारत के लिए कप्तान केएल राहुल ने 55 और ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 85 रनों की पारी खेली थी। जवाब में मेजबान टीम ने डी कॉक के 78 और जानेमन मलान के 91 रनों की बदौलत 48.1 ओवर में 288 रन 3 विकेट पर बना लिए।
साउथ अफ्रीका अब सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है। उसने पहले वनडे में भारतीय टीम को 31 रन से हराया था। टीम इंडिया की 2022 में यह चौथी हार है। इससे पहले भारत को जोहानिसबर्ग और केपटाउन टेस्ट के अलावा दो वनडे मैचों में हार झेलनी पड़ी है।
पहली बार केएल राहुल की कप्तानी में वनडे सीरीज खेलने उतरी टीम इंडिया को इस हार से बड़ा झटका लगा है। वहीं राहुल द्रविड़ की कोचिंग में पहली बार उतरी भारतीय टीम के लिए यह बड़ा सेटबैक है। मेजबानों ने इस सीरीज में सेंचुरियन टेस्ट की हार के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज से पहले फेवरिट रही टीम इंडिया को मात दी है।
India in South Africa, 3 ODI Series, 2021/22
South Africa
288/3 (48.1)
India
287/6 (50.0)
Match Ended ( Day – 2nd ODI )
South Africa beat India by 7 wickets
शम्सी ने 37वें ओवर में अपना दूसरा झटका। इस बार भी पगबाधा की अपील को नकारा गया। कप्तान बावुमा ने रिव्यू की मांग की। यह ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद थी। धीमी गति से अंदर की और आई, श्रेयस के पैर चले नहीं, क्रीज में जमे रह गए, लेग साइड पर खेलने का प्रयास किया और पूरी तरह से चूक गए। बल्ले के साथ गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ। तीसरे अंपायर ने देखा कि इम्पैक्ट - इन लाइन था। गेंद विकेटों पर जाकर लग रही थी। फैसले को बदलने को कहा और श्रेयस को बाहर जाने का आदेश दिया। भारत को एक और झटका लगा।
तबरेज शम्सी ने 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर कमाल किया। उन्होंने ऋषभ पंत को चलता किया। यह गेंद हवा देकर डाली गई थी धीमी लेंथ थी। पंत उसे चहलकदमी करते हुए हवा में खेलना चाहते थे। आगे बढ़े और पूरे विश्वास के साथ शॉट लगाया, ना ऊंचाई मिली और ना लंबाई, लांग ऑन से आगे भागते हुए मार्कराम ने अद्भुत कैच पकड़ लिया।
भारत को 32वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा। मागाला ने केएल राहुल को डूसेन के हाथों कैच कराया। राहुल 79 गेंद में 55 रन बनाए। मागाला के वनडे करियर की यह पहली विकेट है। मागाला की यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर लेंथ बॉल थी। राहुल उसे सिंगल के लिए लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे, बल्ला जल्दी बंद कर दिया और गेंद टप्पा खा कर धीमी गति से आई, बल्ले का किनारा लेकर गई मिडविकेट की दिशा में जहां रॉसी ने बायीं तरफ गोता लगाकर गेंद को मछली की तरह लपक लिया।
ऋषभ पंत और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 100 गेंद में 105 रन जोड़ लिए हैं। पंत के बाद केएल राहुल ने भी अपना पचासा पूरा किया। राहुल ने 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 171 रन है। पंत ने 77 और राहुल ने 53 रन बनाए हैं।
ऋषभ पंत और केएल राहुल ने 75 गेंद में 78 रन जोड़ लिए हैं। ऋषभ पंत अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। राहुल भी पचासे के करीब हैं। पंत ने 25वें ओवर की पहली गेंद को स्वीपर कवर की दिशा में खेलकर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 141 रन है। केएल राहुल ने 45 और पंत ने 55 रन बनाए हैं।
ऋषभ पंत ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। पंत ने केशव महाराज की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को घसीटा और छक्का लगा दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया। राहुल ने इस गेंद को केवल हल्के हाथों से दिशा दिखाई और फाइन लेग पर चौका बटोरा। ऋषभ पंत ने भारत ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर भारत का स्कोर 100 रन पहुंचा दिया। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन है। पंत ने 27 और राहुल ने 41 रन बनाए हैं।
केशव महाराज ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरा झटका दिया। विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कोहली ऑफ स्टंप की फ्लाइटेड गेंद को शरीर से दूर खेल गए, लेकिन कवर में टेम्बा बावुमा ने उन्हें लपक लिया। कोहली तीन साल बाद वनडे में शून्य पर आउट हुए हैं। वह वनडे में 14वीं बार खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, यह पहली बार जब किसी स्पिनर ने उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।
भारत को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। एडेन मार्कराम ने शिखर धवन को डीप स्क्वेयर लेग पर मागाला के हाथों कैच कराया। धवन 38 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।
शिखर धवन और केएल राहुल ने भारत को सही शुरुआत की। दोनों ने 50 गेंद में 50 रन बनाए। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 57 रन है। केएल राहुल ने 21 और शिखर धवन ने 25 रन बनाए हैं।
केएल राहुल और शिखर धवन ने भारतीय पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी पहला ओवर लेकर आए। दो स्लिप के साथ गेंदबाजी हो रही है। स्ट्राइक पर केएल राहुल हैं।
दूसरा वनडे भी पार्ल के बोलैंड पार्क में होगा। यहां पर काफी गर्मी है और पिच भी सूखी है। लेकिन इसका फायदा भारतीय स्पिनर्स ने नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीकी स्पिनर्स ने उठाया और चार विकेट लिए। अगर इस मैच में भारत को बेहतर करना है, तो उनके स्पिनर्स को जिम्मेदारी उठानी होगी।
पार्ल में एक और गर्म दिन होगा। वहीं पिच धीमी और स्पिन की मददगार होगी। मैदान की बाउंड्री बहुत छोटी है। कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
केएल राहुल को ओपनिंग के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज़ की भी भूमिका को निभाना है। पहले वनडे से पहले उन्होंने वेंकटेश अय्यर की ख़ूब तारीफ़ की थी, लेकिन मैच में उन्हें एक भी ओवर नहीं दिया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि उन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह पर क्यों खिलाया गया। वहीं बल्लेबाज़ी के दौरान भी वह अधिक एहतियात बरतते हुए देखे गए, जबकि साउथ अफ़्रीका की तरफ़ से गेंदबाज़ी की शुरुआत पार्ट टाइमर एडन मारक्रम कर रहे थे। इस मैच में राहुल कप्तान और बल्लेबाज़ के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह देखने वाली बात होगी।