IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा वनडे पॉर्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। मेजबान टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस तरह टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पहले वनडे में भारत को 31 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
मेजबान टीम के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही मैच भारत के हाथों से छीन लिया था। क्विंटन डी कॉक ने 78 और जानेमन मलान ने 91 रनों की पारी खेली थीं। पहले विकेट के लिए दोनों ओपनर्स ने 132 रन जोड़े थे। साउथ अफ्रीका ने 48.1 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 288 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 287 रन बनाए थे। शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 40 और रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 25 रन बनाकर भारत के स्कोर को 280 पार पहुंचाया था। ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 85 रनों की पारी खेली और केएल राहुल ने 55 रन बनाए। मेजबानों के लिए तबरेज शम्सी ने 2 विकेट अपने नाम किए।
पहला वनडे साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता था। साल 2022 में भारत ने अब तक 4 मुकाबले (दो टेस्ट मैच और दो वनडे) खेले हैं और चारों में उसे हार मिली है। टीम इंडिया अब सम्मान बचाने के लिए 23 जनवरी को केपटाउन में खेले जाने वाले आखिरी मुकाबले में उतरेगी। वहीं मेजबानों की नजरें होंगी मेहमानों का सूपड़ा साफ करने पर।
India in South Africa, 3 ODI Series, 2021/22
South Africa
288/3 (48.1)
India
287/6 (50.0)
Match Ended ( Day – 2nd ODI )
South Africa beat India by 7 wickets
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच को भी गंवा दिया है। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 2022 में भारत की लगातार यह चौथी हार है। इससे पहले भारत ने जोहानिसबर्ग टेस्ट, केपटाउन टेस्ट के अलावा यह दो वनडे मैच भी गंवा दिए हैं।
भारत को कप्तान टेम्बा बावुमा के रूप में तीसरी सफलता युजवेंद्र चहल ने दिलाई है। उन्होंने 36 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने सेट बल्लेबाज जानेमन मलान को 91 रनों पर आउट किया था। मेजबान टीम का स्कोर 220 के करीब पहुंच गया है और उन्हें जीत के लिए 288 रन बनाने हैं।
35 ओवर में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने जानेमन मलान को 91 रनों पर वापस पवेलियन भेजा और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हालांकि मैच मेजबानों के पक्ष में जाता दिख रहा है और साउथ अफ्रीका को आखिरी 15 ओवर में 75 रनों की जरूरत है। कप्तान बावुमा और ऐडेन मारक्रम क्रीज पर मौजूद हैं।
साउथ अफ्रीका ने 33 ओवर में एक विकेट पर 197 रन बना लिए हैं। भारत के हाथों से यह मैच लगभग फिसलता हुआ दिख रहा है और मेजबान टीम अब जीत से महज 91 रन दूर है। ओपनर जानेमन मलान 86 और कप्तान टेम्बा बावुमा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 287 रन बनाए थे और मेजबानों को जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य दिया था।
आखिरकार 132 रन पर भारत को 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने सफलता दिला ही है। क्विंटन डी कॉक 78 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपने साथी जानेमन मलान के साथ टीम का स्कोर 130 पार पहुंचाया। अब कप्तान टेम्बा बावुमा क्रीज पर आए हैं।
क्विंटन डी कॉक की ताबड़तोड़ और जानेमन मलान की सूझ-बूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 105 रन बना लिए हैं। मेजबानों को जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य चाहिए है। अभी तक मेजबान टीम का पलड़ा भारत पर भारी लग रहा है।
साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक ने 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपना 27वां वनडे अर्धशतक पूरा किया है। भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 287 रन बनाए थे। 12 ओवर में मेजबान टीम ने 75 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।
साउथ अफ्रीका ने 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की है। 7 ओवर के बाद मेजबानों ने बिना कोई विकेट खोए 41 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक ने आतिशी शुरुआत करते हुए 24 गेंदों पर 32 रन बना लिए हैं। वहीं जानेमन मलान ने 18 गेंदों पर 8 रन बनाए हैं।
288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी हुई है। जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में मेजबान टीम ने 7 रन बनाए हैं। क्विंटन डी कॉक और जानेमन मलान क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 287 रन बनाए थे।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में 6 विकेट पर 287 रन बनाए हैं। शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 40 और रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 25 रन बनाकर भारत के स्कोर को 280 पार पहुंचाया। ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 85 रनों की पारी खेली और केएल राहुल ने 55 रन बनाए। मेजबानों के लिए तबरेज शम्सी ने 2 विकेट अपने नाम किए।
भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 46 ओवर में 252 रन बना लिए हैं। शार्दुल ठाकुर 29 रन बनाकर डटे हैं और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले ऋषभ पंत ने 85 रनों की शानदार पारी खेली थी। अफ्रीकी स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों पर पकड़ बनाकर रखी थी।
240 रनों पर 44वें ओवर में भारत को छठा झटका लगा है। वेंकटेश अय्यर एंडिल फेलुकवायो की वाइड बॉल पर स्टंप आउट हो गए। अय्यर ने 33 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन इस वक्त क्रीज पर मौजूद हैं।
शम्सी ने 37वें ओवर में अपना दूसरा झटका। इस बार भी पगबाधा की अपील को नकारा गया। कप्तान बावुमा ने रिव्यू की मांग की। यह ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद थी। धीमी गति से अंदर की और आई, श्रेयस के पैर चले नहीं, क्रीज में जमे रह गए, लेग साइड पर खेलने का प्रयास किया और पूरी तरह से चूक गए। बल्ले के साथ गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ। तीसरे अंपायर ने देखा कि इम्पैक्ट - इन लाइन था। गेंद विकेटों पर जाकर लग रही थी। फैसले को बदलने को कहा और श्रेयस को बाहर जाने का आदेश दिया। भारत को एक और झटका लगा।
तबरेज शम्सी ने 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर कमाल किया। उन्होंने ऋषभ पंत को चलता किया। यह गेंद हवा देकर डाली गई थी धीमी लेंथ थी। पंत उसे चहलकदमी करते हुए हवा में खेलना चाहते थे। आगे बढ़े और पूरे विश्वास के साथ शॉट लगाया, ना ऊंचाई मिली और ना लंबाई, लांग ऑन से आगे भागते हुए मार्कराम ने अद्भुत कैच पकड़ लिया।
भारत को 32वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा। मागाला ने केएल राहुल को डूसेन के हाथों कैच कराया। राहुल 79 गेंद में 55 रन बनाए। मागाला के वनडे करियर की यह पहली विकेट है। मागाला की यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर लेंथ बॉल थी। राहुल उसे सिंगल के लिए लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे, बल्ला जल्दी बंद कर दिया और गेंद टप्पा खा कर धीमी गति से आई, बल्ले का किनारा लेकर गई मिडविकेट की दिशा में जहां रॉसी ने बायीं तरफ गोता लगाकर गेंद को मछली की तरह लपक लिया।
ऋषभ पंत और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 100 गेंद में 105 रन जोड़ लिए हैं। पंत के बाद केएल राहुल ने भी अपना पचासा पूरा किया। राहुल ने 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 171 रन है। पंत ने 77 और राहुल ने 53 रन बनाए हैं।
ऋषभ पंत और केएल राहुल ने 75 गेंद में 78 रन जोड़ लिए हैं। ऋषभ पंत अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। राहुल भी पचासे के करीब हैं। पंत ने 25वें ओवर की पहली गेंद को स्वीपर कवर की दिशा में खेलकर एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 141 रन है। केएल राहुल ने 45 और पंत ने 55 रन बनाए हैं।
ऋषभ पंत ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। पंत ने केशव महाराज की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को घसीटा और छक्का लगा दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया। राहुल ने इस गेंद को केवल हल्के हाथों से दिशा दिखाई और फाइन लेग पर चौका बटोरा। ऋषभ पंत ने भारत ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर भारत का स्कोर 100 रन पहुंचा दिया। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन है। पंत ने 27 और राहुल ने 41 रन बनाए हैं।
विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। केशव महाराज ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को दूसरा झटका दिया। कोहली ऑफ स्टंप की फ्लाइटेड गेंद को शरीर से दूर खेल गए, लेकिन कवर में टेम्बा बावुमा ने उन्हें लपक लिया। कोहली तीन साल बाद वनडे में शून्य पर आउट हुए हैं। वह वनडे में 14वीं बार खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, यह पहली बार जब किसी स्पिनर ने उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।
टीम इंडिया को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। शिखर धवन 38 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्कराम ने शिखर धवन को डीप स्क्वेयर लेग पर मागाला के हाथों कैच कराया। धवन की जगह पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।
शिखर धवन और केएल राहुल ने भारत को सही शुरुआत की। दोनों ने 8.2 ओवर में 50 रन की साझेदारी पूरी की। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 57 रन है। केएल राहुल ने 21 और शिखर धवन ने 25 रन बनाए हैं।
दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। धवन ने मागला की इस गेंद को कलाइयों के सहारे मिड विकेट पर खड़े फील्डर के बाईं ओर खेला और गेंद सीमा रेखा के बाहर पहुंच गई। पांच ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट खोए 33 रन है। धवन ने 17 और राहुल ने 10 रन बनाए हैं।
केएल राहुल ने पहले ओवर में एक रन बनाए। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। धवन ने मागला की इस गेंद को कलाइयों के सहारे मिड विकेट पर खड़े फील्डर के बाईं ओर खेला और गेंद सीमा रेखा के बाहर पहुंच गई।
भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं। गेंदबाजी की कमान लुंगी एनगिडी के हाथ में है। दो स्लिप के साथ गेंदबाजी हो रही है। स्ट्राइक पर केएल राहुल हैं।
दक्षिण अफ्रीका: जानेमैन मलान, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रॉसी वैन डेर डूसेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवाओ, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, सिसांडा मागला।
भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
पार्ल में एक और गर्म दिन होगा। वहीं पिच धीमी और स्पिन की मददगार होगी। मैदान की बाउंड्री बहुत छोटी है। कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
जनवरी, 2016 में पदार्पण करने के बाद जसप्रीत बुमराह वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उनका इकॉनमी रेट भी सबसे कम और पांच से कम है। केशव महाराज ने 16 वनडे में से 6 घर पर ही खेले हैं। इन 6 में से चार उन्होंने तबरेज शम्सी के साथ खेले हैं।