India vs Pakistan, Ind vs Pak: एक दिन पहले हांगकांग के खिलाफ संघर्ष करती नजर आ रही भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बुधवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया और फिर 29 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 52, शिखर धवन ने 46, अंबाती रायडू ने नाबाद 31 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ और फखर जमान ने एक-एक विकेट हासिल किए। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था। वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था।
India vs Pakistan, Ind vs Pak:
-शोएब मलिक द्वारा फेंके जा रहे 29 वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंबाती रायडू के बल्ले से निकले 4 रन ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में 8 विकेट से बड़ी जीत दिला दी। ऐसे मौके बहुत कम हैं जब किसी टीम ने 24 घंटे के अंतराल पर दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते हों।
-28वां ओवर फेंक रहे जमान की पहली गेंद पर कोई रन नहीं मिले। दूसरी गेंद पर रायडू ने चौका लगाया। अगली तीन गेंदों में कोई रन नहीं मिला। आखिरी गेंद पर 1 रन मिला। भारत का स्कोर – 154/2
-26वां ओवर फखर जमान करा रहे हैं। पहली गेंद पर 1 रन मिला। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं मिला। पांचवी गेंद पर कार्तिक ने 2 रन लिया। आखिरी गेंद जमान बीट कराने में कामयाब रहे। भारत का स्कोर – 140/2
-22वां ओवर जमान फेंक रहे हैं। काफी किफायती ओवर रहा। पहली 4 गेंदों में कोई रन नहीं मिला। पांचवी गेंद पर रायडू ने 1 रन लिया। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं मिला। भारत का स्कोर – 130/2
-टीम इंडिया ने 19 ओवरों के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर दिनेश कार्तिक 10, जबकि अंबाती रायडू 6 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 45 रन की दरकार।
–भारत को 16.3 ओवर में शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका लगा। धवन 54 गेंदों मे 46 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मैदान पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक आ चुके हैं। पांचवीं गेंद पर कार्तिक ने खाता खोला। भारत- 106/2 (17)
-हसन अली अपने तीसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर रोहित ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाया और इसी के साथ फिफ्टी भी पूरी कर ली। भारत- 86/0 (13)
-फहीम को गेंद सौंप दी गई है। पहली बॉल पर सिंगल। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी बॉल पर धवन ने चौका जड़ा। पांचवीं गेंद डॉट। अगली डिलीवरी वाइड करार। इस ओवर से कुल 6 रन। भारत- 58/0 (10)
[matchcode-to-post id=”inpk09192018187192″]
-भारत ने 8 ओवर के खेल तक बगैर किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। आठवें ओवर से भारत ने 19 रन जुटाए। रोहित शर्मा 32, जबकि शिखर धवन 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत इस वक्त 2.79 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। जीत के लिए 117 रन की दरकार।
-उस्मान अपने तीसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर रोहित ने सिंगल लिया। चौथी गेंद डॉट। अगली पर सिंगल। भारत- 17/0 (6)
-भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान पर आ चुके हैं। दूसरा ओवर उस्मान खान के हाथों में। इस ओवर से कुल 5 रन। भारत- 7/0 (2)
–एक दिन पहले हांगकांग के खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रनों पर समेट दिया।
-पाकिस्तान ने 39 ओवर के खेल तक 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। फहीम 20, जबकि आमिर 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल पाकिस्तान 3.8 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
–केदार जाधव अपने छठे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी और चौथी बॉल पर एक-एक रन। आखिरी गेंद पर शादाब खान स्टंप आउट। भारत को सातवीं सफलता। पाकिस्तान- 121/7 (33)
-केदार जाधव अपने तीसरे ओवर में। पहली तीन बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर शोएब मलिक रन आउट। इसी के साथ भारत को पांचवीं सफलता हाथ लगी। मलिक 43 रन बनाकर बनाकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान- 100/5 (27)
-पाकिस्तान ने 17 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 35, जबकि शोएब मलिक 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल पाकिस्तान 3.94 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
-हार्दिक पांड्या अपने तीसरे ओवर में। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। आखिरी गेंद पर बाबर ने चौका लगाया और इसी के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान- 55/2 (14)
-हार्दिक पांड्या अपने दूसरे ओवर में। पहली तीन गेंदों पर मलिक कोई रन नहीं बना सके। चौथी बॉल पर दो रन के लिए दौड़। अगली बॉल पर सिंगल। स्ट्राइक पर बाबर और आखिरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में चौका। पाकिस्तान- 39/2 (12)
-पाकिस्तान ने 10 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 13, जबकि शोएब मलिक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल पाकिस्तान 2.5 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है।
-पहले 5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर पाकिस्तान इस वक्त बैकफुट पर आ चुका है। बुमराह अपने तीसरे ओवर में। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर शोएब मलिक ने चौका जड़ा। तीसरी बॉल पर 3 रनों के लिए तेज दौड़। इस ओवर से 8 रन। पाकिस्तान- 12/2 (6)
-बुमराह अपने दूसरे ओवर में। स्ट्राइक पर बाबर आजम। इस ओवर में भी कोई रन नहीं बन सका है। पाकिस्तान- 3/1 (3)
-पाकिस्तान की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में फखर जमां और इमाम उल हक मैदान पर आ चुके हैं। जसप्रती बुमराह मैच का दूसरा ओवर डालते हुए। ये ओवर मेडेन रहा। पाकिस्तान- 2/0 (2)
-पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने दो फेरबदल किए हैं।