हरमनप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह और आकाशदीप सिंह के दो-दो गोलों की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स के अपने तीसरे पूल मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से मात दी। हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने सीमा पर सैनिकों पर हो रहे हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर मैच खेला। हरमनप्रीत ने (13वें और 33वें), तलविंदर (21वें और 24वें) तथा आकाशदीप (47वें और 59वें) मिनट में गोल किए। प्रदीप मोर ने भी 49वें मिनट में गोल किया। भारत की लगातार तीसरी जीत है और उसका सामना 20 जून को नीदरलैंड्स से होगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार है। दूसरे मिनट में पाकिस्तान के पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल के अवसर को नाकाम करते हुए भारत ने 13वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपना खाता खोला। टीम के लिए यह गोल हरमनप्रीत ने किया। इसके बाद 21वें मिनट में तलविंदर सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारतीय टीम को पाकिस्तान पर 2-0 से बढ़त दिलाई। इस बीच, मनदीप सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
पाकिस्तान की सभी कोशिशों को नाकाम करते हुए 24वें मिनट में तलविंदर ने एक बार फिर आगे बढ़कर फील्ड गोल दागा। इस गोल के दम पर भारत ने 3-0 की बढ़त बनाई। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के बाद दूसरे ही मिनट में चिंग्लेसाना सिंह ने भारत के लिए पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया और 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने इस अवसर को गोल में तब्दील कर भारतीय टीम को 4-0 से आगे किया।
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में खेल रही हैं, लाइव कवरेज के लिए क्लिक करें।
पाकिस्तान टीम की ओर से 36वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल की कोशिश को आकाश चिकते ने शानदार तरीके से विफल किया। इसके बाद सरदार सिंह से मिले पास को 47वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने सफल रूप से पाकिस्तान के खेमे में डाला और स्कोर 5-0 किया। दो मिनट बाद प्रदीप मोर (49वें मिनट) ने टीम के लिए छठा गोल किया।
पाकिस्तान के लिए 57वें मिनट में मुहम्मद उमर बुट्टा ने पेनाल्टी कॉर्नर की बदौलत एकमात्र गोल किया। इसकी प्रतिक्रिया में एक मिनट बाद ही आकाशदीप ने भारत के लिए सातवां गोल किया और इस प्रकार भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 7-1 से जीत दर्ज की।
भारत बनाम पाकिस्तान, लाइव वर्ल्ड हॉकी लीग 2017 सेमीफाइनल अपडेट्स:
7.59 PM: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हरा दिया है।
7.57 PM: आकाशदीप ने अपना दूसरा गोल कर दिया। भारत 7-1 से आगे।
7.56 PM: सिर्फ 3.39 मिनट का खेल बचा है। पाकिस्तान को चमत्कार दिखाना होगा।
7.55 PM: पाकिस्तान को एक और पेनॉर्ल्टी कॉर्नर, उमर भुट्टा गोल करने में कामयाब। भारत 6-1 से आगे।
7.50 PM: चौथे क्वार्टर में भी भारत ने दबदबा कायम रखा है। 6.30 मिनट का खेल शेष है।
7.46 PM: परदीप मोर ने किया गोल, भारत 6-0 से आगे। मैच पाकिस्तान के हाथों से फिसल रहा है।
7.44 PM: आकाशदीप ने किया भारत की ओर से पांचवां गोल। भारत 5-0 से आगे।
7.42 PM: अब मैच में चमत्कार ही पाकिस्तान को बचा जा सकता है।
7.40 PM : तीन क्वार्टर के बाद भारत 4-0 से आगे।
7.37 PM: भारत के मिडफील्डरों ने अच्छा खेल दिखाया है। चिकते और दहिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
7.35 PM: भारतीय टीम ने लगातार दो पेनॉल्टी कॉर्नर बचाए हैं।
7.32 PM: पाकिस्तान की ओर से गोल की चालाक कोशिश, मगर चिकते ने शानदार बचाव किया।
7.30 PM: मैच में भारत ने पूरी तरह से दबदबा बनाकर रखा है।
7.25 PM: भारत की ओर से चौथा गोल। हरमनप्रीत ने एक और पेनॉल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।
7.22 PM: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है।
7.18 PM: पाकिस्तान को मैच में तेज वापसी करनी होगी। अब तक मैच में भारत ने दबदबा बनाकर रखा है।
7.12 PM: पहले हॉफ तक, भारत ने 3-0 से बढ़त बना रखी है।
7.05 PM: तलविंदर सिंह ने किया दूसरा गोल, भारत 3-0 से आगे।
7.03 PM: पाकिस्तान अब तक एक भी गोल कर पाने में नाकाम है। दूसरी तरफ, चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत के सामने 50 ओवरों में 338 रनों का लक्ष्य रखा है।
7.01 PM: मनदीप सिंह को ग्रीन कार्ड, भारत 2-0 से आगे।
6.59 PM: एक और गोल। तलविंदर सिंह ने भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई।
6.56 PM: भारत को एक और पेनॉल्टी कॉर्नर, हरमनप्रीत ने फ्लिक किया, मगर पाकिस्तानी गोलकीपर का शानदार बचाव।
6.50 PM: पहले हॉफ के बाद भारत 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।
6.48 PM: भारत ने पहला गोल किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनॉल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।
6.42 PM: दोनों टीमों ने अच्छी शुरुआत की है मगर कोई गोल अब तक नहीं।
6.35 PM: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत मगर निशाना चूका। भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर, मिस हो गया। स्कोर 0-0
6.30 PM: मैच शुरू हो गया है। भारतीय टीम ने नए खिलाड़ियों को मौका दिया है।
6.28 PM: दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान में आ गई हैं।
6.25 PM : इस इवेंट से पांच टीमें अगले साल के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी। इसके अलावा तीन टीमें इस साल के हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में जगह बना लेंगी। दोनों ही टूर्नामेंट भारत में होने हैं।
6.15 PM : 15 मिनट में मैच शुरू होगा।
A look at the Starting XIs for India's clash against Pakistan on 18th June at the Hero Men's #HWL2017 SF in London.#IndiaKaGame pic.twitter.com/bb0taQKSnq
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 18, 2017
मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने देश की हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, “मैं अपने देश की हॉकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि मैंने कभी हॉकी नहीं खेली, लेकिन वह शानदार खेल रहे हैं इसलिए वह अच्छा करेंगे।”

