India vs Pakistan Hockey, Asian Champions Trophy 2018: ओमान में जारी हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के राउंड रोबिन मैच में शनिवार (20 अक्टूबर) को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पाकिस्तान से मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 3-1  से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। इससे पहले मैच शुरू होते ही पाकिस्तान ने भारत पर 1 गोल की बढ़त बना ली थी। पाकिस्तान को पहले ही मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला था, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए मोहम्मद इरफान जूनियर ने बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। 1-0 से पिछड़ रही भारतीय टीम को पहले गोल के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। 24वें मिनट में भारतीय कप्तान मनप्रीत कौर ने शानदार गोल दागकर न सिर्फ भारत का पहला गोल दागा बल्कि टीम को मुकाबले में बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद 33वें मिनट में भारत के मनप्रीत सिंह को सर्किल में गेंद मिली, जिसे उन्होंने शानदार अंदाज में गोल पोस्ट के अंदर भेज दिया। 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम ने 42 वें मिनट में एक और गोल दागा। भारत की ओर से यह तीसरा गोल दिलप्रीत कौर ने किया। इस गोल के साथ भारत ने पाकिस्तान पर 3-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हुए और भारत ने पाकिस्तान पर एक आसान जीत हासिल कर ली। मनप्रीत सिंह को हीरो ऑफ द मैच चुना गया। मौजूदा चैंपियन भारत ने बृहस्पतिवार को मेजबान ओमान को 11-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। ओमान के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया के नौ खिलाड़ियों ने गोल किए थे। यहां एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत की जीत विश्व कप के लिये रास्ता तय करेगी जो कि एक महीने बाद होना है।

Live Blog

India vs Pakistan Hockey, Asian Champions Trophy 2018: 

Highlights

    23:59 (IST)20 Oct 2018
    50 मिनट का खेल खत्म

    50 मिनट का खेल हो चुका है। भारत ने 3-1 की लीड बरकरार रखी है। अब वह मैदान में केवल टाइम पास कर रहा है, ताकि टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत सुनिश्चित कर सके। पाकिस्तान के ऊपर दबाव है। वह भारत से दो गोल से पीछे है।

    23:49 (IST)20 Oct 2018
    तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म, 1-3 से आगे भारत

    42वें मिनट में भारत के दिलप्रीत कौर ने शानदार गोल दागकर भारत को तीसरी बढ़त दिला दी। इसी के साथ भारत ने मैच में पाकिस्तान पर शिकंजा कस दिया है। तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने पाकिस्तान पर 1-3 की बढ़त बना ली है।

    23:33 (IST)20 Oct 2018
    भारत ने दागा दूसरा गोल

    भारत ने अपना दूसरा गोल दाग दिया है। 33वें मिनट में मनदीप सिंह को सर्किल में गेंद मिली जिसे उन्होंने शानदार अंदाज में गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। इस गोल के साथ भारत को मैच में 2-1 की बढ़त मिल गई है।

    23:21 (IST)20 Oct 2018
    पहले हाफ का खेल खत्म

    पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है। इससे पहले 27वें मिनट में भारत के नीलकांता ने गोल करने की हिम्मत भरी कोशिश की थी लेकिन निशाना चूक गए। इसके अलावा दूसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले पाकिस्तान को एक और कॉर्नर मिला था जिसका फायदा उठाने में वह नाकामयाब रहा। दोनों टीमों ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया है। फिलहाल, मुकाबला 1-1 की बराबरी पर है।

    23:12 (IST)20 Oct 2018
    भारत ने दागा पहला गोल

    भारत ने अपना पहला गोल दाग दिया है। 24वें मिनट में भारतीय कप्तान मनप्रीत पवार ने तीन खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। इसी के साथ भारत ने मुकाबला बराबरी पर ला दिया है। भारत-पाकः 1-1

    23:09 (IST)20 Oct 2018
    बढ़त दोगुना करने से चूके जुबैर

    18वें मिनट में जुबैर के पास पाकिस्तान की बढ़त को दोगुना करने का मौका था। लेकिन गेंद गोल पोस्ट से काफी दूर निकल गई। निश्चित रूप से ऐसे शॉट्स भारत पर दबाव बढ़ाने का काम करेंगे।

    23:06 (IST)20 Oct 2018
    दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू

    दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। भारत मैच में बराबरी के लिए जद्दोजहद कर रहा है। वह लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है लेकिन पाकिस्तान की रक्षा पंक्ति के आगे उसे सफलता हासिल नहीं हो पा रही है। 

    23:03 (IST)20 Oct 2018
    पहले क्वार्टर में पाकिस्तान आगे

    पहले क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है। इस बीच भारत को मौके तो मिले लेकिन वह बराबरी कर पाने में कामयाब नहीं रहा। पाकिस्तान अभी भी 1-0 से आगे चल रहा है।

    22:55 (IST)20 Oct 2018
    1-0 से आगे है पाकिस्तान

    पाकिस्तान को पहले ही मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर का मौका मिला था। जिसका फायदा उठाते हुए इरफान जूनियर ने पहला गोल दाग दिया। पाकिस्तान भारत से 1 गोल आगे हो गया है।

    22:50 (IST)20 Oct 2018
    भारत पाक मैच शुरू, पाकिस्तान ने बढ़ाई बढ़त

    भारत पाकिस्तान के बीच हॉकी का हाईवोल्टेज मुकाबला शुरू हो चुका है। उम्मीद के मुताबिक मैच की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर है। पाकिस्तान ने अपना पहला गोल पहले हाफ के पहले 15 मिनट के अंदर ही दाग दिया। इसी के साथ वह भारत पर 1 गोल की बढ़त बनाए हुए है। इस बीच भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ जिसका फायदा वह नहीं उठा पाया है।