भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में तीन विकेट लेने के अलावा 31 रन भी बनाए थे। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की थी। अश्विन ने इसके बाद दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिला दी। उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया।

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में किसी पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बन गए। उनसे पहले ऐसा 114 साल पहले हुआ था। पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के बर्ट वोग्लर ने 1907 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनाम किया था। 1888 में इंग्लैंड के बॉबी पील ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर स्पिनर पहली ही गेंद पर विकेट हासिल की थी। अश्विन ने दूसरी पारी में डोमिनिक सिबली और बेन स्टोक्स को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने पहली पारी में रोरी बर्न्स, ओली पोपा और जेम्स एंडरसन को आउट किया था।

इससे पहले भारत पहली पारी में 337 रनों पर ऑलआउट हो गया। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वॉशिंगटन सुदंर ने नाबाद 85 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 73 रनों का योगदान दिया था। शुभमन गिल ने 29 और विराट कोहली ने 11 रन बनाए थे। इंग्लैंड को पहली पारी में 241 रनों की बढ़त मिल गई। भारत को फॉलोऑन के खतरे को टालने के लिए 379 रन बनाने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। हालांकि, इंग्लैंड ने फॉलोऑन नहीं दिया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए थे। उसके लिए कप्तान जो रूट ने 218 रनों की शानदार पारी खेली थी। रूट का टेस्ट क्रिकेट में यह पांचवां दोहरा शतक है। रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए डोमिनिक सिबली ने 87 और बेन स्टोक्स ने 82 रन बनाए थे। डॉम बेस और ओली पोप ने 34-34, रोरी बर्न्स ने 33 और जोस बटलर ने 30 रन बनाए थे। भारत के लिए बुमराह और अश्विन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए थे।