India vs England (IND vs ENG) 3rd Test Day 2 Cricket Score: भारत ने 4 मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गया यह डे/नाइट टेस्ट दूसरे दिन ही खत्म हो गया। भारत को  जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 7.4 ओवर में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंद में 25 और शुभमन गिल 21 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गिल ने एक चौका और एक छक्का लगाया।

अक्षर पटेल मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 11 विकेट लिए। वह किसी एक डे/नाइट टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज भी बने। रविचंद्रन अश्विन ने 7 विकेट लिए। एक विकेट इशांत शर्मा और एक विकेट वाशिंगटन सुंदर के खाते में गया। इस मैच में स्पिनर्स ने 19 विकेट लिए।

इस जीत से भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड और दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था। चौथा टेस्ट इसी मैदान पर 4 मार्च से खेला जाना है। इस जीत से भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने की संभावनाएं अभी जिंदा हैं। वहीं, इंग्लैंड का रास्ता बंद हो गया है।

रोहित शर्मा ने जो रूट के ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। तीसरे गेंद पर कोई रन नहीं लिया। चौथी गेंद पर छक्का लगा टीम इंडिया की झोली में जीत डाल दी। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी पहली पारी 48.4 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। भारत की पहली पारी 53.2 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी 30.4 ओवर में महज 81 रन पर ही धराशायी हो गई। भारत ने दूसरी पारी में 7.4 ओवर में बिना विकेट खोए 49 रन बना मैच जीत लिया।

इस मैच में कुल 842 गेंदें फेंकी गईं और 30 विकेट गिरे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सबसे कम गेंद में खत्म हुआ टेस्ट मैच है। इससे पहले 1945/46 में वेलिंगटन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया टेस्ट मैच 872 गेंद में खत्म हो गया है। वह मैच ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 103 रन से जीता था।

[ie_ipl_scorecard match_id=49840]

Live Blog

20:19 (IST)25 Feb 2021
4 मार्च से होगा आखिरी टेस्ट मैच

भारत ने दिन रात्रि तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन ही गुरुवार को अहमदाबाद में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनायी। भारत के सामने जीत के लिये 49 रन का लक्ष्य था जो उसने बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया। चौथा टेस्ट इसी स्थान पर चार मार्च से खेला जाएगा। 

20:15 (IST)25 Feb 2021
डिनर के सामय भारत ने बना लिए थे 11 रन

डिनर ब्रेक के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 2 ओवर में बिना विकेट खोए 11 रन था। इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 30.4 ओवर में महज 81 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 33 रन की बढ़त ली थी। इस तरह यह मैच जीतने के लिए उसे 49 रन का लक्ष्य मिला। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भारत की शुरुआत की। इससे पहले भारत की पहली पारी 53.2 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन ही 112 रन पर सिमट गई थी। 

20:15 (IST)25 Feb 2021
DRS लेने पर भी नहीं बदला फैसला

सातवें विकेट के रूप में जोफ्रा आर्चर पवेलियन लौटे। अश्विन ने उन्हें 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। अश्विन की अपील पर अंपायर ने आर्चर को आउट दे दिया। इसके बाद आर्चर ने DRS लिया। हालांकि, थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले पर ही मुहर लगाई।

20:15 (IST)25 Feb 2021
ऑर्चर को पवेलियन भेज अश्विन ने छुआ 400 टेस्ट विकेटों का आंकड़ा

आर्चर को पवेलियन भेजने के साथ ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए। वह 400 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के चौथे गेंदबाज बने। उनसे पहले अनिल कुंबले और कपिल देव यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

20:14 (IST)25 Feb 2021
जो रूट बने थे अक्षर पटेल का शिकार

पांचवें विकेट के रूप में जो रूट पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जो रूट को एलबीडब्ल्यू किया। रूट ने अपनी 45 गेंद की पारी में 19 रन बनाए। वह एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए। रूट जब आउट हुए तब इंग्लैंड के खाते में 56 रन जुड़े थे। उनकी जगह बेन फोक्स क्रीज पर आए।

18:58 (IST)25 Feb 2021
अश्विन ने स्टोक्स को भेजा पवेलियन

चौथे विकेट के रूप में बेन स्टोक्स आउट हुए। बेन स्टोक्स को रविचंद्रन अश्विन ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। बेन स्टोक्स ने 3 चौके की मदद से 34 गेंद में 25 रन बनाए। वह जब आउट हुए थे, तब टीम का स्कोर 50 रन था। उनकी जगह ओली पोप बल्लेबाजी के लिए आए थे।

18:58 (IST)25 Feb 2021
अश्विन ने स्टोक्स को भेजा पवेलियन

चौथे विकेट के रूप में बेन स्टोक्स आउट हुए। बेन स्टोक्स को रविचंद्रन अश्विन ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। बेन स्टोक्स ने 3 चौके की मदद से 34 गेंद में 25 रन बनाए। वह जब आउट हुए थे, तब टीम का स्कोर 50 रन था। उनकी जगह ओली पोप बल्लेबाजी के लिए आए थे।

18:56 (IST)25 Feb 2021
अक्षर पटेल ने झटके शुरुआती तीन विकेट

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड का तीसरा विकेट नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिया। उन्होंने डोमिनिक सिबले को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। सिबले ने 7 रन बनाए। जब वह पवेलियन लौटे तब इंग्लैंड के खाते में 19 रन जुड़े थे। सिबले की जगह बेन स्टोक्स क्रीज पर आए।

18:15 (IST)25 Feb 2021
अक्षर ने 3 गेंद में लिए 2 विकेट

दूसरी पारी में अक्षर पटेल  पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर जैक क्रॉले को बोल्ड कर दिया। उनकी जगह जॉनी बेयरस्टो आए। अक्षर ने तीसरी गेंद पर उन्हें भी बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड का तब तक खाता भी नहीं खुला था। बेयरस्टो की जगह जो रूट क्रीज पर आए।

17:59 (IST)25 Feb 2021
भारत ने 46 रन के भीतर गंवाए 7 विकेट

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन 46 रन के भीतर 7 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 5 विकेट लिए। उन्होंने 6.2 ओवर में 8 रन दिए। जैक लीच ने 54 रन देकर 4 विकेट लिए। रूट ने पहली बार एक पारी में 5 विकेट लिया है।

17:19 (IST)25 Feb 2021
दूसरे दिन सबसे पहले रहाणे लौटे थे पवेलियन

अजिंक्य रहाणे दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्हें जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रहाणे ने 25 गेंद पर 7 रन बनाए। उनके बाद रोहित शर्मा 66 रन बनाकर आउट हो गए। लीच ने उन्हें बी एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने 96 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए।

16:58 (IST)25 Feb 2021
भारत के तीन बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता

ऋषभ पंत को जो रूट ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही आउट कर दिया। पंत 8 गेंद पर एक रन ही बना सके। वॉशिंगटन सुंदर (00) को जो रूट ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अक्षर पटेल (0) को उन्होंने डोमिनिक सिबली के हाथों कैच कराया। जसप्रीत बुमराह को जो रूट ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। वे एक रन ही बना सके। इशांत शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने मैच का पहला छक्का लगाया। इससे पहले दिन कोहली 27 रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल 51 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा खाता खोले बगैर आउट हो गए।

16:21 (IST)25 Feb 2021
भारतीय टीम पहली पारी में ऑलआउट

इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में 145 रन ही बना सकी। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने उस पर 33 रन की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 99 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 46 रन बनाने में 7 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 5 विकेट लिए।

15:35 (IST)25 Feb 2021
26 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए

टीम इंडिया ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 99 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 26 रन ही खाते में जोड़े थे कि अजिंक्य रहाणे (7 रन), रोहित शर्मा (66 रन), ऋषभ पंत (1), वॉशिंंगटन सुंदर (0) और अक्षर पटेल (0) पवेलियन लौट गए। जैक लीच ने रहाणे और रोहित को LBW किया।

15:15 (IST)25 Feb 2021
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पवेलियन लौटे

रहाणे के आउट होने के बाद भारत को दोहरा झटका लगा। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा 66 रन बनाकर आउट हो गए। लीच ने उन्हें बी एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने 96 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए। ऋषभ पंत को जो रूट ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही आउट कर दिया। पंत 8 गेंद पर एक रन ही बना सके।

15:03 (IST)25 Feb 2021
रहाणे का विकेट गिरा

अजिंक्य रहाणे दूसरे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्हें जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रहाणे ने 25 गेंद पर 7 रन बनाए। रोहित शर्मा के पास शतक लगाने का मौका है। वहीं, रहाणे के बाद क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी खेलना चाहेंगे।

14:44 (IST)25 Feb 2021
रोहित ने की आक्रामक शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह डे-नाइट मैच है। आज (गुरुवार, 25 फरवरी) टेस्ट का दूसरा दिन है। रोहित शर्मा ने दूसरे दिन की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने जेम्स एंडरसन की गेंद पर दो चौके मारे।