भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में हो रहा है। चार दिन का खेल हो चुका है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने दूसरी पारी में 13 ओवर में एक विकेट पर 39 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा 12 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर नाबाद थे। नौ फरवरी को मैच का आखिरी दिन है। भारत को जीत के लिए अब भी 382 रन बनाने है।
आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा रहे। रोहित शर्मा ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया, छठी गेंद पर एक रन लिया। अगला ओवर जैक लीच लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर रोहित को बोल्ड कर दिया। रोहित 20 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। वह जब पवेलियन लौटे तब भारत के खाते में 25 रन ही जुड़े थे। उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए आए।
इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की पहली पारी 337 रन पर ऑलआउट हुई थी। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर भारत से 241 रन की लीड ली थी। इस तरह भारत को 420 रन का लक्ष्य मिला।
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 17.3 ओवर में 61 रन देकर 6 विकेट लिए। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 28वीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा चौथी बार यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया है। अश्विन ने चेन्नई में तीसरी बार टेस्ट मैच में पांच या उससे ज्यादा बार 5 विकेट लिए हैं।
[ie_ipl_scorecard match_id=49838]
47वें ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने जोफ्रा आर्चर को बोल्ड कर दिया। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 178 रन था। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने जेम्स एंडरसन का खुद ही कैच पकड़ लिया। एंडरसन खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की ओर से जो रूट हाइएस्ट स्कोरर रहे। वह 32 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।
इंग्लैंड के आखिरी 4 विकेट महज 14 रन के भीतर गिए। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 41.1 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन था। शाहबाज नदीम ने अगली गेंद पर जोस बटलर को ऋषभ पंत के हाथों स्टम्प करा दिया। अगले ओवर की पहली गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने डोमिनिक बेस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। तब तक इंग्लैंड के खाते में 167 रन ही जुड़े थे।
छठे विकेट के रूप में ओली पोप पवेलियन लौटे। शाहबाज नदीम ने उन्हें 29वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। ओली पोप 32 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। पोप ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। उनकी जगह डोमिनिक बेस बल्लेबाजी के लिए आए।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 241 रन की बढ़त ली थी। इस हिसाब से उसकी कुल लीड 419 रन की हुई। पांचवें विकेट के रूप में जो रूट पवेलियन लौटे। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले रूट को जसप्रीत बुमराह ने 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। रूट ने 7 चौके की मदद से 32 गेंद में 40 रन बनाए।
इंग्लैंड को चौथा झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर बेन स्टोक्स को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। स्टोक्स एक चौके की मदद से 12 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। स्टोक्स जब पवेलियन लौटे तब इंग्लैंड का स्कोर 71 रन था। स्टोक्स ने पहली पारी में धुआंधार अर्धशतक लगाया था।
इंग्लैंड को दूसरी पारी के पहले ओवर में ही पहला झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने रोरी बर्न्स (00) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। अश्विन ने इसके बाद डोमिनिक सिबली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सिबली 16 रन बनाकर पुजारा को कैच थमा बैठे।
इशांत शर्मा ने पारी के 16वें ओवर में डैनियल लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 300वां विकेट है। वे 300 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट कपिल देव (434) और जहीर खान (311) ने लिए हैं।
इससे पहले भारत के लिए पहली पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वॉशिंगटन सुदंर ने नाबाद 85 रन बनाए। इंग्लैंड को पहली पारी में 241 रनों की बढ़त मिल गई। भारत को फॉलोऑन के खतरे को टालने के लिए 379 रन बनाने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। हालांकि, इंग्लैंड ने फॉलोऑन नहीं दिया।
इशांत शर्मा ने पारी के 16वें ओवर में डैनियल लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 300वां विकेट है। वे 300 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट कपिल देव (434) और जहीर खान (311) ने लिए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो इशांत 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज हैं। अनिल कुंबले (619), कपिल देव, हरभजन (417), रविचंद्रन अश्विन (382) और जहीर खान ने 300+ विकेट लिए हैं।
इंग्लैंड को दूसरा झटका रविचंद्रन अश्विन ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिया। उन्होंने डोमिनिक सिबली को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। सिबली ने 37 गेंद पर 16 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जो रूट क्रीज पर उतरे हैं। रूट ने उतरते ही नदीम की गेंद पर लगातार दो चौके जड़ दिए। टीम इंडिया रूट को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी।
पहला विकेट पहली विकेट पर गंवाने के बाद इंग्लैंड के ओपनर डोमिनिक सिबली और डैनियल लॉरेंस क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 20 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली। भारत को इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिए जल्द से जल्द विकेट निकालने होंगे।
भारत को दूसरी पारी में पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। उन्होंने रोरी बर्न्स को पहले ही ओवर में आउट कर दिया। बर्न्स खाता भी नहीं खोल सके और अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठे। लंच तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर एक रन बना लिए हैं। वह भारत से 242 रन आगे है।
भारतीय टीम पहली पारी में 337 रनों पर सिमट गई। उसके लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वॉशिंगटन सुदंर ने नाबाद 85 रन बनाए। इंग्लैंड को पहली पारी में 241 रनों की बढ़त मिल गई। भारत को फॉलोऑन के खतरे को टालने के लिए 379 रन बनाने थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। मैच के चौथे दिन भारत के चार विकेट गिरे।
भारत के 9 विकेट गिर चुके हैं। इशांत शर्मा 4 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर ओली पोप को कैच थमा बैठे। वॉशिंगटन सुंदर 84 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 12 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। सुंदर अपने पहले टेस्ट शतक की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। अब ये देखना रोचक होगा कि आखिरी विकेट हाथ में होने के साथ वे किस तरह अपना शतक पूरा करते हैं।
भारत को आठवां झटका शाहबाज नदीम के रूप में लगा। वे खाता खोले बगैर 91वें ओवर में जैक लीच की गेंद पर आउट हो गए। नदीम का कैच स्लिप में बने स्टोक्स ने लिया। नदीम और सुंदर के बीच सिर्फ 7 रनों की साझेदारी हो सकी। इशांत शर्मा अब क्रीज पर उतरे हैं। वे चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा समय तक वो सुंदर का साथ दे सकें।
चौथे दिन रविचंद्रन अश्विन 31 रन बनाकर आउट हो गए। जैक लीच की गेंद पर जोस बटलर ने उनका कैच लिया। अश्विन ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। आउट होने से पहले उन्होंने सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की।
चौथे दिन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने जैक लीच की गेंद पर ऑफ साइड में चौका लगाकर अपना अप्धशतक पूरा किया। अश्विन और सुंदर ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को फॉलोऑन से बचाने की जिम्मेदारी है। अश्विन ने चौथे दिन की शुरुआत एक रन लेकर की तो सुंदर ने डॉम बेस की गेंद पर ऑफ साइड में शानदार चौका लगाया।