एशिया कप-2018, दुबई में 21 सितंबर को सुपर-4 का पहला मैच भारत के नाम रहा। इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल के साथ भारत ने यह मैच जीत लिया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होने 104 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। शिखर धवन ने 47 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। वहीं एमएस धोनी ने 37 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 3 गेंदों का सामना करते हुए 1 रन बनाया।
इससे पहले, मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत 2 विकेट खोकर 164 रन बना चुका है। टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मजबूत शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। धवन ने 47 गेंदों में 40 रन बनाए।
पहली पारी में बांग्लादेश की टीम को लिटन दास (7) के रूप में शुरुआती झटका लगा। वहीं नजमुल हुसैन भी टीम के खाते में महज 7 ही रन जोड़ सके। आलम ये रहा कि बांग्लादेश की आधी टीम महज 65 रन तक पवेलियन लौट चुकी थी। यहां से महमुदुल्लाह (25) और मोसादेक (12) ने टीम को संभालने की कोशिश की, मगर 36 रन से ज्यादा की साझेदारी नहीं कर सके। हालांकि मशरफे मुर्तजा (26)-मेहदी हसन (42) ने आठवें विकेट के लिए 66 रन जोड़ टीम को किसी तरह 150 के पार पहुंचा दिया। बांग्लादेश की टीम 49.1 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से वनडे में 1 साल बाद वापसी कर रहे रवीद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। जडेजा ने 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार-जसप्रीत बुमराह को 3-3 सफलता हाथ लगी।
India vs Bangladesh Cricket Score Streaming, Asia Cup 2018 Cricket Streaming
रोहित शर्मा और एमएस धोनी की जोड़ी ने भारत को जीत के बेहद करीब ला दिया था, लेकिन 4 रन रहते धोनी कैच आउट हो गए। उन्होंने 37 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। वहीं 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल के साथ भारत ने यह मैच जीत लिया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होने 104 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। भारत- 174/3 (36.2)
35वां ओवर डालने आए मुस्ताफिजुर रहमान। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर सिंगल आया। तीसरी गेंद पर एक रन और अगली गेंद वाइड रही। चौथी गेंद पर सिंगल आया। पांचवी गेंद पर भी रोहित ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर धोनी ने एक रन लिया। भारत- 169 /2 (35)
31वां ओवर मुस्ताफिजुर रहमान को सौंपा गया। पहली और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर रोहित ने 2 रनों के लिए दौड़ लगाई। चौथी गेंद पर सिंगल आया। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 28 रन की जरूरत है। वहीं 77 रन पर खेल रहे रोहित शर्मा को शतक के लिए 23 रन की जरूरत है। भारत- 146/2 (31)
29वां ओवर शाकिब अल हसन को सौंपा गया। पहली गेंद पर रोहित शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर धोनी ने स्ट्राइक रोटेट की। तीसरी गेंद पर भी एक रन आया। इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 5 रन जोड़े। भारक-135/2 (29)
आंबाती रायडू के कैच आउट होने पर दिनेश कार्तिक की जगह एमएस धोनी नंबर 4 पर आए हैं। 26वें ओवर की पहली गेंद डॉट, दूसरी पर सिंगल और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर धोनी ने 2 रन चुराए। पांचवी और आखिरी गेंद पर गेंद पर कोई रन नहीं। भारत- 120-2 (26)
रोहित शर्मा ने अपने स्टाइल में छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए। फिलहाल भारत को यहां से जीत के लिए 68 रन की जरूरत है। हालांकि 24वें ओवर में भारतीय टीम को अंबाती रायडू के रूप में दूसरा झटका लगा है। रायडू 28 गेंदों पर 23 रन बनाकर रूबैल का शिकार बने। भारत- 106/2 (24)
22वां ओवर रूबैल हुसैन को सौंपा गया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल आए। चौथी गेंद डॉट। पांचवी और आखिरी गेंद पर एक-एक रन आया। इसी के साथ भारतीय का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 97 रन।
भारत ने 19 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 32, जबकि रायडू 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 4.16 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। भारत को 95 रन की दरकार।
टीम इंडिया को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लग चुका है। धवन 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायडू आ चुके हैं। भारत- 63/1 (15)
मेहदी हसन अपने सातवें ओवर में। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन के लिए दौड़। लास्ट दो बॉल डॉट। बांग्लादेश- 61/0 (14)
भारत ने 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 14, जबकि शिखर धवन 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया इस वक्त 4.62 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
मेहदी हसन अपने दूसरे ओवर में। पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर रोहित ने सिंगल निकाला। चौथी गेंद पर धवन ने शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शॉट खेलकर दो रन जुटाए। इस ओवर से कुल 5 रन। बांग्लादेश- 20/0 (4)
भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान पर आ चुके हैं। गेंद मुर्तजा के हाथों में। पहली तीन गेंदों पर रोहित कोई रन नहीं ले सके। अगली बॉल पर रोहित ने चौका लगाया। भारत- 4/0 (1)
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशिया कप-2018 के सुपर-4 के मैच में बांग्लादेश को बड़ा स्कोर बनाने से महरूम कर दिया। बांग्लादेश की बल्लेबाजी रवींद्र जडेजा (4 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (3 विकेट) के सामने 49.1 ओवरों में 173 रनों पर ही ढेर हो गई।
बांग्लादेश ने 48 ओवर के खेल तक 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। फिलहाल रूबेल हुसैन 0, जबकि मुर्तजा 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश 3.54 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
मुर्तजा-मेहदी के बीच में 76 गेंदों में 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। इनके दम बांग्लादेश ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम एक बार फिर से कुछ हद तक उबर गई है। बांग्लादेश- 155/7 (46)
भुवनेश्वर कुमार बेहद कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। इस गेंदबाज ने 8 ओवर में से 1 मेडेन निकाला। वहीं 2.13 की इकॉनमी से महज 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश- 148/7 (44)
युजवेंद्र चहल अपने आठवें ओवर में। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर मेहदी ने मैच का पहला चौका लगाया। इस ओवर से कुल 7 रन। बांग्लादेश- 128/7 (40)
बांग्लादेश ने 36 ओवर के खेल तक 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल मेहदी हसन 13, जबकि मुर्तजा 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश 3.18 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
महमुदुल्लाह 51 गेंदों में 25 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। इसी के साथ भारत को छठी सफलता हाथ लगी। मशरफे मुर्तजा क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। बांग्लादेश- 101/6 (33)
कुलदीप यादव अपने छठे ओवर में। पहली ही गेंद पर होसेन ने सिंगल लिया। अगली दो बॉल पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर महमुदुल्लाह ने दो रन के लिए दौड़ लगाई। बांग्लादेश- 87/5 (29)
बांग्लादेश ने 26 ओवर के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल महमुदुल्लाह 12, जबकि मोसादेक 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश 3.8 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
जडेजा अपने सातवें ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर महमुदुल्लाह ने सिंगल निकाला। चौथी गेंद डॉट। इस ओवर से कुल 2 रन। बांग्लादेश- 74/5 (22)
भारत ने मुकाबले में जबरदस्त पकड़ बना ली है। बांग्लादेश की टीम ने 19 ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 66 ही रन बनाए हैं। बांग्लादेश की मैच में इस वक्त बेहद खराब हालत है।
रवींद्र जडेजा अपने चौथे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर मिथुन पगबाधा आउट। बांग्लादेश ने साथ ही रिव्यू भी गंवाया। महमुदुल्लाह क्रीज प आ चुके हैं। इस सफल ओवर से महज 1 रन। बांग्लादेश- 60/4 (16)
बांग्लादेश ने 12 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुशफिकुर रहीम 12, जबकि मोहम्मद मिथुन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश 4.8 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
रवींद्र जडजा को गेंद सौंप दी गई है। पहली गेंद पर सिंगल। अगली डिलीवरी अंपायर ने नो बॉल करार दी। चौथी गेंद पर शाकिब को धवन ने लपका। इसी के साथ भारत को तीसरा सफलता। पांचवें नंब पर बल्लेबाजी के लिए मिथुन आ चुके हैं। बांग्लादेश- 43/3 (10)
भुवनेश्वर कुमार अपने चौथे ओवर में। इस ओवर से कोई भी रन नहीं। भुवनेश्वर ने अब तक चार में से 1 मेडेन ओवर फेंका है। वहीं कुल 8 रन देकर 1 विकेट भी झटका है। बांग्लादेश- 21/2 (7)
भुवनेश्वर कुमार अपने तीसरे ओवर में। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर लिटन दास ने गेंद को हवा में खेला और जाधव के हाथों कैच। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शाकिब आ चुके हैं। इस ओवर से कुल 2 रन। बांग्लादेश- 16/1 (5)
जसप्रीत बुमराह अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर हुसैन ने तीन रनों के लिए दौड़ लगाई। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर दास ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से कुल 7 रन। बांग्लादेश- 14/0 (4)
दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। नजमुल हुसैन और लिटन दास बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में। पहली ही गेंद पर लिटन दास ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर हुसैन ने सिंगल निकाला। इस ओवर से 1 अतिरिक्त रन। बांग्लादेश- 4/0 (1)
भारतीय टीम में चोटिल हार्दिक पंड्या की जगह रवीन्द्र जडेजा को शामिल किया गया है। फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
बांग्लादेश की टीम में लिटन दास (डब्ल्यू), नाज़मुल हुसैन शानो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन, मशरफी मुर्तजा (सी), रुबेल हुसैन समेत मुस्तफिजुर रहमान को मौका दिया गया है।
भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरह समेत युजेंद्र चहल को मौका दिया गया है।
भारत के लिए बांग्लादेशी गेंदबाज, खासकर स्पिनर्स का सामना करना आसान नहीं होगा। मेहदी हसन और शाकिब अल हसन के रूप में उसके पास दो ऐसे गेंदबाज हैं, जो भारतीय खेमे को परेशानी में डाल सकते हैं। इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाज और कप्तान मशरफे मुर्तजा तथा मुस्ताफिजुर रहमान शुरुआती ओवरों में भारत के लिए मुश्किले खड़ीं कर सकते हैं।
मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मैच में रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया है।
रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलeमी जोड़ी ने पाकिस्तान के मैच में भारतीय टीम को सधी हुई शुरुआत दी थी। वहीं अंबाती रायडू ने तीसरे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की थी। दिनेश कार्तिक भी 31 रनों का योगदान देने में सफल रहे थे। इन चारों के बाद केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज हैं।
पाकिस्तान को रौंदने के बाद भारत शुक्रवार को सुपर चार के अपने पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा जो किसी भी बड़ी टीम को अपने दिन हराने की क्षमता रखता है। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम संयोजन होगी क्योंकि हार्दिक पंड्या कमर की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जबकि हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो दिन खेलने के बाद भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर के भी चोटों के कारण बाहर होने से भारत की परेशानी बढ़ गई है।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद।
बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादिक हुसैन, मेहदी हसन, रूबैल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु हैदर, आरिफ हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, नजमुल इस्माल।