भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने पहले दिन गेंदबाजी के  बाद बल्लेबाजी में भी दम दिखाया। भारतीय गेंदबाजों मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को 58.3 ओवर में 150 रन पर समेट दिया।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी खराब रही। रोहित शर्मा महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, उनकी जगह आए चेतेश्वर पुजारा ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया। दोनों ने 112 गेंद में 72 रन की नाबाद साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने के समय चेतेश्वर पुजारा 43 और मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर खेल रहे थे। पुजारा ने अपनी पारी के दौरान 7, जबकि मयंक ने 6 चौके लगाए।

बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 43 रन बनाए। उनके अलावा मोमिनुल हक ने 37, लिटन दास ने 21, मोहम्मद मिथुन ने 13 और महमूदुल्ला ने 10 रनों का योगदान दिया। इन पांचों के अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। मोहम्मद शमी भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट झटके। इशांत, अश्विन और उमेश यादव के खाते में 2-2 विकेट आए।

बांग्लादेश की पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस 6 रन पर ही आउट हो गए। उनको उमेश यादव ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में शादमान इस्लाम भी इशांत शर्मा की गेंद पर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे। वे भी 6 रन ही बना पाए।

मोहम्मद मिथुन और मोमिनुल हक के बीच बढ़ रही साझेदारी को शमी ने तोड़ा। शमी ने मिथुन को 13 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया। मोमिनुल हक और मुशफिकुर रहीम के बीच चौथे विकेट के लिए अहम साझेदारी हो रही थी, लेकिन अश्विन बीच में आ गए। अश्विन ने मोमिनुल हक को 37 के स्कोर पर बोल्ड कर भारतीय सरजमीं पर अपने 250 टेस्ट विकेट पूरे किए। उन्होंने 42 मैचों में यह कारनामा किया। अनिल कुंबले ने 43 मैच में 250 विकेट झटके थे।

India vs Bangladesh 1st Test Live Cricket Score Streaming Online

Live Blog

Highlights

    17:15 (IST)14 Nov 2019





















    सिर्फ 64 रन पीछे

    भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर रही। पहले उसने बांग्लादेश को 150 के स्कोर पर समेट दिया। बाद में उसने पहली पारी में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए।

    16:44 (IST)14 Nov 2019





















    आधी हुई लीड

    मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा दूसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। मयंक 30 और पुजारा 38 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 74 रन पहुंच गया है। वह बांग्लादेश से सिर्फ 76 रन पीछे है।

    16:17 (IST)14 Nov 2019





















    पुजारा का रिकॉर्ड

    चेतेश्वर पुजारा ने दहाई का आंकड़ा पार करक लिया है। उनके पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो जब भी वे एक बार 10 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं फिर उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है।

    15:48 (IST)14 Nov 2019





















    चेतेश्वर से उम्मीद

    रोहित शर्मा की जगह चेतेश्वर पुजारा ने क्रीज संभाली। पुजारा की पिछली पांच पारियों की बात करें तो वे सिर्फ 2 बार ही 50 या उससे ज्यादा का स्कोर कर पाए हैं। तीन बार दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए हैं। इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।

    15:40 (IST)14 Nov 2019





















    रोहित के 6 रन

    भारत की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का स्कोर जब 14 रन था, तब उसके ओपनर रोहित शर्मा को अबू जायद की गेंद पर विकेट के पीछे लिटन दास ने लपक लिया। रोहित अपने खाते में सिर्फ 6 रन ही जोड़ पाए थे।

    15:28 (IST)14 Nov 2019





















    22 गेंदों में सिर्फ 6 रन

    मयंक अग्रवाल 22 गेंदों में सिर्फ 6 रन बना पाए हैं। मयंक अभी किसी तरह का रिस्क नहीं ले रहे हैं और ज्यादतर गेंदों को रक्षात्मक ढंग से खेल रहे हैं।

    15:08 (IST)14 Nov 2019





















    चौके से खोला खाता

    भारतीय पारी की शुरुआत मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा ने की। मयंक ने पारी की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। मयंक ने यह चौका इबादत हुसैन की गेंद पर लगाया।

    14:58 (IST)14 Nov 2019





















    भारतीय गेंदबाजों को जलवा

    इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे 2 मैच की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई। उसे इतने कम रन पर समेटने में भारतीय गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।

    14:48 (IST)14 Nov 2019





















    ताजुल एक रन ही बना पाए

    बांग्लादेश का 9वां विकेट भी गिर गया। ताजुल इस्लाम विकेटों के बीच दौड़ पूरी करने से चूक गए और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने उन्हें रन आउट कर दिया। वे अपने खाते में एक रन ही जोड़ पाए थे।

    14:39 (IST)14 Nov 2019





















    हैट्रिक से चूके शमी

    चायकाल के बाद दूसरा ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद ताइजुल इस्लाम को फेंकी। यह उनकी हैट्रिक बॉल थी। 

    14:36 (IST)14 Nov 2019





















    3 गेंद पर 3 विकेट

    चायकाल के बाद भी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। पहला ओवर इशांत शर्मा ने फेंका। उनकी पहली ही गेंद पर लिटन दास विराट कोहली के हाथों लपके गए।

    14:12 (IST)14 Nov 2019





















    शमी के पास मौका

    मुशफिकुर रहीम की जगह मेहदी हसन क्रीज पर आए। हालांकि, वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। शमी ने उन्हें अगली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। अब शमी के पास टेस्ट में भी हैट्रिक बनाने का मौका है।

    14:11 (IST)14 Nov 2019





















    शमी ने झटका विकेट

    बांग्लादेश का छठा विकेट गिर चुका है। मुशफिकुर रहीम पवेलियन लौट गए। वे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने लिटन दास के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की। उन्हें मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड किया।

    14:06 (IST)14 Nov 2019





















    25 रन की साझेदारी

    मुशफिकुर रहीम और लिटन दास दोनों के बीच 25 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। यह साझेदारी दोनों ने 50 से कम गेंदें खेलकर पूरी की। बांग्लादेश की पारी की यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले मुशफिकुर ने मोमिनुल हक के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की थी।

    13:51 (IST)14 Nov 2019





















    अर्धशतक के करीब रहीम

    भले ही एक छोर से बांग्लादेश के बल्लेबाजों का पवेलियन लौटना जारी हो, लेकिन मुशफिकुर रहीम क्रीज पर डटे हुए हैं। उन्होंने अब तक 96 गेंदें खेली हैं और 43 रन बनाए  हैं। 

    13:36 (IST)14 Nov 2019





















    महमूदुल्लाह क्लीन बोल्ड

    आर अश्विन ने महमूदुल्लाह को भी अपने जाल में फंसाया। महमूदुल्लाह अश्विन की फिरकी समझने में भूल कर बैठे और 10 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

    13:28 (IST)14 Nov 2019





















    रहीम की नजरें बड़ी पारी पर

    पिछले 10 ओवर में बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 34 रन बनाए हैं। मुशफिकुर रहीम एक छोर से लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं।

    13:06 (IST)14 Nov 2019





















    बांग्लादेश को चौथा झटका

    मोमिनुल हक को आउट कर अश्विन ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। बांग्लादेश 99 के स्कोर पर कप्तान के रूप में चौथा विकेट गंवा चुकी है।

    12:48 (IST)14 Nov 2019





















    99 गेंद में 57 रन की साझेदारी

    मोमिनुल हक और मुशफिकुर रहीम के बीच चौथे विकेट के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी यहां बन रही है। दोनों के बीच 99 गेंद में 57 रन की साझेदारी हो चुकी है।

    12:25 (IST)14 Nov 2019





















    तेज गेंदबाजों का दबदबा

    लंच के समय कप्तान मोमीनुल हक 22 जबकि मुशफिकुर रहीम 14 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की ओर से इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट चटकाया।

    12:00 (IST)14 Nov 2019





















    26 ओवर के बाद स्कोर- 63/3

    बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव को एक-एक सफलता मिली है।

    11:32 (IST)14 Nov 2019





















    रन रेट में बढ़ोतरी

    पिछले 10 ओवर में बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 36 रन बनाए हैं। मुशफिकुर रहीम के मैदान पर आने के बाद से बांग्लादेश के रन रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

    11:12 (IST)14 Nov 2019





















    13 रन बनाकर मिथुन आउट

    मोहम्मद मिथुन और मोमिनुल हक ने टीम को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन मोहम्मद शमी की गेंद पर मिथुन एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। मिथुन ने 13 रन बनाए।

    10:52 (IST)14 Nov 2019





















    शमी की शानदार गेंदबाजी

    मोहम्मद शमी को भले ही सफलता न मिली हो, लेकिन अपनी गेंदबाजी से उन्होंने बल्लेबाजों को बांधने का काम बखूबी किया है। शमी के 3 ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं।

    10:20 (IST)14 Nov 2019





















    ईशांत को सफलता

    उमेश यादव के बाद ईशांत शर्मा ने भी विकेट झटका। ईशांत ने शादमान इस्लाम  को 6 के स्कोर पर साहा के हाथों कैच आउट कराया।

    10:04 (IST)14 Nov 2019





















    बांग्लादेश को पहला झटका

    उमेश यादव ने इमरुल कायेस को महज 6 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया। इमरुल कायेस के रूप में बांग्लादेश को पहला झटका लगा है।

    09:55 (IST)14 Nov 2019





















    शादमान ने जड़ा चौका

    शादमान इस्लाम ने पारी का पहला चौका लगाया। ईशांत शर्मा की गेंद पर शादमान इस्लाम ने सामने की ओर शानदार शॉट खेल 4 रन बटोरे।

    09:35 (IST)14 Nov 2019





















    पहला ओवर मेडन

    इमरुल कायेस और शादमान इस्लाम ने पारी का आगाज किया। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने पहला ओवर फेंका। ईशांत ने पहला ओवर मेडन निकाला।

    09:27 (IST)14 Nov 2019





















    बांग्लादेश को कम नहीं आंक रहे भारतीय खिलाड़ी

    टी20 सीरीज की ताजा जीत और होलकर स्टेडियम में मेजबान टीम के अजेय रहने के रिकॉर्ड के बावजूद के बावजूद भारत भी बांग्लादेश को कम नहीं आंक रहा है।

    09:17 (IST)14 Nov 2019





















    इस वजह से खास होगा मैच

    दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसके जरिये बांग्लादेश की सीनियर राष्ट्रीय टीम एमपीसीए के इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में पहली बार दम-खम दिखाएगी।

    09:10 (IST)14 Nov 2019





















    कोहली के लिए लकी मैदान

    इस स्टेडियम के साथ कोहली के व्यक्तिगत कीर्तिमान की यादें भी जुड़ी हैं, क्योंकि यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर 2016 में खेले गये टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान ने 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

    09:04 (IST)14 Nov 2019





















    भारत की गेंदबाजी

    बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक सोराब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।  भारत ने इस मैच में शहबाज नदीम की जगह ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।