Iभारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की सीरीज के पहले टेस्ट का दूसरा दिन भी टीम इंडिया के नाम रहा। भारत ने मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक (243 रन) के दम पर बांग्लादेश के खिलाफ 343 रन की लीड हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 114 ओवर में 6 विकेट पर 493 रन था। रविंद्र जडेजा 60 और उमेश यादव 25 रन बनाकर नाबाद थे।

दोहरा शतक बनाने पर मयंक अग्रवाल को बांग्लादेश क्रिकेटरों ने भी बधाई दी।
243 रन की पारी खेलकर कर आउट होने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते मयंक अग्रवाल।

दूसरे दिन के खेल की बात करें तो भारत ने आज यानी शुक्रवार 15 नवंबर को 400 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में उसका एक दिन में बनाया गया तीसरा बड़ा स्कोर है। उसने सबसे ज्यादा 443 रन 2009/10 में मुंबई के बेब्रोर्न स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। वह भी मैच का दूसरा दिन था और टीम इंडिया ने महज 1 विकेट गंवाया था। उसी साल भारत ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन दो विकेट खोकर 417 रन बनाए थे।

भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में उसके ओपनर मयंक अग्रवाल ने अहम  भूमिका निभाई। वे 243 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने टेस्ट करियर में दूसरी बार 200 रन का आंकड़ा पार किया। वे सबसे कम पारियों में दो दोहरे शतक लगाने वाले विनोद कांबली के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। मयंक ने अपनी 12वीं टेस्ट पारी में दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। विनोद कांबली ने अपनी पांचवीं पारी में ही यह कारनामा कर दिखाया था।

वहीं, अजिंक्य रहाणे अपना शतक पूरा करने से चूक गए वे 86 रन बनाकर आउट हुए। आज आउट होने वाले अन्य बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली रहे। पुजारा अर्धशतक (54) बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान कोहली खाता नहीं खोल पाए। मयंक अग्रवाल का यह टेस्ट करियर का तीसरा शतक है।

इससे पहले मयंक और पुजारा ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत की। पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वे अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद 54 के स्कोर पर अबु जायद की गेंद पर सैफ हसन के हाथों कैच आउट हो गए। पुजारा के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान कोहली भी अबु जायद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अबु जायद ने कोहली को खाता खोलने का मौका तक नहीं दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर चेतेश्वर पुजारा 43 और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर नाबाद थे।

भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का लाइव स्कोर जानने के लिए आप Star Sports के विभिन्न नेटवर्क पर विजिट कर सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप Hotstar पर देख सकते हैं। लाइव अपडेट के लिए आप cricbizz और Jansatta.com पर विजिट कर सकते हैं।

Live Blog

17:31 (IST)15 Nov 2019
एक दिन में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
17:05 (IST)15 Nov 2019
343 रन की लीड

पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने पहली पारी में 114 ओवर में 6 विकेट पर 493 रन बनाए हैं। इस तरह उसने बांग्लादेश के खिलाफ 343 रन की लीड हासिल कर ली है। खेल खत्म होने के समय रविंद्र जडेजा 60 और उमेश यादव 25 रन बनाकर नाबाद थे।

16:58 (IST)15 Nov 2019
अर्धशतक के बाद जडेजा
16:58 (IST)15 Nov 2019
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

रविंद्र जडेजा ने इबादत हुसैन की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक बनाने के बाद ही उन्होंने चौका जड़ दिया। उमेश भी अब तक 3 छक्के लगा चुके हैं।

16:44 (IST)15 Nov 2019
इबादत ने बिखेरीं साहा की गिल्लियां

मयंक अग्रवाल के बाद ऋद्धिमान साहा भी पवेलियन लौट गए। वे अपने खाते में सिर्फ 12 रन ही बना पाए। उन्हें इबादत हुसैन ने बोल्ड किया। इबादत ने साहा का विकेट लेने के बाद शेल्डन कोट्रेल की तरह सैल्यूट किया।

16:38 (IST)15 Nov 2019
मयंक की विराट पारी
16:33 (IST)15 Nov 2019
भारत को बड़ा झटका

मयंक अग्रवाल 243 रन बनाकर आउट हुए। वे मेहदी हसन की गेंद पर अबु जायद के हाथों कैच आउट हुए। मयंक ने अपनी पारी के दौरान 28 चौके और 8 छक्के लगाए। भारत के अब तक 5 विकेट गिरे हैं। सभी विकेट के गिरने में अबु जायद जरूर शामिल रहे हैं।

16:25 (IST)15 Nov 2019
मयंक की हर कोई कर रहा तारीफ
16:20 (IST)15 Nov 2019
सबसे दोहरे शतक में तीसरे नंबर पर मयंक

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग नंबर वन भारतीय ओपनर हैं। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 6 बार 200 से ज्यादा का आंकड़ा पार किया। सुनील गावस्कर चार बार ऐसा कर चुके हैं। वहीं, वीनू मांकड़, वसीम जाफर और मयंक अग्रवाल 2-2 बार यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

16:12 (IST)15 Nov 2019
मयंक का छक्के से पुराना नाता

मयंक अग्रवाल ने 103वें ओवर की चौथी गेंद पर ताजुल इस्लाम को छक्का जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना हाइएस्ट स्कोर बना लिया। इससे पहले उनका हाइएस्ट स्कोर 215 रन था।

15:58 (IST)15 Nov 2019
पहली बार

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया की ओर से लगातार 4 टेस्ट मैचों में उसके किसी ने किसी खिलाड़ी ने दोहरा शतक लगाया है। इस मैच से पहले विशाखापत्तनम में मयंक ने 215 रन, पुणे में विराट कोहली ने नाबाद 254 और रांची में रोहित शर्मा ने 212 रन की पारियां खेली थीं।

15:53 (IST)15 Nov 2019
मयंक दूसरे टॉप बल्लेबाज

मयंक सबसे कम पारियों में दो दोहरे शतक लगाने वाले विनोद कांबली के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। मयंक ने अपनी 12वीं टेस्ट पारी में दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। विनोद कांबली ने अपनी पांचवीं पारी में ही यह कारनामा कर दिखाया था।

15:51 (IST)15 Nov 2019
मयंक का दूसरा दोहरा शतक

मयंक ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने मेहदी हसन के ओवर की पांचवीं गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

15:39 (IST)15 Nov 2019
सिर्फ 7 रन की दरकार

मयंक अग्रवाल अब 193 रन पर पहुंच गए हैं। वे अपने दूसरे दोहरे शतक से महज 7 रन दूर हैं। 

15:24 (IST)15 Nov 2019
200 से 22 रन दूर मयंक

मयंक अग्रवाल को दोहरा शतक पूरा करने के लिए 22 रन की जरूरत है। मयंक अपनी पारी के दौरान 23 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं।

15:11 (IST)15 Nov 2019
सबसे सफल गेंदबाज अबू जायद

अफगानिस्तान की ओर से अबू जायद एकमात्र सफल गेंदबाज रहे हैं। अबू जायद ने 20 ओवर के स्पेल में दो मेडन के साथ 79 रन खर्चकर 4 विकेट झटका है।

14:58 (IST)15 Nov 2019
दोहरे शतक की ओर मयंक

मयंक अग्रवाल एक और दोहरा शतक लगाने के करीब पहुंच रहे हैं। अग्रवाल 268 गेंदों में 166 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 22 चौके और तीन छक्के लगाए हैं।

14:45 (IST)15 Nov 2019
अबु जायद के 4 विकेट

अजिंक्य रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वे 86 रन के निजी स्कोर पर अबु जायद की गेंद पर ताजुल इस्लाम के हाथों लपके गए। भारत के अब तक 4 विकेट गिरे हैं और चारों ही अबु जायद ने ही लिए हैं।

14:16 (IST)15 Nov 2019
टी ब्रेक

भारत ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक 3 विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 156 और अजिंक्य रहाणे 82 रन बनाकर नाबाद हैं। आज होने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली रहे। चेतेश्वर अर्धशतक बनाने के बाद पवेलियन लौटे। कोहली खाता नहीं खोल पाए। 

14:03 (IST)15 Nov 2019
रोहित हैं नंबर वन

बतौर ओपनर सबसे कम पारियों में 3 टेस्ट शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने चार पारियों में ही 3 शतक पूरे कर लिए थे। वहीं सुनील गावस्कर ने 7वीं और केएल राहुल ने अपनी 9वीं पारी में तीसरा शतक पूरा कर लिया था।

13:54 (IST)15 Nov 2019
मयंक चौथे भारतीय टेस्ट ओपनर

मयंक अग्रवाल भारत के चौथे सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे कम पारियों में 3 शतक लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। मयंक अग्रवाल ने 12वीं पारी में अपना तीसरा शतक पूरा किया है। विजय मर्चेंट ने भी 12वीं पारी में अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा कर लिया था।

13:39 (IST)15 Nov 2019
रहाणे के पास मौका

मयंक अग्रवाल के बाद रहाणे के पास भी यहां शतक जड़ने का शानदार मौका है। रहाणे बेहतर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 62 रनों की पारी में रहाणे ने बेहद रक्षात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की है। 

13:25 (IST)15 Nov 2019
233 गेंदों में 127 रन की साझेदारी

शतक जड़ने के बाद मयंक तेज गति से रन बना रहे हैं। मयंक और रहाणे के बीच 233 गेंदों में 127 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर - 250/3

13:09 (IST)15 Nov 2019
रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

अबू जायद की गेंद पर सिंगल लेकर अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 21 वां अर्धशतक पूरा किया। बांग्लादेश के खिलाफ रहाणे ने पिछली चार पारियों में 98, 82, 28 और नाबाद 50 रन बनाए हैं।

12:51 (IST)15 Nov 2019
शानदार फॉर्म में मयंक

मयंक ने अपनी इस पारी के दौरान 15 चौके और एक छक्का भी लगाया। पहली पारी के दौरान मयंक का औसत हमेशा से ही शानदार रहा है। पिछले 8 पारियों में मयंक के बल्ले से 647 रन निकल चुके हैं।

12:35 (IST)15 Nov 2019
मयंक ने जड़ा शतक

मयंक अग्रवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का तीसरा शतक ठोक दिया। दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के साथ बल्लेबाजी करने आए मयंक ने दूसरे सत्र में अपना शतक पूरा किया। 

12:17 (IST)15 Nov 2019
शतक के करीब मयंक

रहाणे और मयंक के बीच 143 गेंद में 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है। मयंक 173 गेंद में 95 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं रहाणे 36 के स्कोर पर बैटिंग कर रहे हैं।

11:38 (IST)15 Nov 2019
पहला सेशन खत्म

दूसरे दिन के लंच तक भारत ने तीन विकेट खोकर 188 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 91 तो वहीं अजिंक्य रहाणे 35 के स्कोर पर क्रीज पर डटे हुए हैं।

11:20 (IST)15 Nov 2019
रहाणे ने पूरे किए 4000 रन

रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। रहाणे ऐसा करने वाले 16वें भारतीय बने। रहाणे ने 4000 रन बनाने के लिए 104 पारियों का समय लिया। सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने भी इतनी ही पारियों में चार हजार रन बनाए थे।

11:01 (IST)15 Nov 2019
82 के स्कोर पर मयंक

मयंक अग्रवाल तेजी से रन बनाकर अपनी शतक की ओर बढ़ रहे हैं। मयंक 146 गेंदों में 82 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का भी लगाया है।

10:32 (IST)15 Nov 2019
मयंक ने जड़ा अर्धशतक

अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल के बीच 33 गेंदों में 23 रन की साझेदारी हो चुकी है। मयंक अपने करियर का चौथा टेस्ट अर्धशतक जड़ चुके हैं। वह यहां बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

10:08 (IST)15 Nov 2019
विराट कोहली शून्य पर आउट

चेतेश्वर पुजारा के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान कोहली भी अबू जयेद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अबू जयेद ने कोहली को खाता खोलने का मौका तक नहीं दिया।

09:59 (IST)15 Nov 2019
पुजारा लौटे पवेलियन

पुजारा अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद 54 के स्कोर पर अबू जयेद की गेंद सैफ हसन के हाथों कैच आउट हो गए। भारत को दूसरा झटका लगा है।

09:49 (IST)15 Nov 2019
पुजारा ने जड़ा अर्धशतक

दूसरे दिन के दूसरे ओवर में दो लगातार चौके जड़कर चेतेश्वर पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पुजारा ने महज 68 गेंद में 50 रन पूरा किया।

09:35 (IST)15 Nov 2019
अश्विन ने गेंदबाजों को सराहा

अश्विन ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शमी, इशांत और उमेश मिलकर काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और अगर आप बुमराह को भी इसमें शामिल कर लो तो मुझे लगता है कि यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नहीं तो सबसे खतरनाक में से एक गेंदबाजी आक्रमण में शुमार होगा।

09:27 (IST)15 Nov 2019
इशांत और उमेश की खतरनाक गेंदबाजी

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह मौजूद नहीं हैं लेकिन मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव ने खतरनाक गेंदबाजी की जिससे बांग्लादेशी बल्लेबाज उन्हें खेल नहीं पा रहे थे और मेहमान टीम शुरूआती टेस्ट की पहली पारी में महज 150 रन पर सिमट गयी।

09:19 (IST)15 Nov 2019
भारत के पास बेहतर गेंदबाज

सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण विश्व क्रिकेट में ‘सबसे खतरनाक आक्रमण में से एक’ है क्योंकि इसमें हर ‘स्पैल’ में मौके बनाने की काबिलियत है।

09:13 (IST)15 Nov 2019
दहशत में दिखे बांग्लादेशी बल्लेबाज

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन पर आउट हो गयी। भारत की तरफ से इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव की तेज गेंदबाजी की त्रिमूर्ति ने मिलकर सात विकेट लिये। सबसे अहम बात यह रही कि बांग्लादेश के निचले क्रम के बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना करने में दहशत में दिखे।

09:09 (IST)15 Nov 2019
मानसिक मजबूती का अभाव

बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने स्वीकार किया कि पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन भारत के दमदार तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के लिये उनके टीम के पास जरूरी मानसिक मजबूती का अभाव था।