भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन खास साबित हुआ। भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत का पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल था। दिन की शुरुआत शूटिंग से आए गुड न्यूज़ के साथ ही हुई जब 10 मीटर एयर राइफल महिला इवेंट्स में रमिता जिंदल ने फाइनल में जगह पक्की की।
इसके बाद मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उतरी और उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। निशानेबाजी से तीसरी गुड न्यूज़ तब आई जब 10 मीटर एयर राइफल के पुरुष इवेंट में भारत के अर्जुन बबूता फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहे।
टेबल टेनिस की बात करें तो महिला वर्ग में भारत को अच्छी खबर मिली वहीं पुरुष इवेंट में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा ने अपने-अपने पहले राउंड के मुकाबले जीते हालांकि पुरुषों के सिंगल वर्ग मैच में दिग्गज खिलाड़ी शरत अचल कमल को पहले ही राउंड में गैर वरियता प्राप्त खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
बॉक्सिंग में भारत की स्टार और वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी निकहत जरीन ने देश को खुशखबरी दी। उन्होंने पहले राउंड के मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल की। भारत को आर्चरी इवेंट में निराशा हाथ लगी। भारत की महिला टीम क्वार्टर फाइनल मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ हरगी टीम ने रैंकिंग ग्राउंड में चौथी पोजीशन हासिल करके सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
| समय | इवेंट्स | खिलाड़ी | परिणाम |
| 12:45 | शूटिंग (10 मीटर एयर रायफल महिला क्वालिफिकेशन) | इलावेनिल वालरिवन रमिता जिंदल | इलावेनिल वालरिवन |
| 12:00 | बैडमिंटन (महिला सिंगल्स) | पीवी सिंधु | पहले मैच में आसान जीत |
| 13:30 | टेबल टेनिस (महिला सिंगल्स) | श्रीजा अकुला मनिका बत्रा | दोनों ने जीते पहले राउंड का मैच |
| 13:30 | टेबल टेनिस (पुरुष सिंगल्स) | अचंत शरत कमल | पहले राउंड में हारे मैच |
| 14:45 | शूटिंग (10 मीटर एयर रायफल पुरुष क्वालिफिकेशन) | संदीप सिंह अर्जुन बबूता | अर्जुन बबूता ने किया फाइनल के लिए क्वालिफाई |
| 15:30 | शूटिंग (10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल) | मनु भाकर | मनु भाकर ने जीता गोल्ड |
| 15:50 | बॉक्सिंग | निकहत जरीन | पहले राउंड का मुकाबला जीता |
| 17:45 | आर्चरी | भारतीय महिला टीम | क्वार्टर फाइनल में हारे |
| 17:30 | बैडमिंटन (पुरुष सिंगल्स) | एचएस प्रणॉय | ग्रुप राउंड का पहला मैच जीता |
