Road Safety World Series 2021 1st Semi-Final, IND Legends vs WI Legends: इंडिया लीजेंड्स ने बुधवार यानी 17 मार्च 2021 की रात रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में प्रवेश किया। इंडिया लीजेंड्स ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 12 रन से हराया। अब फाइनल में उसका मुकाबला 21 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लीजेंड्स के कप्तान ब्रायन लारा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 218 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज लीजेंड्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन ही बना पाई।
एक समय वेस्टइंडीज का स्कोर 18.2 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन था। उसे 10 गेंद में जीत के लिए 19 रन बनाने थे। क्रीज पर ब्रायन लारा और नरसिंह देवनरेन थे। वह जीत की ओर बढ़ता दिख रही थी, लेकिन अगली ही गेंद पर विनयकुमार ने ब्रायन लारा को बोल्ड कर दिया। इसके बाद कहानी पूरी पलट गई। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर टिनो बेस्ट छक्का लगाने के चक्कर में नमन ओझा को कैच थमा बैठे। आखिरी यानी 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर नरसिंह देवनरेन भी रन आउट हो गए और इंडिया लीजेंड्स ने बाजी अपने नाम कर ली।
इससे पहले इंडिया लीजेंड्स की ओर से युवराज सिंह ने 20 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के और एक चौका लगाया।यूसुफ पठान 20 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों के बीच 35 गेंद में 78 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इंडिया लीजेंड्स ने आखिरी 5 ओवर में 72, जबकि आखिरी 2 ओवर में 40 रन बनाए।
इंडिया लीजेंड्स के तीसरे विकेट के रूप में सचिन तेंदुलकर पवेलियन लौटे। टिनो बेस्ट ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें किर्क एडवर्ड्स के हाथों बाउंड्री लाइन पर कैच कराया। सचिन ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 गेंद में 65 रन बनाए। सचिन जब पवेलियन लौटे तब इंडिया लीजेंड्स का स्कोर 140 रन था।
नितीश राणा बचपन से ही करना चाहते थे लव मैरिज, श्रीकृष्ण और राधा से भी है खास कनेक्शन
दूसरे विकेट के रूप में मोहम्मद कैफ पवेलियन लौटे। कैफ को रेयान ऑस्टिन ने महेंद्र नागमोतो के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। कैफ ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 21 गेंद में 27 रन बनाए।
सहवाग 17 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टिनो बेस्ट ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर खुद ही कैच कर लिया। सहवगा ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। सहवाग की जगह मोहम्मद कैफ बल्लेबाजी के लिए आए थे।

Highlights
यहां उठाà¤à¤‚ मैच का लà¥à¤¤à¥à¤«
ब्रायन लारा 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। विनयकुमार ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। लारा की जगह टिनो बेस्ट बल्लेबाजी के लिए आए। लारा 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर 5 विकेट पर 202 रन था। ओवर की आखिरी गेंद पर विनयकुमार ने टिनो बेस्ट को विकेट के पीछे नमन ओझा के हाथों कैच करा दिया। टिनो बेस्ट 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह महेंद्र नागमोतो बल्लेबाजी के लिए आए।
ब्रायन लारा 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। विनयकुमार ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। लारा की जगह टिनो बेस्ट बल्लेबाजी के लिए आए। लारा 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर 5 विकेट पर 202 रन था। ओवर की आखिरी गेंद पर विनयकुमार ने टिनो बेस्ट को विकेट के पीछे नमन ओझा के हाथों कैच करा दिया। टिनो बेस्ट 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह महेंद्र नागमोतो बल्लेबाजी के लिए आए।
18 ओवर का खेल हो चुका है। वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर 3 विकेट पर 194 रन है। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 25 रन बनाने हैं। 18वां ओवर मनप्रीत गोनी ने फेंका। उनके इस ओवर में 7 रन बने। लारा ने 25 गेंद में 41 और देवनरेन ने 43 गेंद में 58 रन बनाए हैं।
मुनाफ पटेल ने 17वां ओवर फेंका। उनके इस ओवर में 14 रन बनाए। लारा ने दूसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। लारा ने 22 गेंद में 39 और देवनरेन ने 40 गेंद में 53 रन बनाए हैं।
मुनाफ पटेल 15वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर नरसिंह देवनरेन ने छक्का जड़ा अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पिछले मैच में भी अर्धशतक लगाया था। ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रायन लारा ने चौका लगाया। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर 3 विकेट पर 164 रन था। लारा ने 13 गेंद में 19 और देवनरेन ने 37 गेंद में 51 रन बनाए थे।
14वां ओवर यूसुफ पठान लेकर आए। उनके इस ओवर में 11 रन बने. ब्रायन लारा ने ओवर की तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया। 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर 3 विकेट पर 152 रन था। लारा ने 9 गेंद में 14 और देवनरेन ने 35 गेंद में 44 रन बनाए थे। उसे जीत के लिए 6 ओवर में 67 रन बनाने हैं।
12वां ओवर प्रज्ञान ओझा लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर किर्क एडवर्ड्स को नमन ओझा के हाथों स्टम्प करा दिया। एडवर्ड्स पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह ब्रायन लारा क्रीज पर आए। प्रज्ञान के इस ओवर में वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने 7 रन बनाए। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर 3 विकेट पर 126 रन था।
11वें ओवर में इंडिया लीजेंड्स का इंतजार खत्म हुआ। इरफान पठान ने पांचवीं गेंद पर ड्वेन स्मिथ को बड़े भाई यूसुफ पठान के हाथों कैच करा दिया। स्मिथ ने 9 चौके और 2 छ्क्के की मदद से 36 गेंद में 63 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंद में अपना पचासा पूरा किया था। उनका टूर्नामेंट यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। पिछले मैच में स्मिथ ने 29 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। 11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर 2 विकेट पर 119 रन था। स्मिथ की जगह किर्क एडवर्ड्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 71 रन है। ड्वेन स्मिथ ने 21 गेंद में 35 और नरसिंह देवनरेन ने 12 गेंद में 16 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 52 रन की साझेदारी हो चुकी है। स्मिथ ने मनप्रीत गोनी के इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके लगाए, जबकि आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।वेस्टइंडीज लीजेंड्स को अभी जीत के लिए 10.57 के औसत से 84 गेंद में 148 रन बनाने हैं।
पांच ओवर बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 55 रन है। ड्वेन स्मिथ ने 17 गेंद में 20 और नरसिंह देवनरेन ने 10 गेंद में 15 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 10.93 के औसत से 15 ओवर में 164 रन बनाने हैं।
तीसरा ओवर मुनाफ पटेल ने फेंका। उनके इस ओवर में 14 रन बने। देवनरेन ने दूसरी और ड्वेन स्मिथ ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। 3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 40 रन था। स्मिथ ने 9 गेंद में 11 और देवनरेन ने 5 गेंद में 11 रन बनाए थे।
दूसरा ओवर मनप्रीत गोनी लेकर आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर गोनी ने विलियम पर्किंस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पर्किंस 5 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पर्किंस की जगह नरसिंह देवनरेन बल्लेबाजी के लिए आए। 2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 26 रन था।
वेस्टइंडीज लीजेंड्स की शुरुआत बहुत ही शानदार रही। उसने पहले ओवर में 19 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से विलियम पर्किंस और ड्वेन स्मिथ ने पारी की शुरुआत की। इंडिया लीजेंड्स की ओर से इरफान पठान पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 5 वाइड फेंकी। उनके इस ओवर में स्मिथ ने एक और पर्किंस ने 2 चौके लगाए। पहले ओवर के बाद वेस्टइंडीज लीजेंड्स का स्कोर बिना विकेट खोए 19 रन था।
19वां ओवर वेस्टइंडीज लीजेंड्स के लिए काफी महंगा साबित हुआ। महेंद्र नागमोतो के इस ओवर में युवराज सिंह ने शुरुआती 3 गेंद पर 3 छक्के लगाए। युवराज ने 5वीं गेंद पर भी छक्का लगाया। 19 ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर 3 विकेट पर 202 रन था। युवराज ने 15 गेंद में 34 और यूसुफ पठान ने 19 गेंद में 36 रन बनाए थे।
17वां ओवर टिनो बेस्ट लेकर आए। उनके इस ओवर की शुरुआती 5 गेंद में सिर्फ 3 रन बने थे। हालांकि, यूसुफ पठान ने आखिरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर नौ रन बटोर लिए। 17 ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर 3 विकेट पर 169 रन था। यूसुफ ने 17 गेंद में 34 और युवराज ने 5 गेंद में 3 रन बनाए थे।
16 ओवरों का मैच हो चुका है। इंडिया लीजेंड्स का स्कोर 3 विकेट पर 160 रन है। युसुफ पठान ने 14 गेंद में 27 और युवराज सिंह ने 2 गेंद में 2 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 11 गेंद में 20 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर 42 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए।
इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण (Live Telecast) कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स कन्नड़ सिनेमा, रिश्ते सिनेप्लेक्स पर हो रहा है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग VOOT और JIO एप पर देखी जा सकती है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से भी जुड़े रह सकते हैं।
13वें ओवर में सचिन तेंदुलकर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ड्वेन स्मिथ की चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर फिर अपने इरादे साफ कर दिए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 125 रन है। सचिन ने 38 गेंद में 57 और यूसुफ पठान ने 2 गेंद में 2 रन बनाए हैं। स्मिथ के इस ओवर में कुल 14 रन बने।
11वां ओवर भारत के लिए काफी फायदेमंद रहा। ड्वेन स्मिथ के इस ओवर कैफ ने 2 छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर से इंडिया लीजेंड्स के खाते में 17 रन आए। 11वें ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 102 रन था। सचिन ने 29 गेंद में 36 और कैफ ने 20 गेंद में 27 रन बनाए हैं।
दसवें ओवर में कैफ ने पहली बाउंड्री लगाई। हालांकि, सुलेमान बेन के इस ओवर से सिर्फ 6 रन ही आए। 10 ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 85 रन है। सचिन ने 28 गेंद में 35 और कैफ ने 15 गेंद में 11 रन बनाए हैं।
9 ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 79 रन हैं। सचिन तेंदुलकर ने 27 गेंद में 34 और कैफ ने 10 गेंद में 6 रन बनाए हैं। सचिन अब तक 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। कैफ के बल्ले से अब तक एक भी बाउंड्री नहीं निकली है। रामनरेन के 9वें ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने 7 रन बनाए।
9 ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 79 रन हैं। सचिन तेंदुलकर ने 27 गेंद में 34 और कैफ ने 10 गेंद में 6 रन बनाए हैं। सचिन अब तक 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। कैफ के बल्ले से अब तक एक भी बाउंड्री नहीं निकली है। रामनरेन के 9वें ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने 7 रन बनाए।
आठ ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 72 रन है। आठवां ओवर टिनो बेस्ट लेकर आए। उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर सचिन तेंदुलकर ने छ्क्का लगाया। टिनो बेस्ट के इस ओवर में कुल 7 रन बने।
आठ ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 72 रन है। आठवां ओवर टिनो बेस्ट लेकर आए। उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर सचिन तेंदुलकर ने छ्क्का लगाया। टिनो बेस्ट के इस ओवर में कुल 7 रन बने।
महेंद्र नागमोतो ने सातवां ओवर फेंका। उनके इस ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने 6 रन बनाए। 7 ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 65 रन था। कैफ ने 5 गेंद में 3 और सचिन ने 20 गेंद में 23 रन बनाए थे।
महेंद्र नागमोतो ने सातवां ओवर फेंका। उनके इस ओवर में इंडिया लीजेंड्स ने 6 रन बनाए। 7 ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 65 रन था। कैफ ने 5 गेंद में 3 और सचिन ने 20 गेंद में 23 रन बनाए थे।
टिनो बेस्ट छठा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को तगड़ा झटका लगा। सहवाग ने बेस्ट को कैच पकड़ा दिया। सहवाग की जगह मोहम्मद कैफ बल्लेबाजी के लिए आए। 6 ओवरों के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर एक विकेट पर 59 रन था।
वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने इंग्लैंड लीजेंड्स को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। राउंड रॉबिन लीग स्टेज तक की पॉइंट टेबल में श्रीलंका लीजेंड्स पहले और इंडिया लीजेंड्स दूसरे स्थान पर रहे थे। दोनों के 20-20 अंक थे, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर श्रीलंका पहले नंबर पर था। साउथ अफ्रीका लीजेंड्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। उसका मुकाबला 18 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स से होना है।
पांचवां ओवर इंडिया लीजेंड्स के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं रहा। महेंद्र नागमोतो के इस ओवर से सिर्फ 7 रन आए। सचिन तेंदुलकर ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर बिना विकेट खोए 55 रन था। सहवाग 15 गेंद में 35 और सचिन 15 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चौथा ओवर फिर ड्वेन स्मिथ ने फेंका। सहवाग ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। अगली गेंद वाइड हो गई। उनके इस ओवर में सहवाग ने 2 चौके लगाए। इस ओवर में कुल 11 रन बने। चार ओवरों के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर बिना विकेट खोए 48 रन था। सहवाग ने 14 गेंद में 34 रन बनाए थे। सचिन के 10 गेंद में 12 रन हैं।
तीसरा ओवर महेंद्र नागमोतो ने फेंका। इस ओवर में सचिन और सहवाग ने 11 रन बटोरे। दोनों ने एक-एक चौका लगाया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सहवाग बीट हुए। हालांकि, भाग्यशाली रहे। तीन ओवरों के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर बिना विकेट खोए 37 रन था। सहवाग के 11 गेंद में 25 रन थे। सचिन ने 7 गेंद में 11 रन बनाए थे।
दूसरा ओवर ड्वेन स्मिथ लेकर आए। स्मिथ की शुरुआती तीन गेंद में इंडिया लीजेंड्स सिर्फ 3 रन ही बना पाए। हालांकि, चौथे गेंद पर सहवाग ने छक्का जड़ दिया। उसकी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर को भी उन्होंने सीमा-रेखा के पार भेजने की कोशिश की, लेकिन गेंद पहले ही फील्ड कर ली गई। दो ओवर के बाद सहवाग 9 गेंद में 23 रन बना चुके हैं। दो ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर बिना विकेट खोए 26 रन था।
इंडिया लीजेंड्स की ओर से वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने पारी की शुरुआत की। वेस्टइंडीज की ओर से सुलेमान बेन पहला ओवर लेकर आए। सहवाग ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। सहवाग ने दूसरी गेंद पर 2 रन लिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने फिर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक सचिन तेंदुलकर को दे दी।सचिन ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला और स्ट्राइक फिर से सहवाग को दे दी। सहवाग आखिरी गेंंद पर कोई रन नहीं बना पाए।
इस टूर्नामेंट में अब तक 15 मैच खेले गए हैं। इनमें से 11 में वह टीम जीती है, जिसने पहले बल्लेबाजी की है। मतलब साफ है कि इस मैदान पर चेज करना ज्यादा आसान है। ऐसे में इंडिया लीजेंड्स को वेस्टइंडीज लीजेंड्स के सामने काफी बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।
वेस्टइंडीज लीजेंड्स: ड्वेन स्मिथ, रिडले जैकब्स (विकेटकीपर), नरसिंह देवनरेन, ब्रायन लारा (कप्तान), विलियम पर्किंस, किर्क एडवर्ड्स, टिनो बेस्ट, महेंद्र नागमोतो, सुलेमान बेन, दीनानाथ रामनरेन, रेयान ऑस्टिन।
इंडिया लीजेंड्स: वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल।