घरेलू क्रिकेट में अभियान शुरू होने से पहले हरियाणा को बड़ा झटका लगा है। जयंत यादव के बाद हर्षल पटेल ने साथ छोड़ दिया है। उन्होंने 2025-26 के घरेलू सत्र के लिए गुजरात के साथ करार किया है। हर्षल का गुजरात में ही जन्म हुआ था। उन्होंने 2008-09 में अंडर-19 सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद लिस्ट ए में डेब्यू किया था।
क्रिकइंफो की रिपोर्ट हर्षल ने 2010 में अंडर-19 विश्व कप से लौटने के तुरंत बाद मौका न मिलने पर हरियाणा का रुख किया। उन्होंने 2011-12 में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। तब से सभी प्रारूपों में इस टीम के प्रमुख सदस्य रहे। कुल मिलाकर हर्षल ने 74 मैचों में 24.02 के औसत से 246 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं। इसमें 12 बार पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं।
हरियाणा को मजबूत टीम बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
हर्षल ने पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा को सफेद गेंद के प्रारूप में मजबूत टीम बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2023-24 में अपना पहला विजय हजारे ट्रॉफी जीता। अब उन्होंने हरियाणा का साथ छोड़ने का फैसला परिवार के साथ समय बिताने के लिए किया है।
18 साल पुरानी बात को क्यों कुरेदा जा रहा है?, ‘स्लैपगेट वीडियो’ पर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
परिवार को समय देने के लिए फैसला लिया
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुासर अहमदाबाद में रहने वाले हर्षल का परिवार अमेरिका में भी रहता है। उन्होंने दोनों जगह समय बिताना पड़ता है। ऐसे में उन्होंने टीम बदलने का फैसला तब लिया जब उन्हें लगा कि क्रिकेट की व्यस्तताओं के बीच उन्हें अपने युवा परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
जरात की प्री-सीजन तैयारियों के लिए उपलब्ध रहेंगे हर्षल
हर्षल पटेल से एक और टीम ने संपर्क किया था, लेकिन वह पहले यह देखना चाहते थे कि गुजरात टीम उन्हें साथ जोड़ने के लिए तैयार है या नहीं। वह सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गुजरात की प्री-सीजन तैयारियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसकी शुरुआत इस महीने के अंत में त्रिकोणीय सीरीज से होगी। इसमें राज्य की दो अन्य टीमें बड़ौदा और सौराष्ट्र भी शामिल होंगी।
