पहले T20 मैच में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह हरा दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बनाए थे और श्रीलंका को 87 रनों पर ढेर कर दिया था। इस दौरान कई यादगार पल आए। भारतीय स्पीनरों यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की एक न चल सकी। T20 मैच में भारत की सबसे बड़ी जीत के नौ यादगार पल इस तरह रहे:
1. यजुवेंद्र चहल T20 क्रिकेट में एक से ज्यादा बार चार विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं। साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में एक से ज्यादा बार चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। दुनिया में उनसे पहले सिर्फ पांच गेंदबाज ही इस मुकाम को हासिल कर सका है।
2. महेंद्र सिंह धोनी एक T20 मैच में चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने वाले भारतीय विकेटकीपरों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। एक T20 मैच में तीन बार ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले विकेटकीपर बन गए हैं।
3. धोनी पांच T20 मैचों के अंतिम बॉल पर छक्का मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोई भी बल्लेबाज दो बार से ज्यादा ऐसा नहीं कर सका है।
4. श्रीलंकाई गेंजबाज एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10वीं बार रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। मैथ्यूज सात बार एकदिवसीय और दो बार टेस्ट मैच में उन्हें आऊट किया था।
5. यजुवेंद्र चहल वर्ष 2017 में T20 मैच में 18 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने राशिद खान और केसरिक ने 17 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
6. रोहित शर्मा T20 मैच में कप्तान के तौर पर 50 मैच जीत चुके हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के तीसरे और दुनिया के सातवें खिलाड़ी हैं।
7. श्रीलंका के लिए T20 मैच में यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले पिछले साल विशाखापत्तनम में श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ 82 रन ही बना सकी थी।
8. T20 मैच में भारत की 93 रनों की यह जीत सबसे बड़ी है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 2012 के विश्वकप में 90 रनों से हराया था।
9. धोनी T20 मैच में 200 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने वाले दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल ऐसा पहले ही कर चुके हैं।