भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर 2025 को वनडे विश्व कप का पहला खिताब जीतते हुए इतिहास रचा था। अब टीम की नजरें टी20 विश्व कप पर हैं। इसके लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के बाद तैयारी में लग जाएगी। टीम इंडिया ने लीग से पहले श्रीलंका के खिलाफ भी पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। WPL 2026 के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी टीम। अब एक नई सीरीज का शेड्यूल सामने आया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद साउथ अफ्रीका के दौरे पर रहेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने होंगी। टी20 विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज भी काफी अहम होगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया 15 से 21 फरवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

WPL 2026: मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में 20 वर्षीय खिलाड़ी की एंट्री, श्रीलंका के खिलाफ किया था दमदार डेब्यू

क्रिकेट साउथ अफ्रीका महिला के एक्स हैंडल पर इस सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। हाल ही में भारतीय महिला टी20 व वनडे स्क्वाड का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ऐलान किया गया था। अब देखना होगा कि साउथ अफ्रीका के इस दौरे के लिए हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम में किसे जगह मिलती है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला T20I: 17 अप्रैल 2026, किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
  • दूसरा T20I: 19 अप्रैल 2026, किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
  • तीसरा T20I: 22 अप्रैल 2026, वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
  • चौथा T20I: 25 अप्रैल 2026, वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
  • पांचवां T20I: 27 अप्रैल 2026, विलोमूर पार्क क्रिकेट स्टेडियम (बेनोनी)

कब खेला जाएगा महिला टी20 विश्व कप?

महिला टी20 विश्व कप 2026 12 जून से शुरू होगा। इंग्लैंड इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज के लिए 6-6 टीमें दो ग्रुप में बांटी गई हैं। भारतीय टीम ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के साथ मौजूद है। इस ग्रुप की दो टीमें महिला विश्व कप क्वालिफायर के बाद तय होंगी। टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।