India Vs Zimbabwe, T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 42वें मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-12 के ग्रुप-2 मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाए। जिम्बाब्वे की टीम 187 के टारगेट के जवाब में 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। यह मैच जीतकर रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ग्रुप-2 में अंक तालिका में शीर्ष पर रही। अब सेमीफाइनल में ग्रुरुवार, 10 नवंबर को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। इससे पहले 9 नवंबर को पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे।

जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर विकेट मिला। वेस्ले मधेवेरे गोल्डेन डक पर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विराट कोहली ने शानदार कैच लपका। अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने रेजिस चकबवा को डक पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया को मोहम्मद शमी ने तीसरी सफलता दिलाई। सीन विलियम्स 11 रन बनाकर आउट हुए।

क्रेग एर्विन को हार्दिक पांड्या ने आउट किया। मोहम्मद शमी ने जिम्बाब्वे को पांचवां झटका दिया। टोनी मुनयोंगा 5 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने रेयान बर्ल को 35 रन पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने वेलिंगटन मसाकाद्जा को 1 रन पर आउट किया। रिचर्ड नगारवा को आउट करके जिम्बाब्वे को अश्विन ने 8वां झटका दिया। हार्दिक पांड्या ने सिकंदर रजा को 34 रन पर आउट किया। ततेंदई चतारा को अक्षर पटेल ने 4 रन पर पवेलियन भेजा।

टीम इंडिया के लिए बल्ले से इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। वह 25 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। कप्तान रोहित शर्मा को ब्लेसिंग मुजरबानी ने विकेट लिया। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 26 रन पर आउट करके सीन विलियम्स ने टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। उन्होंने केएल राहुल के साथ 48 गेंद पर 60 रन की साझेदारी की।

केएल राहुल 51 रन बनाकर सिकंदर रजा की गेंद पर आउट हुए। ऋषभ पंत 3 रन बनाकर सीन विलियम्स की गेंद पर आउट हुए। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या 18 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव किया। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को आखिरी एकादश में शामिल किया।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

Zimbabwe 
115 (17.2)

vs

India  
186/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 30 )
India beat Zimbabwe by 71 runs

Live Updates

IND vs ZIM T20 World Cup 2022 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में ग्रुरुवार, 10 नवंबर को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।

16:54 (IST) 6 Nov 2022
टीम इंडिया 71 रन से जीती

ततेंदई चतारा को अक्षर पटेल ने 4 रन पर आउट किया। जिम्बाब्वे की टीम 187 के टारगेट के जवाब में 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया 71 रन से जीती। अब सेमीफाइनल में ग्रुरुवार, 10 नवंबर को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। इससे पहले 9 नवंबर को पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे।

16:46 (IST) 6 Nov 2022
हार्दिक पांड्या ने सिकंदर रजा को आउट किया

हार्दिक पांड्या ने सिकंदर रजा को 34 रन पर आउट किया। जिम्बाब्वे का स्कोर 16.4 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन। जीत के लिए 20 गेंद पर 76 रन चाहिए।

16:45 (IST) 6 Nov 2022
टीम इंडिया जीत से 2 विकेट दूर

रिचर्ड नगारवा को आउट करके जिम्बाब्वे को अश्विन ने 8वां झटका दिया। जिम्बाब्वे का स्कोर 16 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन। टीम इंडिया जीत से 2 विकेट दूर।

16:38 (IST) 6 Nov 2022
रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को सातवीं सफलता दिलाई

रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने वेलिंगटन मसाकाद्जा को 1 रन पर आउट किया। जिम्बाब्वे का स्कोर 15.1 ओवर में 7 विकेट पर 104 रन बनाए। जीत के लिए 29 गेंद पर 83 रन चाहिए।

16:30 (IST) 6 Nov 2022
रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिलाई

रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिलाई। उन्होंने रेयान बर्ल को 35 रन पर आउट किया। जिम्बाब्वे का स्कोर 13.2 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन बनाए। जीत के लिए 40 गेंद पर 91 रन चाहिए।

16:21 (IST) 6 Nov 2022
जिम्बाब्वे ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 75 रन बनाए

जिम्बाब्वे ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 75 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 112 रन चाहिए। रेयान ब्रर्ल 21 और सिकंदर रजा 18 रन बनाकर क्रीज पर।

16:04 (IST) 6 Nov 2022
मोहम्मद शमी ने जिम्बाब्वे को पांचवां झटका दिया

मोहम्मद शमी ने जिम्बाब्वे को पांचवां झटका दिया। टोनी मुनयोंगा 5 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे का स्कोर 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 37 रन। जीत के लिए 74 गेंद पर 150 रन चाहिए।

15:57 (IST) 6 Nov 2022
क्रेग एर्विन को हार्दिक पांड्या ने आउट किया

क्रेग एर्विन को हार्दिक पांड्या ने आउट किया। जिम्बाब्वे का स्कोर 6.4 ओवर में 4 विकेट पर 31 रन। जीत के लिए 80 गेंद पर 156 रन चाहिए।

15:53 (IST) 6 Nov 2022
टीम इंडिया को मोहम्मद शमी ने तीसरी सफलता दिलाई

टीम इंडिया को मोहम्मद शमी ने तीसरी सफलता दिलाई। सीन विलियम्स 11 रन बनाकर आउट हुए। क्रेग एर्विन 12 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट पर 28 रन।

15:45 (IST) 6 Nov 2022
जिम्बाब्वे को जीत के लिए 174 रन चाहिए

जिम्बाब्वे की टीम ने 4 ओवर में 2 विकेट 13 रन बना लिए हैं। क्रेग एर्विन 4 और सीन विलियम्स 4 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 174 रन चाहिए।

15:32 (IST) 6 Nov 2022
अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई

अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने रेजिस चकबवा को डक पर पवेलियन भेजा। जिम्बाब्वे का स्कोर 1.4 ओवर में 2 रन पर 2 विकेट।

15:23 (IST) 6 Nov 2022
टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर विकेट मिला

टीम इंडिया को पहली ही गेंद पर विकेट मिला। वेस्ले मधेवेरे गोल्डेन डक पर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विराट कोहली ने शानदार कैच लपका। जिम्बाब्वे का स्कोर 1 रन पर 1 विकेट।

15:10 (IST) 6 Nov 2022
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दिया 187 का टारगेट

आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या 18 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक पूरा किया। ओवर में 19 रन बने। सूर्यकुमार 25 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल 0 पर नाबाद रहे। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाए।

14:57 (IST) 6 Nov 2022
टीम इंडिया के 150 पूरे

टीम इंडिया ने 18 ओवर में 4 विकेट 152 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 18 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 गेंद पर 51 रन की साझेदारी हुई।

14:47 (IST) 6 Nov 2022
सूर्यकुमार यादव 14 और हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 14 और हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 24 रन की साझेदारी हुई।

14:36 (IST) 6 Nov 2022
ऋषभ पंत 3 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। ऋषभ पंत 3 रन बनाकर सीन विलियम्स की गेंद पर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन। सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर क्रीज पर।

14:30 (IST) 6 Nov 2022
केएल राहुल 51 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। केएल राहुल 51 रन बनाकर आउट हुए। सिकंदर रजा ने विकेट झटका। टीम इंडिया का स्कोर 12.2 ओवर में 3 विकेट पर 95 रन बनाए।

14:26 (IST) 6 Nov 2022
विराट कोहली 26 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को दूसरा झटका 12वें ओवर में लगा। विराट कोहली 26 रन बनाकर आउट हुए। सीन विलियम्स ने उनका विकेट लिया। उन्होंने केएल राहुल के साथ 48 गेंद पर 60 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया का स्कोर 11.5 ओवर में 2 विकेट पर 87 रन।

14:10 (IST) 6 Nov 2022
विराट कोहली 18 और केएल राहुल 34 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 68 रन बनाए। विराट कोहली 18 और केएल राहुल 34 रन बनाकर क्रीज पर। रेयान ब्रर्ल के ओवर में 14 रन बने। दोनों के बीच 25 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई

13:50 (IST) 6 Nov 2022
IND vs ZIM: टीम इंडिया को पहला झटका लगा

टीम इंडिया को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा को ब्लेसिंग मुजरबानी ने विकेट लिया। उन्होंने 15 रन बनाए। टीम ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 37 रन बना लिए हैं।

13:45 (IST) 6 Nov 2022
रोहित 7 और राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया की बल्लेबाजी जारी है। 3 ओवर में बगैर किसी विकेट के 18 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 7 और केएल राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहला ओवर राहुल ने मेडन खेला था।

13:25 (IST) 6 Nov 2022
ऋषभ पंत को एक मौका देना चाहते थे: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम बल्लेबाजी करेंगे। यह टीम की प्राथमिकता है कि वह पहले बल्लेबाजी करे। इसका पिच से कोई लेना-देना नहीं है। हम सिर्फ पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं और अपने गेंदबाजों को लक्ष्य के बचाव का मौका देना चाहते हैं। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत हैं। वह एकमात्र ऐसा व्यक्ति हैं, जिन्होंने इस दौरे पर अभ्यास खेलों समेत एक भी मैच नहीं खेला है। हम उन्हें एक गेम देना चाहते थे।

13:17 (IST) 6 Nov 2022
जिम्बाब्वे की थी गेंदबाजी करने की चाह

जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे। गेंद शाम को रोशनी में फिसल सकती है। कुछ बदलाव, वेलिंगटन और मुनयोंगा में हैं। मिल्टन ने थोड़ा संघर्ष किया है और हम टोनी को एक मौका देना चाहते थे। ल्यूक जोंगवे को चोट लगी है और हम वेलिंगटन मसाकाद्जा की स्पिन चाहते थे।

IND vs ZIM T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में है जबकि केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने भी कुछ प्रभावशाली पारियां खेली हैं लेकिन भारतीय कप्तान अभी तक लंबी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक चार मैचों में केवल 74 रन बनाए हैं। वह अब ऐसे मैदान पर उतरेंगे जिसमें उन्होंने कुछ यादगार पारियां खेली हैं। रोहित ने कुछ अच्छे शॉट खेले हैं लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो बाकी मैचों में वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) दो सप्ताह पहले भारत और पाकिस्तान के मैच तथा विराट कोहली की लाजवाब पारी का गवाह बना था लेकिन जिंबाब्वे के खिलाफ मैच भी कम महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि इससे भारत का अंतिम चार में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। भारत और जिंबाब्वे इससे पहले टी20 विश्व कप में कभी एक दूसरे से नहीं भिड़े हैं, लेकिन इस अफ्रीकी देश के हाल के दौरे के बाद रणनीति तैयार करने के लिए पर्याप्त है। भले ही वह एकदिवसीय मैचों का दौरा था और भारत के चोटी के टी20 खिलाड़ी उसमें नहीं खेले थे, लेकिन जिंबाब्वे की टीम लगभग वही है जो उस श्रृंखला में खेली थी। जिंबाब्वे ने इससे पहले पाकिस्तान को हराया था और इसलिए उसको कमजोर आंकना भूल होगी।