वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार (11 अक्टूबर) को भारतीय टीम की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। यशस्वी जायसवाल अपने पहले दिन के स्कोर 173 में 2 रन और जोड़कर आउट हो गए। यशस्वी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। दिन का दूसरा ओवर जायडन सील्स लेकर आए। जायसवाल ने दूसरी गेंद को मिडऑफ की ओर ड्राइव किया और रन के लिए दौड़ पड़े।

IND vs WI 2nd Test Day 2 LIVE Score: Watch Here

गेंद तेगनारायण चंद्रपाल के पास थी और कप्तान शुभमन गिल ने रन लेने से मना किया। तब तक काफी देरी हो चुकी थी।जायसवाल काफी आगे आ गए थे। चंद्रपाल ने थ्रो कीपर के छोर पर किया। टेविन इमलाच ने दौड़ते हुए गेंद को पकड़ा और गिल्लियां बिखेर दीं। वेस्टइंडीज को सौभाग्य से विकेट मिल गया।

खबरदार इंग्लैंड! तीन मैच में चार शतक ठोक फॉर्म में लौटा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी,एशेज में वापसी तय

क्या यशस्वी आउट थे

लेग अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने जायसवाल को क्रीज से काफी बाहर देख थर्ड अंपायर का सहारा नहीं लिया। हालांकि, रस्टन चेज की टीम को जायसवाल के रन आउट होने पर संदेह था। रिप्ले में देखने पर पता चला कि जायसवाल क्रीज से काफी बाहर थे, लेकिन इमलाच ने जब गिल्लियां बिखेरी तब गेंद उनके कंट्रोल में नहीं थी। हालांकि, यशस्वी आउट थे, जब गिल्लियां गिरीं तब गेंद इमलाच के गलव्स में थीं। फिर थर्ड अंपायर को निर्णय देरी में वक्त जरूर लगता।

यशस्वी जायसवाल ने 175 रन ठोके

यशस्वी जायसवाल ने 258 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाए। वह जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 3 विकेट पर 325 रन था। शुभमन गिल अर्धशतक के करीब थे। नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। पहले दिन केएल राहुल 38 और साई सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए थे।