विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे से पहले शुभमन गिल को जब टेस्ट में भारत का कप्तान बनाया गया था तब उनकी बल्लेबाजी आंकड़ों पर सवाल थे। कप्तानी से पहले गिल का औसत 35.05 का था। कप्तान बनने के बाद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऐसा रनों का अंबार लगाया है कि केवल 12 पारियों में औसत 43 के पार पहुंच गया। गिल ने कप्तान बनने के बाद 7 टेस्ट की 12 पारियों में 5 शतक ठोक दिए हैं।

शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद 12 पारियों में 933 रन ठोक दिए हैं। उनका औसत 82.36 का है। कप्तान के तौर पर 7 या इससे ज्यादा पारियों के बाद केवल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रेडमैन का औसत ही गिल से बेहतर है। ब्रेडमैन का औसत 101.51 का है। गिल ने वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 129 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए। अहमदाबाद में पहले टेस्ट में गिल अर्धशतक लगाकर आउट हो गए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2 पारियों 179 रन ठोक दिए हैं।

गिल का कप्तान बनने के बाद कंवर्जन रेट शानदार

शुभमन गिल का कप्तान बनने के बाद कंवर्जन रेट शानदार है। उन्होंने 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। इसमें से 5 बार उन्होंने बड़ी पारी खेली है। केवल एक बार अर्धशतक लगाकर आउट हुए हैं। गिल ने कप्तान बनने के बाद 147,8,269,161,16,6,12,103,21,11,50 और नाबाद 129 रन की पारियां खेली हैं।

गिल का इंग्लैंड दौरे पर दमदार प्रदर्शन

शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर 5 मैच की 10 पारियों में 75.40 के औसत से 4 शतक की मदद से 754 रन बनाए। गिल ने 39 मैच की 71 पारियों में 43.47 के औसत से 2826 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। 316 चौके और 45 छक्के लगाए हैं। गिल ने कप्तान बनने से पहले 59 पारियों में 35.05 के औसत से 1893 रन बनाए थे।