साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। इस जीत से जहां साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में बड़ा फायदा दिया है वहीं भारत की हालत खस्ता हो चुकी है।

साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर पहुंचा

साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर डब्ल्यूटीसी में पहले 12 अंक हासिल किए हैं। 100 प्रसिशत प्रसेंटाइल के साथ साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर पहुंच चुका है। सेंचुरियन टेस्ट से पहले यह स्थान भारत के पास था। हालांकि अब 44.44 प्रतिशत प्रसेंटाइल के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है। भारत के 16 अंक हैं। उन्होंने एक मैच जीता है, एक हारा है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

दो बार का फाइनलिस्ट है भारत

भारत दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुका है। हालांकि वह खिताब नहीं जीत सका। उसे पहले फाइनल में न्यूजीलैंड और दूसरे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। भारत की स्थिति फिलहाल अच्छी नहीं है और तालिका में ऊपर जाने के लिए उसे दूसरा टेस्ट मुकाबला जीतना होगा।

यह है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका

साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान हैं जिसके 22 अंक हैं। इस टीम ने तीन मैच खेले हैं जिसमें से वह दो जीता है वहीं एक में हार मिली है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों सामान अंकों के साथ काबिज है। भारत के बाद छठे स्थान पर है ऑस्ट्रेलिया।

रैंकदेशपीसीटी %अंक मैच
1साउथ अफ्रीका100121
2पाकिस्तान61.1223
3न्यूजीलैंड50122
3बांग्लादेश50122
5भारत44.44163