भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी विशाखापत्तनम वनडे में 27 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की।

संजू सैमसन का बतौर ओपनर SMAT में जलवा, क्या शुभमन गिल के लिए चढ़ाई जा रही बली? आंकड़े दे रहे जवाब

इससे पहले रोहित शर्मा ने इसी सीरीज के पहले वनडे मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड वनडे इंटरनेशनल में अपने नाम किया था। उन्होंने शाहिद अफरीदी (351) को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की थी। अब वह भारत के लिए 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन

  • सचिन तेंदुलकर- 34357 रन
  • विराट कोहली- 27910 रन*
  • राहुल द्रविड़- 24208 रन
  • रोहित शर्मा- 20000* रन
  • सौरव गांगुली- 18575 रन

कैसा रहा रोहित शर्मा का इंटरनेशनल रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वह अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड 5 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 159 मैचों में 4231 रन बनाए थे। वहीं हिटमैन ने टेस्ट में 67 मैचों की 116 पारियों में 4301 रन बनाए थे। उनके नाम टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक थे। वनडे में अभी तक रोहित शर्मा 279 मैचों की 271 पारियों में उन्होंने 11468 रन बनाए हैं जिसमें 33 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं।

डिकॉक का शतक, 36 रन में गिरे साउथ अफ्रीका के आखिरी 5 विकेट; कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा का कमाल

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचरनऔसत
सचिन तेंदुलकर66434,35748.52
कुमार संगकारा59428,01646.77
विराट कोहली*55527,910*52.46
रिकी पोंटिंग56027,48345.95
महेला जयवर्धने65225,95739.15
जैक कैलिस51925,53449.10
राहुल द्रविड़50924,20845.41
ब्रायन लारा43022,35846.28
जो रूट37721,77449.26
सनथ जयसूर्या58621,03234.14
शिवनारायण चंद्रपॉल45420,98845.72
इंजमाम-उल-हक49920,58043.32
एबी डिविलियर्स42020,01448.11
रोहित शर्मा*50520,000*42.43
क्रिस गेल48319,59337.97