भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। टीम को वहां सबसे पहले टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 के खिलाड़ी हेड कोच राहुल द्रविड़ और सपोर्ट स्टाफ के साथ बुधवार सुबह रवाना हुए। युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने तस्वीर शेयर की है जो कि चर्चा का कारण बन गई है।

रिंकू ने प्लेन के अंदर की तस्वीर शेयर की है। वह सीट पर बैठे हुए हैं। उनके अलावा कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर फील्डिंग कोच टी दिलीप दिखाई दे रहे हैं। इसी ग्रुप में एक लड़की भी नजर आ रही है। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर यह लड़की कौन है।

पत्रकार रह चुकी हैं रजल

इस लड़की का नाम है रजल अरोड़ा जो कि हमेशा टीम इंडिया के साथ नजर आती है। रजल का बीसीसीआई के साथ खास रिश्ता है। दरअसल रजल बीसीसीआई की डिजिटल और मीडिया मैनेजर हैं। वह साल 2015 से बीसीसीआई के साथ जुड़ी हुई हैं। यही कारण है कि वह हर सीरीज और दौरे में टीम के खिलाड़ियों के साथ नजर आती है।

असली नाम है राज लक्ष्मी अरोड़ा

उनका असली नाम राज लक्ष्मी है लेकिन वह सोशल मीडिया पर इसका जिक्र नहीं करती हैं। रजल पत्रकार भी रह चुकी हैं। उन्होंने सीएनएन आईबीएन के अलावा सहारा समय के लिए भी रिपोर्टिंग की है। वह अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग कर चुकी हैं।

रजल भारतीय खिलाड़ियों के हैं करीब

रजल भारतीय क्रिकेटर्स और खासतौर पर उनकी पत्नियों से काफी करीब हैं। वह केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले चुनिंदा लोगों में शामिल थीं। इसके अलावा वह इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा और उमेश यादव की पत्नी तानिया के साथ भी तस्वीरें शेयर करती रही हैं। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल और इशांत शर्मा इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं।