India vs South Africa, Ind vs SA 2nd Test 2nd day : कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड सातवें दोहरे शतक की बदौलत भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पांच विकेट पर 601 रन के विशाल स्कोर पर पहली पारी घोषित करने के बाद स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट झटक लिये। कोहली ने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 254 रन की पारी खेली जिससे उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम छह-छह दोहरे शतक हैं।

IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका पर फॉलोऑन का संकट

कोहली ने इस तरह रिकी पोंटिग के टेस्ट कप्तान के तौर पर 19 शतकों के रिकार्ड की बराबरी की। दोनों बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (25 शतक) के बाद दूसरे स्थान पर है। कोहली का टेस्ट क्रिकेट में यह 26वां शतक है जबकि इस साल में यह पहला टेस्ट शतक है । जडेजा (91) ने भी कुछ बेहतरीन शाट लगाकर बड़ी पारी खेली लकिन वह दूसरे टेस्ट शतक से चूक गये और कोहली ने उनके आउट होने के तुरंत बाद पारी घोषित कर दी। स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट पर 36 रन थे जिससे भारतीय टीम इस तीन मैचों की श्रृंखला को चार दिन के अंदर अपने नाम करना चाहेगी।

Live Blog

17:18 (IST)11 Oct 2019
दूसरे दिन का खेल समाप्त

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल सामप्त हो गया है और साउथ अफ्रीका ने 601 रनों के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। 

16:37 (IST)11 Oct 2019
साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका

शमी ने अपने पहले ओवर में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है और बावुमा 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

16:29 (IST)11 Oct 2019
साउथ अफ्रीका को साझेदारी की दरकार

जल्दी दो विकेट खोने के बाद अब साउथ अफ्रीका को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी। ब्रूयेन और बावुमा को एक अच्छी पारी खेलनी होगी।

16:11 (IST)11 Oct 2019
साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका

उमेश यादव ने अपने खाते के दूसरे ओवर में साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है और एल्गर 6 रन बनाकर 13 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। 

16:02 (IST)11 Oct 2019
दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब हुई। पारी के दूसरे ही ओवर में उसके ओपनर टीडी ब्रूएन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें उमेश यादव ने एलबीडब्ल्यू किया।

15:41 (IST)11 Oct 2019
भारत ने घोषित की पारी

601 के स्कोर पर जडेजा के 91 रनों पर आउट होते ही भारत ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। विराट कोहली 254 रन बनाकर नाबाद रहे। अब देखना होगा कि आखिर साउथ अफ्रीका कैसी बल्लेबाजी करती है।

15:34 (IST)11 Oct 2019
250 के पार कोहली

विराट कोहली ने इस मैच में चौका जड़कर 250 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ही कोहली ने सचिन के 24 सबसे बड़ी टेस्ट पारी को भी पीछे छोड़ दिया है।

15:30 (IST)11 Oct 2019
कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

टेस्ट करियर में अभी तक विराट ने 243 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी लेकिन कोहली ने इस मैच में उसे भी तोड़ दिया है और वो अब 247 पर खेल रहे हैं।

15:27 (IST)11 Oct 2019
शतक के करीब पहुंचे जडेजा

विराट कोहली के शतक जड़ने के बाद अब जडेजा भी आक्रामक लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं और वो शतक के काफी करीब आ गए हैं।

15:06 (IST)11 Oct 2019
आईसीसी ने दी बधाई
15:00 (IST)11 Oct 2019
विराट किंग कोहली
14:54 (IST)11 Oct 2019
सचिन से आगे निकले कोहली

विराट ने दोहरा शतक पूरा करने के बाद एक साथ 6 दिग्गज बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, मर्वन अट्टापट्टू, जावेद मियांदाद और यूनिस खान को पीछे छोड़ा। इन सभी बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 6-6 बार 200 का आंकड़ा पार किया था।

14:45 (IST)11 Oct 2019
2 साल बाद दोहरा शतक

कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 2 साल बाद दोहरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने 2 दिसंबर 2017 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 243 रन की पारी खेली थी।

14:42 (IST)11 Oct 2019
महेला के बराबर पहुंचे विराट

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

14:14 (IST)11 Oct 2019
टी-ब्रेक ने बढ़ाया कोहली का इंतजार

टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक भारत का स्कोर 473/4 (141.0) था। कप्तान विराट कोहली 194 और रविंद्र जडेजा 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वे यदि चायकाल के बाद अपने खाते में 6 रन और जोड़ लेते हैं तो सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे।

13:33 (IST)11 Oct 2019
विराट की तेज पारी

विराट कोहली और रविंद्र जडेजा दोनों पांचवें विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। विराट कोहली तेज हाथ दिखा रहे हैं। वे इस समय 166 रन पर खेल रहे हैं। 

13:07 (IST)11 Oct 2019
केशव दूसरे दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर बने

रहाणे की यह 59वें टेस्ट की 101वीं पारी थी। वे 45वीं बार स्पिनर की गेंद पर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने अपने 27वें टेस्ट में 100 विकेट पूरे किए। वे सबसे कम मैच में इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर हैं। हग टेफील्ड ने 22 मैच में अपने 100 विकेट पूरे किए थे।

12:40 (IST)11 Oct 2019
भारत को लगा चौथा झटका

लंच के बाद अजिंक्य रहाणे का ध्यान भंग हो गया। वे केशव महाराज की एक बाहर जाती गेंद पर अपना बैट अड़ा बैठे और विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक ने उनको लपकने में कोई गलती नहीं की। रहाणे लंच के बाद अपने खाते में एक रन ही जोड़ पाए थे।

12:32 (IST)11 Oct 2019
विराट की 19वीं शतकीय पारी

विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट मैच में 19वीं बार शतकीय पारी खेली है। उन्होंने पहली पारी में 11वीं बार शतक लगाया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घरेलू मैदान पर शतक लगाया है। इस साल उनका यह पहला टेस्ट शतक है।

12:31 (IST)11 Oct 2019
कोहली का घरेलू मैदान पर 12वां टेस्ट शतक
12:30 (IST)11 Oct 2019
विराट दूसरे भारतीय बने

कोहली सबसे कम पारियों में 26 टेस्ट शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अपनी 138वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 136वीं, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 121वीं और ऑस्ट्रेलिया के ही डॉन ब्रैडमैन ने 69वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

12:30 (IST)11 Oct 2019
विराट का 69वां शतक

विराट कोहली ने अपना 69वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। अजिंक्य रहाणे भी अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 147 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

11:07 (IST)11 Oct 2019
रहाणे ने ऐसा बनाया अर्धशतक

एनरिक नोर्ट्जे की गेंद पर एक रन लेकर अजिंक्य रहाणे ने अपना 20वां अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर विराट कोहली भी अपने शतक की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। वे अभी 95 रन पर खेल रहे हैं।

10:54 (IST)11 Oct 2019
विराट नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में

विराट कोहली अपने 69वें अंतरराष्ट्रीय शतक के करीब पहुंच गए हैं। वे इस समय 93 रन पर खेल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे भी अर्धशतक बनाने के करीब हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 131 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

10:47 (IST)11 Oct 2019
दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला रिव्यू गंवाया

101 ओवर केशव महाराज लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर रहाणे के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने आउट नहीं दिया, तो उन्होंने रिव्यू ले लिया। लेकिन थर्ड अंपायर ने भी अंपायर के फैसले को सही ठहराया।

10:25 (IST)11 Oct 2019
कोहली-रहाणे ने छुआ एक और मुकाम

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में दोनों ने 10वीं बार शतकीय साझेदारी पूरी की है। अब तक 15 भारतीय पार्टनर  2000 से ज्यादा रन जोड़ चुके हैं।

10:13 (IST)11 Oct 2019
विराट-रहाणे 100 के करीब

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़ चुके हैं। 3 रन और बनाते ही दोनों 100 रन की साझेदारी पूरी कर लेंगे। इस पारी में यह दूसरा मौका होगा, जब 2 अलग-अलग बल्लेबाजों ने 100-100 रन की साझेदारियां की हों।

09:53 (IST)11 Oct 2019
विराट ने वेंगसरकर को पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने अपने खाते में 6 रन और जोड़े और दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ दिया। वेंगसरकर ने 116 टेस्ट मैच की 185 पारियों मेें 6868 रन बनाए थे। कोहली अपने 81वें टेस्ट में ही उनसे आगे निकल गए।

09:37 (IST)11 Oct 2019
नोबाल से खाता खुला

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की पहली गेंद कगिसो रबाडा ने अजिंक्य रहाणे को फेंकी। रबाडा ने अपना कल का ओवर पूरा किया। इस ओवर में रहाणे कोई रन नहीं बना पाए। एक रन नोबॉल से आया।