भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन वापसी की। केपटाउन में बुधवार, 3 जनवरी के दूसरे टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद सिराज की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेशन 55 रन पर आउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका का यह भारत के खिलाफ टेस्ट न्यूनतम स्कोर है।

IND vs SA 1st T20 Match Live Cricket Score Updates: Watch Here

इससे पहले 2015 में नागपुर में दक्षिण अफ्रीका 79 रन पर आउट हो गया था। दक्षिण अफ्रीका तीसरी बार भारत के खिलाफ 100 से नीचे आउट हुआ है। केपटाउन टेस्ट और नागपुर के अलावा 2006 में जोहान्सबर्ग में 84 रन पर आउट किया था। टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर 30 रन है। 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन पर आउट हुआ था। 1924 में इंग्लैंड के ही खिलाफ 30 रन पर आउट हुआ था। रंगभेद के कारण प्रतिबंध से 1992 में क्रिकेट में वापसी के बाद साउथ अफ्रीका का टेस्ट में यह न्यूनतम स्कोर है।

सिराज ने साउथ अफ्रीका पर बरपाया कहर, पहली बार प्रोटियाज के खिलाफ लिया फाइव विकेट हॉल

डीन एल्गर का फैसला गलत साबित हुआ

अपने आखिर टेस्ट में साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर रहे डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने उनके इस फैसले को गलत साबित किया। पहले 10 ओवर तक साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एक भी चौका नहीं लगा पाए थे। सिराज ने 6 विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश कुमार ने तो रन भी नहीं दिए।

रोहित शर्मा के तेज गेंदबाजों ने लिए साउथ अफ्रीका के सारे विकेट, सिराज ने तोड़ा अनिल कुंबले का यह रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अटैकिंग फील्डिंग लगाई

मोहम्मद सिराज ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर एडेन मार्कराम को पवेलियन भेजा। इसके बाद भारतीय टीम ने आक्रामक क्रिकेट का नमूना पेश किया। रोहित शर्मा ने अटैकिंग फील्डिंग लगाई। खुद शॉर्ट लेग पर खड़े हुए। पहले मैच में शतक लगाने वाले एल्गर जल्द पवेलियन लौट गए। वह 4 रन बनाकर सिराज की गेंद पर प्लेड ऑन हुए।

ICC Test Ranking: 2 साल के बाद कोहली की टॉप 10 में एंट्री, 14वें नंबर पर रोहित शर्मा

काइल वेरिन रहे टॉप स्कोरर

इसके बाद क्रीज पर टोनी डी जॉर्जी का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए। डेब्यू कर रहा यह खिलाड़ी 3 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बना। रोहित शर्मा ने शॉर्ट लेग पर कैच लपका। जॉर्जी को सिराज ने राहुल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 2 रन बनाए। इसके बाद डेविड बेडहिंगम को सिराज ने 12 रन पर पवेलियन भेजा। विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरिन ने सहसे ज्यादा 15 रन बनाए। उन्हें भी सिराज ने पवेलियन भेजा।

AUS vs PAK: रिजवान के बाद जमाल शतक से चूके, 96 पर 5 विकेट से 313 तक पहुंचा पाकिस्तान

साउथ अफ्रीका की पारी में लगे केवल 4 चौके

मार्को यानसेन को सिराज ने डक पर पवेलियन भेजा। केशव महाराज 3 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए। कगिसो रबाडा 5 रन बनाकर मुकेश के शिकार बने। नांद्रे बर्गर को बुमराह ने 4 रन पर पवेलियन भेजकर साउथ अफ्रीका की पारी को समाप्त किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 23.2 ओवर में आउट हुए। उसने केवल 4 चौके लगाए।

ICC मेन्स इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के लिए नॉमिनेट हुए 4 खिलाड़ी, जायसवाल लिस्ट में शामिल

ट्रिस्टन स्टब्स को बुमराह ने पवेलियन भेजा

बुमराह ने डेब्यू कर रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को लेंथ बदल बदलकर गेंद की। फिर वह एक गेंद अंदर लेकर आए। गेंद स्टब्स के थाई पैड पर लगाई। उन्होंने एक और को ऐसी ही गेंद की। शॉर्ट लेग पर स्टब्स का कैच रोहित ने पकड़ा। 10वें ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 15 रन था। अभी तक प्रसिद्ध कृष्णा या मुकेश कुमार को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ी थी।