टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की सिरदर्दी कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल ने बढ़ा दी है। डिफेंडिंग चैंपियंस का प्रदर्शन शानदार है, लेकिन दोनों खिलाड़ी लगातार फेल हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में सस्ते में आउट होने के बाद गिल और सूर्यकुमार से उम्मीद थी कि वह दूसरे टी20 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों खिलाड़ी फिर फ्लॉप रहे। गिल-सूर्यकुमार इतने मैचों में फ्लॉप हो चुके हैं कि दोनों के चयन पर सवाल उठने लगे हैं।

शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में चौके से खाता खोला था। लुंगी एनगिडी की दूसरी ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए थे। दूसरे टी20 में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वह भारत की पारी में पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर आए। एनगिडी की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए। गिल को संजू सैमसन की जगह मौका मिल रहा, जो शानदार प्रदर्शन के बाद भी प्लेइंग 11 से बाहर हैं।

6,Wd,Wd,0,Wd,Wd,Wd,Wd,1,2,1,Wd,1- अर्शदीप सिंह का जंबो ओवर, शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ नाम

गिल को और कितने मौके मिलेंगे?

गिल की भारत की टी20 टीम में एशिया कप 2025 के दौरान वापसी हुई। इसके बाद से वह 14 पारी खेल चुके हैं, लेकिन अब-तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। गिल ने 14 मैचों की 14 पारियों में 23.90 के औसत से 263 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.93 का है। इन 14 पारियों में वह पहली बार शून्य पर आउट हुए। उनका सर्वोच्च स्कोर 184 है। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि गिल को और कितने मौके मिलेंगे? टी20 वर्ल्ड कप से पहले 8 मैच बचे हैं। एक-दो मैच में और फेल होने पर गिल की टीम से छुट्टी हो सकती है।

क्विंटन डिकॉक ने 18 महीने बाद ठोका अर्धशतक, पांचवीं बार 30 से कम गेंदों पर जड़ा पचासा

सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में लगातार गिरावट

2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान बने सूर्यकुमार यादव पिछली 26 पारियों में केवल 2 अर्धशतक लगा पाए हैं। 2024 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 58 और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली थीष 2025 में उन्होंने 17 पारियों में 14.35 के औसत और 126.41 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं। नाबाद 47 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।