India vs South Africa 2nd ODI Highlights: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में रविवार को 7 विकेट से हरा दिया। रांची में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 278 रन बनाए। भारत ने 279 रन के टारगेट को 45.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा।

टीम इंंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। वेन पार्नेल और कगिसो रबाडा ने विकेट चटकाया। इसके बाद इशान किशन और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की और मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। किशन अपने घरेलू मैदान पर शतक से चूक गए। उन्होंने 84 गेंदों पर 93 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 111 गेंदों पर 113 और संजू सैमसन 36 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने क्विटन डीकॉक को पवेलियन भेजा दिया। शाहबाज अहमद ने जानेमन मलान को आउट करके अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया। एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स ने इसके बाद टीम को संभाला। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। रीजा हेंड्रिक्स को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। उन्होंने 74 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 30, वेन पार्नेल 16 और केशव महाराज 5 रन बनाकर आउट हुए।

डेविड मिलर 35 और ब्योर्न फोर्टुइन 0 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 3, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया। दोनों टीमों में दो-दो बदलाव हुए। रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ की जगह वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को मौका मिला। शाहबाज ने डेब्यू किया। प्रोटियाज टीम में तबरेज शम्सी और टेम्बा बावुमा की जगह रीजा हेंड्रिक्स और ब्योर्न फोर्टुइन को मौका मिला।

Match Ended

South Africa in India, 3 ODI Series, 2022

India 
282/3 (45.5)

vs

South Africa  
278/7 (50.0)

Match Ended ( Day – 2nd ODI )
India beat South Africa by 7 wickets

Live Updates

India vs South Africa 2nd ODI: मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। शाहबाज अहमद ने डेब्यू में 1 विकेट लिया।

21:06 (IST) 9 Oct 2022
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। 45.5 ओवर में 3 विकेट पर 282 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने चौका जड़कर जीत दिलाई। अय्यर 111 गेंदों पर 113 और संजू सैमसन 36 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा।

20:47 (IST) 9 Oct 2022
श्रेयस अय्यर ने चौके शतक पूरा किया

श्रेयस अय्यर ने चौके शतक पूरा किया। यह उनके दूसरा वनडे शतक है। टीम इंडिया का स्कोर 42.3 ओवर में 3 विकेट पर 256 रन। जीत के लिए 45 गेंदों पर 23 रनों की जरूरत। दोनों के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई।

20:26 (IST) 9 Oct 2022
श्रेयस अय्यर 81 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया का स्कोर 38 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन। जीत के लिए 72 गेंदों पर 54 रन। संजू सैमसन 6 और श्रेयस अय्यर 81 रन बनाकर क्रीज पर।

20:11 (IST) 9 Oct 2022
इशान किशन अपने घरेलू मैदान पर शतक से चूके

इशान किशन अपने घरेलू मैदान पर शतक से चूक गए। उन्हें ब्योर्न फोर्टुइन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 84 गेंदों पर 93 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 34.3 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 155 गेंदों पर 161 रनों की साझेदारी की।

20:08 (IST) 9 Oct 2022
इशान किशन शतक के करीब

टीम इंडिया का स्कोर 34 ओवर में 2 विकेट पर 208 रन। जीत के लिए 96 गेंदों पर 71 रनों की जरूरत। श्रेयस अय्यर 70 और इशान किशन 93 रन बनाकर क्रीज पर।

19:48 (IST) 9 Oct 2022
टीम इंडिया को जीत के लिए 102 रनों की जरूरत

टीम इंडिया का स्कोर 30 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन। जीत के लिए 102 रनों की जरूरत। इशान किशन 69 और श्रेयस अय्यर 63 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 129 रनों की साझेदारी हुई।

19:32 (IST) 9 Oct 2022
इशान किशन और श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया का स्कोर 26 ओवर में 2 विकेट पर 144 रन। जीत के लिए 135 रनों की जरूरत। इशान किशन 50 और श्रेयस अय्यर 50 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 96 रनों की साझेदारी हुई।

19:20 (IST) 9 Oct 2022
इशान किशन 44 और श्रेयस अय्यर 36 रन बनाकर क्रीज पर

टीम इंडिया का स्कोर 23 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन। जीत के लिए 156 रनों की जरूरत। इशान किशन 44 और श्रेयस अय्यर 36 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 75 रनों की साझेदारी हुई।

18:59 (IST) 9 Oct 2022
टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन

टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन। जीत के लिए 194 रनों की जरूरत। इशान किशन 20 और श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर क्रीज पर। एनरिक नॉर्खिया के ओवर में 3 रन बने। दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई।

18:45 (IST) 9 Oct 2022
श्रेयस अय्यर और इशान किशन क्रीज पर

टीम इंडिया ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 17 और इशान किशन 13 रन बनाकर क्रीज पर। एनरिक नॉर्खिया के ओवर में 1 रन बने। जीत के लिए 36 ओवर में 206 रनों की जरूरत।

18:27 (IST) 9 Oct 2022
शुभमन गिल आउट

टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका। शुभमन गिल 28 रन बनाकर आउट। कगिसो रबाडा ने विकेट चटकाया। टीम का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 49 रन। श्रेयस अय्यर और इशान किशन क्रीज पर।

18:13 (IST) 9 Oct 2022
शिखर धवन को वेन पार्नेल ने किया आउट

टीम इंडिया को वेन पार्नेल ने पहला झटका दिया। शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन। शुभमन गिल 13 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर इशान किशन क्रीज पर। जीत के लिए 251 रनों की जरूरत।

17:53 (IST) 9 Oct 2022
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू। साउथ अफ्रीका के लिए ब्योर्न फोर्टुइन ने मेडन से शुरुआत की। शिखर धवन और शुभमन गिल क्रीज पर।

17:23 (IST) 9 Oct 2022
टीम इंडिया को 279 का टारगेट मिला

मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और केवल तीन रन दिए और केशव महाराज का विकेट लिया। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 278 रन बनाए। टीम इंडिया को 279 का टारगेट दिया। डेविड मिलर 35 और ब्योर्न फोर्टुइन 0 रन बनाकर नाबाद रहे।

16:58 (IST) 9 Oct 2022
साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा। शार्दुल ठाकुर ने वेन पार्नेल को 16 रन पर आउट किया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 46.2 ओवर में 6 विकेट पर 256 रन। केशव महाराज 0 डेविड मिलर 23 रन बनाकर क्रीज पर।

16:58 (IST) 9 Oct 2022
डेविड मिलर और वेन पार्नेल क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 44 ओवर में 5 विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर 18 और वेन पार्नेल 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी। मोहम्मद सिराज के ओवर में 5 रन बने।

16:21 (IST) 9 Oct 2022
वॉशिंगटन सुंदर ने एडेन मार्करम को आउट किया

वॉशिंगटन सुंदर ने एडेन मार्करम को 79 रन पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 38.2 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन। वेन पार्नेल और डेविड मिलर क्रीज पर।

16:20 (IST) 9 Oct 2022
कुलदीप यादव ने हेनरिक क्लासेन को आउट किया

कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया। हेनरिक क्लासेन को 30 रन पर आउट किया। साउथ अफ्रीका का सकोर 38 ओवर में 4 विकेट पर 215 रन। एडेन मार्करम 79 रन बनाकर क्रीज पर।

16:14 (IST) 9 Oct 2022
एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 37 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन बनाए। एडेन मार्करम 77 और हेनरिक क्लासेन 21 रन बनाकर क्रीज पर। आवेश खान 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 35 रनों की साझेदारी की।

15:47 (IST) 9 Oct 2022
रीजा हेंड्रिक्स को मोहम्मद सिराज ने आउट किया

रीजा हेंड्रिक्स को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। उन्होंने 74 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 31.2 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन। एडेन मार्करम 63 रन बनाकर क्रीज पर। हेनरिक क्लासेन 63 रन बनाकर क्रीज पर।

15:34 (IST) 9 Oct 2022
हेंड्रिक्स के बाद मार्करम का अर्धशतक

रीजा हेंड्रिक्स के बाद एडेन मार्करम ने अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई। टीम इंडिया को विकेट की तलाश। एडेन मार्करम 50 और रीजा हेंड्रिक्स 61 रन बनाकर क्रीज पर। आवेश खान के ओवर में 5 रन बने। साउथ अफ्रीका का स्कोर 28 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन।

15:20 (IST) 9 Oct 2022
एडेन मार्करम 41 और रीजा हेंड्रिक्स 49 रन बनाकर क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 41 और रीजा हेंड्रिक्स 49 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव के ओवर में 6 रन बने। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हुई।

14:57 (IST) 9 Oct 2022
साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बनाए

साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 22 और रीजा हेंड्रिक्स 29 रन बनाकर क्रीज पर। वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में 6 रन बने।

14:36 (IST) 9 Oct 2022
एडेन मार्करम और रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर

साउथ अफ्रीका का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन। एडेन मार्करम 8 और रीजा हेंड्रिक्स 20 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव के ओवर में 3 रन बने। दोनों के बीच 20 रनों की साझेदारी हुई।

14:35 (IST) 9 Oct 2022
शाहबाज अहमद ने मलान को किया आउट

शाहबाज अहमद ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने जानेमन मलान को 25 रन पर पवेलियन भेजा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 9.5 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन। रीजा हेंड्रिक्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्करम नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

13:56 (IST) 9 Oct 2022
जानेमन मलान और रीजा हेंडिक्स क्रीज पर

साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। जानेमन मलान 13 और रीजा हेंडिक्स 5 रन बनाकर क्रीज पर। शाहबाज अहमद के ओवर में 5 रन बने।

13:41 (IST) 9 Oct 2022
क्विंटन डीकॉक आउट

मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डीकॉक को पवेलियन भेजकर साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। उन्होंने 5 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्करो 2.1 ओवर में 1 विकेट पर 7 रन।

13:36 (IST) 9 Oct 2022
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू। क्विंटन डीकॉक और जानेमन मलान क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। डीकॉक ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया। पहले ओवर की समाप्ती के बाद टीम का स्कोर 5/0

13:23 (IST) 9 Oct 2022
साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11

जेनमैन मालन, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया

13:23 (IST) 9 Oct 2022
टीम इंडिया प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान

India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे में बारिश के कारण सिर्फ 40-40 ओवर का मैच हुआ। शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और 40 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन बनाए। 250 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 8 विकेट पर 240 रन ही बना सकी। प्रोटियाज टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 74, डेविड मिलर ने नाबाद 75 और क्विंटन डीकॉक ने 48 रनों की पारी खेली। शिखर धवन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत दिलाने में असफल रही। डेब्यू मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशन ने क्रमश: 19 और 20 रन बनाए, लेकिन रफ्तार काफी धीमी रही। इसके बाद श्रेयस अय्यर 50 और संजू सैमसन नाबाद 86 रन की शानदार पारी खेली। शार्दुल ठाकुर ने 33 रन बनाए। दूसरे वनडे में टीम को शिखर और शुभमन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।