IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 3 मैच की सीरीज के पहले वनडे में भारत को 31 रन से हराया। सीरीज का पहला मुकाबला 19 जनवरी 2022 को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 296 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन ही बना पाई।

इस तरह साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। साउथ अफ्रीका ने एक समय 68 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा (110) और रासी वान दर डूसेन (129) ने शतकीय पारियां खेलकर टीम का स्कोर 300 के करीब पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी की। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह 10 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लेने के बाद सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

भारत की ओर से शिखर धवन, विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी में महंगे साबित हुए शार्दुल ठाकुर ने वनडे इंटरनेशनल में पहली बार अर्शशतक लगाया। साल 2022 में भारतीय टीम की यह तीसरी हार है। पहले दो टेस्‍ट और अब यह तीसरा वनडे मैच।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से एंडिले फेहलुकवायो ने 26, तबरेज शम्सी ने 52 और लुंगी एनगिडी ने 64 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। केशव महाराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

इस मैच से वेंकटेश अय्यर ने वनडे में डेब्यू किया। हालांकि, वह इसे यादगार नहीं बना पाए। वह 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल ने वनडे में पहली बारटीम इंडिया की कप्तानी की। इससे पहले जोहानिसबर्ग टेस्ट में पहली बार उन्होंने भारत की कप्तानी की थी।

शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और रविचंद्र अश्विन की वापसी हुई। इस मुकाबले में 1907 दिन बाद विराट कोहली बतौर खिलाड़ी एकदिवसीय मुकाबला खेलने उतरे। मेजबानों की बात करें तो इस सीरीज में कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया दोनों शामिल नहीं हैं। मार्को यानसन को शानदार टेस्ट सीरीज के बाद वनडे में भी जगह मिली है। इसके अलावा क्विंटन डीकॉक टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार खेलते नजर आए।

ये हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक, जानेमन मलान, ऐडेन मारकरम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान दर डूसेन, डेविड मिलर, एंडिल फेलुकवायो, केशव महाराज, मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।

Match Ended

India in South Africa, 3 ODI Series, 2021/22

South Africa 
296/4 (50.0)

vs

India  
265/8 (50.0)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
South Africa beat India by 31 runs

Live Updates
22:15 (IST) 19 Jan 2022
साल 2022 में भारतीय टीम को मिली लगातार तीसरी हार

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 31 रनों से गंवा दिया। साल 2022 में भारतीय टीम की यह तीसरी हार है। पहले दो टेस्‍ट और अब यह तीसरा वनडे मैच। केएल राहुल के लिए यह डेब्‍यू कप्‍तानी मैच कतई बेहतरीन साबित नहीं हुआ। साउथ अफ्रीकी वनडे टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा और डूसेन ने शतक लगाकर अपनी टीम को 296 रन तक पहुंचाया। उसके बाद शतक की ओर बढ़ रहे शिखर धवन आउट हो गए। विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह भी आउट हो गए। उसके बाद यह मैच कब मेजबानों की झोली में चला गया यह पता ही नहीं चल सका।

21:38 (IST) 19 Jan 2022
तबरेज ने भारत को दिया 8वां झटका

तबरेज ने भारत को 8वां झटका दिया। उन्होंने 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को बावुमा के हाथों कैच कराया। तबरेज की यह गेंद ऑफ स्‍टंप पर फुलर थी। भुवनेश्‍वर इस गेंद को लांग ऑन की ओर भेजना चाहते थे, लेकिन मिडविकेट पर आसान सा कैच देकर लौट गए।

21:18 (IST) 19 Jan 2022
भारत पर हार का संकट गहराया

फेहुक्वायो ने 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन को बोल्ड कर दिया। फेहुक्वायो की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर की गुड लेंथ थी। गेंद ने टप्पा खाकर कांटा बदला और अंदर की ओर आई। इस बार उछाल भी कम मिली। अश्विन ने बैकफुट से स्क्वेयर ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई ऑफ स्टंप से जा टकराई। ऐसे ही विकेट गिरते रहे तो टीम इंडिया के लिए 50 ओवर खेलना मुश्किल होगा।

21:06 (IST) 19 Jan 2022
श्रेयस के बाद एनगिडी ने वेंकटेश को भेजा पवेलियन

लुंगी एनगिडी ने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा। एनगिडी ने पहले श्रेयस को छोटी गेंद पर फंसाया और अब वेंकटेश अय्यर को। एनगिडी की यह गेंद राउंड द विकेट से डाली हुई। वेंकटेश ने सिर के पास से पुल किया लेकिन नियंत्रण में नहीं थे। वेंकटेश हवा में खेल बैठे और डीप स्क्वेयर लेग पर रासी ने कोई गलती नहीं की। भारत की स्थिति बिगड़ती दिख रही है।

20:59 (IST) 19 Jan 2022
क्विंटन डिकॉक ने कमाल की स्टम्पिंग की

फेहुक्वायो ने 35वें ओवर की पहली गेंद पर पंत को पवेलियन भेजा। इस गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने कमाल का काम किया है। उन्होंने मैच को साउथ अफ्रीका की झोली में डाल दिया है? राउंड द विकेट से लेंथ गेंद अंदर आई, उसे चलते चलते फ्लिक करना चाहते थे, शॉट खेलते समय क्रीज से बाहर निकल आए, गेंद को खेलने से चूके, डिकॉक ने गेंद को लपका और तेजी से गिल्लियां बिखेरी। पंत 22 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए।

20:48 (IST) 19 Jan 2022
भारत का चौथा झटका लगा

लुंगी एनगिडी ने 34वें ओवर की 5वीं गेंद पर साउथ अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने श्रेयस अय्यर को डिकॉक के हाथों कैच कराया। अय्यर 17 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। एनगिडी को दिशाहीन गेंद पर सफलता मिल गई। छोटी गेंद के सामने श्रेयस का संघर्ष जारी, बाउंसर गेंद डाली, कंधे के पास, उसे पुल करना चाहते थे लेकिन उछाल को नियंत्रित नहीं कर पाए, ग्लव्स पर लगकर गेंद डिकॉक के दस्तानों में जा समाई। अय्यर के आउट होने के बाद अब दूसरे अय्यर (वेंकटेश) क्रीज पर हैं।

20:26 (IST) 19 Jan 2022
पचासा जड़ पवेलियन लौटे विराट कोहली

विराट कोहली 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 63 गेंद की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। वह जब आउट हुए तब टीम इंडिया के खाते में 152 रन जुड़े थे। हालांकि, आउट होने से पहले कोहली ने साउथ अफ्रीका में वनडे में अपने 800 रन पूरे किए। वह वनडे में साउथ अफ्रीका में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 800 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं। तबरेज शम्सी की गेंद पर टेम्बा बावुमा ने कोहली का कैच लपका। कोहली स्‍वीप खेलने के चक्‍कर में आउट हो गए। कोहली की जगह श्रेयस बल्‍लेबाजी के लिए आए।

20:08 (IST) 19 Jan 2022
केशव महाराज ने शिखर धवन को किया बोल्ड

भारत को 26वें ओवर में दूसरा झटका लगा। केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन को बोल्ड कर दिया। धवन 84 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज की यह गेंद तेज गति की ऑफ स्‍टंप के करीब गुड लेंथ थी। गेंद तेजी से अंदर की ओर आई और धवन बोल्‍ड हो गए। धवन एक बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर श्रेयस की जगह ऋषभ पंत बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं।

19:59 (IST) 19 Jan 2022
भारत ने 24 ओवर में बनाए एक विकेट पर 129 रन

भारत का स्कोर 24 ओवर के बाद एक विकेट पर 129 रन है। विराट कोहली और शिखर धवन के बीच 93 गेंद में 83 रन की साझेदारी हो चुकी है। धवन ने 79 गेंद में 77 और कोहली ने 48 गेंद में 36 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 26 ओवर में 168 रन की जरूरत है।

19:34 (IST) 19 Jan 2022
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

शिखर धवन ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मिडिल स्टंप से धीमी गति की गेंद अंदर आई। शिखर धवन ने मिडविकेट फील्डर की ओर बाईं तरफ खेला। इसके बाद 15वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर इतिहास रचा। वह विदेश में खेले गए वनडे मैच में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है।

19:08 (IST) 19 Jan 2022
भारत को लगा पहला झटका, केएल राहुल नहीं खेल पाए कप्तानी पारी

एडेन मार्कराम ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। मार्कराम ने 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल को विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया। मार्कराम की गेंद ऑफ स्‍टंप के करीब फुलर थी। राहुल ने कवर और पॉइंट के बीच से मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्‍ले का किनारा लेती हुई विकेटकीपर के पास पहुंच गई। राहुल 17 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। राहुल जब आउट हुए तब टीम के खाते में 46 रन जुड़े थे।

18:10 (IST) 19 Jan 2022
बावुमा और डूसेन ने जड़े शानदार शतक, भारत को मिला 297 का लक्ष्य

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे, 2022 में लगातार तीसरे मैच में हारी टीम इंडिया
17:46 (IST) 19 Jan 2022
बावुमा 110 पर आउट, बुमराह को मिला दूसरा विकेट

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे, 2022 में लगातार तीसरे मैच में हारी टीम इंडिया
17:25 (IST) 19 Jan 2022
बावुमा ने जड़ा शतक, चौथे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे, 2022 में लगातार तीसरे मैच में हारी टीम इंडिया
17:05 (IST) 19 Jan 2022
भारतीय गेंदबाजों को चौथे विकेट की तलाश

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे, 2022 में लगातार तीसरे मैच में हारी टीम इंडिया
16:38 (IST) 19 Jan 2022
डूसेन और बावुमा ने पूरी की 100 रनों की साझेदारी

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे, 2022 में लगातार तीसरे मैच में हारी टीम इंडिया
16:08 (IST) 19 Jan 2022
साउथ अफ्रीका की पारी को डूसेन और बावुमा ने संभाला

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे, 2022 में लगातार तीसरे मैच में हारी टीम इंडिया
15:45 (IST) 19 Jan 2022
साउथ अफ्रीका के 3 विकेट पर 100 रन पूरे

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे, 2022 में लगातार तीसरे मैच में हारी टीम इंडिया
14:51 (IST) 19 Jan 2022
यहां देखिए मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने 31 रन से जीता पहला वनडे, 2022 में लगातार तीसरे मैच में हारी टीम इंडिया
13:44 (IST) 19 Jan 2022
भारत करेगा लक्ष्य का पीछा, वेंकटेश अय्यर करेंगे वनडे डेब्यू

केएल राहुल ने बतौर कप्तान अपने पहले वनडे मैच में टॉस गंवाया है। दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत लक्ष्य का पीछा करेगा। वेंकटेश अय्यर को मैडन वनडे कैप आज मिली है। उनके अलावा शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन की टीम में वापसी हुई है।

12:09 (IST) 19 Jan 2022
दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन पर नजर

साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले 8 वनडे मैचों में से 3 मैच जीते हैं। वहीं भारतीय टीम ने अपने पिछले 9 वनडे मैच में से 5 मुकाबले जीते हैं। यह सभी पूरे हुए मैचों का डाटा है। हेड टू हेड में मेजबान टीम का रिकॉर्ड भारत पर भारी है लेकिन हालिया प्रदर्शन के हिसाब से मेहमान आगे हैं।

11:51 (IST) 19 Jan 2022
दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

भारतीय टीम इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल और अनुभवी स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन के साथ मैदान पर उतर सकती है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। वेंकटेश अय्यर भी तेज गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर दिख सकते हैं।

11:32 (IST) 19 Jan 2022
1.30 बजे होगा टॉस और 2 बजे शुरू होगा लाइव एक्शन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज का ये पहला मुकाबला होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे मैच का टॉस होगा और 2 बजे से मैच का लाइव एक्शन शुरू होगा।

11:30 (IST) 19 Jan 2022
हेड टू हेड रिकॉर्ड में मेजबान आगे

हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से पीछे है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 84 वनडे मैच हुए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने 35 और दक्षिण अफ्रीका ने 46 में जीत दर्ज की। तीन मुकाबले दोनों टीमों के बीच बेनजीता भी रहे हैं। बोलैंड पार्क में ये भारत का पहला वनडे मैच होगा।