भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में गजब की कप्तानी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के 9 लीग मैचों में रोहित ने ना सिर्फ शानदार कप्तानी की है बल्कि बतौर बल्लेबाजी भी वह खूब सफल रहे हैं। अब इस टीम की बड़ी परीक्षा पहले सेमीफाइनल मुकाबले में होनी है जहां उनका सामना न्यूजीलैंड के साथ होगा। इस मैच में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की आशा रहेगी साथ ही साथ हिटमैन के निशाने पर 4 कप्तानों का रिकॉर्ड भी होगा। इसके अलावा वह इस मैच के जरिए क्रिस गेल के इस बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा के निशाने पर 4 कप्तानों का रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक खेले 9 लीग मैचों में 55.88 की औसत से 503 रन बनाए हैं। इस मैचों में उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर 131 रन का रहा है। सेमीफाइनल मैच में रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 रन बनाते ही एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जबकि 37 रन बनाते ही वह रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे। वहीं 46 रन बनाते ही वह महेल जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहेंगे तो वहीं 76 रन बनाते ही वह वर्ल्ड कप के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विश्व कप एक सीजन में एक कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन
578 रन – केन विलियमसन (2019)
548 रन – महेला जयवर्धने (2007)
539 रन – रिकी पोंटिंग (2007)
507 रन – एरोन फिंच (2019)
503 रन – रोहित शर्मा (2023)
क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जैसे ही 3 छक्के लगाएंगे वह वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वर्ल्ड कप 2023 में वह अब तक 24 छक्के लगा चुके हैं जबकि क्रिस गेल ने साल 2015 में कुल 26 छक्के लगाए थे।
एक विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के
26 – क्रिस गेल (2015)
24 – रोहित शर्मा (2023)
22 – ग्लेन मैक्सवेल (2023)
22 – इयोन मॉर्गन (2019)
21 – क्विंटन डिकॉक (2023)
21 – एबी डिविलियर्स (2015)
20 – डेविड वार्नर (2023)