India vs New Zealand 3rd T20 Match 2022 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच टाई हो गया। खास यह रहा कि डकवर्थ लुईस पद्धति (DLS) के बावजूद स्कोर टाई रहा। इसके साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। बारिश के कारण सीरीज का पहला मैच रद्द हो गया था। दूसरा मैच भारत ने अपने नाम किया था। मोहम्मद सिराज (Siraj) को प्लेयर ऑफ द मैच (Player of The Match) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player of The Series) चुना गया।

मंगलवार 22 नवंबर को नेपियर (Napier) के मैकलीन पार्क (McLean Park) में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही और 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन बनाए थे कि तभी बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा।

जिस समय खेल रोका गया, उस समय हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) 3 चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंद में 30 और दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) 9 गेंद में 9 रन बनाकर नाबाद थे। बारिश (Rain) रुकती नहीं देख अंपायर्स (Umpires) ने डीएलएस (DLS) पद्धति से मैच का नतीजा निकालने की कोशिश की, लेकिन संयोग से दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा और मुकाबला टाई (TIE) रहा।

इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। दूसरे ओवर में ही एडम मिल्ने ने पहला झटका दिया। इशान किशन को 10 रन पर पवेलियन भेजा। ऋषभ पंत ने टिम साउदी के ओवर में दो चौके जड़कर आक्रामक तेवर दिखाए, लेकिन चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गए। टिम साउदी ने अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर को गोल्डन डक पर आउट किया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। अर्शदीप सिंह ने फिन एलेन को दूसरे ओवर में ही पवेलियन भेजा दिया। छठे ओवर में मार्क चैपमैन को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इसके बाद डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। ग्लेन फिलिप्स 54 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने उन्हें आउट किया।

इसके बाद न्यूजीलैंड ने 4 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिया। 16.3 ओवर में 146 पर 3 विकेट से स्कोर 149 पर 9 विकेट हो गया। कीवी टीम ने 19 गेंद में 14 रन के भीतर 7 विकेट गंवाए। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने 4-4 विकेट लिए। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ। वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को मौका मिला। कीवी टीम में एक बदलाव हुआ। केन विलियमसन की जगह मार्क चैपमैन को मौका मिला।

टीम इंडिया प्लेइंग 11– इशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11– फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन।

तय समय पर नहीं पाया था टॉस

गीली आउटफील्ड के कारण टॉस तय समय पर नहीं हो सका था और मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया था। टॉस 11.30 बजे के बजाय 12 बजे हुआ। टी20 सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। भारत की वनडे टीम की कमान अनुभवी क्रिकेटर शिखर धवन के हाथों में है।

Match Ended

India in New Zealand, 3 T20I Series, 2022

New Zealand 
160 (19.4)

vs

India  
75/4 (9.0)

Match Ended ( Day – 3rd T20I )
India tied with New Zealand (D/L method)

Live Updates

India vs New Zealand 3rd T20 Match Live Cricket Score Updates: सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में शतक जड़ा था। वह टी20 में रोहित शर्मा के बाद एक साल में दो शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

16:14 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ Live: DLS लागू करने के बावजूद नहीं निकल पाया नतीजा

भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन बनाए थे कि तभी बारिश आ गई। इस कारण खेल रोकना पड़ा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद डीएलएस पद्धति से नतीजा निकालने की कोशिश की गई, लेकिन उस नियम के अनुसार भारत का स्कोर न्यूजीलैंड के बराबर निकला और आगे मैच ना होने की स्थिति में मुकाबला टाई रहा।

15:15 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ Live: भारत को लगा बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

ईश सोढ़ी ने 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को चौथा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव ने ईश सोढ़ी की लेंथ बॉल को बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश में मिडविकेट के ऊपर से खेला और डीप में खड़े ग्लेन फिलिप्स ने गेंद को लपकने में कोई गलती नहीं की।

15:06 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ Live: भारत ने पांच ओवर में पूरा किया पचासा

पांच ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने 3 विकेट पर 50 रन बनाए हैं। हार्दिक पंड्या के 8 गेंद में 22 और सूर्यकुमार यादव के 5 गेंद में 5 रन हैं। हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के बीच 13 गेंद में 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 21 रन के भीतर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

14:54 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर गोल्डन डक

टिम साउदी ने अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर को गोल्डेन डक पर आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 2.5 ओवर में 3 विकेट पर 21 रन। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या क्रीज पर। टिम साउदी हैट्रिक पर हैं।

14:51 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: ऋषभ पंत भी आउट

ऋषभ पंत ने टिम साउदी के ओवर में दो चौके जड़कर आक्रामक तेवर दिखाए, लेकिन चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 5 गेंद पर 11 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 21 रन। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर क्रीज पर।

14:48 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: टीम इंडिया को एडम मिल्ने ने पहला झटका दिया

टीम इंडिया को एडम मिल्ने ने पहला झटका दिया। इशान किशन को 10 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट 13 रन। ऋषभ पंत 3 रन बनाकर क्रीज पर।

14:42 (IST) 22 Nov 2022
India vs New Zealand: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशन ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर बैगर किसी विकेट के 6 रन। इशान किशन 6 और ऋषभ पंक 0 रन बनाकर क्रीज पर। टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।

14:26 (IST) 22 Nov 2022
India vs New Zealand: भारत को जीत के लिए 161 रन बनाने होंगे

हर्षल पटेल ने 20 ओवर की चौथी गेंद पर टिम साउदी को आउट कर दिया। उन्होंने 5 गेंद पर 6 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत को जीत के लिए 161 रन बनाने होंगे। कीवी टीम ने 19 गेंद में 14 रन के भीतर 7 विकेट गंवाए।

14:17 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज के डायरेक्ट थ्रो पर एडम मिल्ने रन आउट

अर्शदीप सिंह हैट्रिक से चूक गए, लेकिन इस गेंद पर विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज के डायरेक्ट थ्रो पर एडम मिल्ने रन आउट हो गए। न्यूजीलैंड का स्कोर 18.3 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन।

14:16 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: हैट्रिक पर अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने ईश सोढ़ी को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर 18.2 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन। एडम मिल्ने 0 रन बनाकर क्रीज पर।

14:14 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: अर्शदीप ने लिया तीसरा विकेट

अर्शदीप सिंह ने डारेल मिचेल को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का स्कोर 18.1 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन। एडम मिल्ने क्रीज पर। यह अर्शदीप का तीसरा विकेट था।

14:12 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज ने मिचेल सैंटनर को आउट किया

मोहम्मद सिराज ने मिचेल सैंटनर को 1 रन पर आउट किया। यह उनका चौथा विकेट था। न्यूजीलैंड का स्कोर 17.5 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन। डारेल मिचेल 10 रन बनाकर क्रीज पर।

14:09 (IST) 22 Nov 2022
India vs New Zealand: मोहम्मद सिराज ने जेम्स नीशम को डक पर पवेलियन भेजा

मोहम्मद सिराज ने जेम्स नीशम को डक पर पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का स्कोर 17.1 ओवर मे 5 विकेट पर 147 रन। डारेल मिचेल 9 और मिचेल सैंटनर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

14:05 (IST) 22 Nov 2022
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को दिया चौथा झटका

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को दिया चौथा झटका। डेवोन कॉनवे 59 रन बनाकर आउट। न्यूजीलैंड का स्कोर 16.4 ओवर में 4 विकेट पर 146 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर जेम्स नीशम क्रीज पर। डारेल मिचेल 9 रन बनाकर क्रीज पर।

13:58 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई

मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई। न्यूजीलैंड ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 130 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 54 रन बनाकर आउट हुए। डेवोन कॉनवे 54 रन बनाकर क्रीज पर। डारेल मिचेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

13:54 (IST) 22 Nov 2022
भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे 53 और ग्लेन फिलिप्स 54 रन बनाकर क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 53 और ग्लेन फिलिप्स 54 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 58 गेंद पर 85 रन की साझेदारी हुई। हर्षल पटेल के ओवर में 9 रन बने।

13:43 (IST) 22 Nov 2022
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड का शतक

न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 48 और ग्लेन फिलिप्स 35 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 46 गेंद पर 61 रन की साझेदारी हुई। युजवेंद्र चहल के ओवर में 16 रन बने।

13:29 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बनाए

न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 14 और डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर क्रीज पर। युजवेंद्र चहल के पहले ओवर में 13 रन बने।

13:21 (IST) 22 Nov 2022
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बनाए

न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 3 और डेवोन कॉनवे 30 रन बनाकर क्रीज पर। युजवेंद्र चहल के पहले ओवर में 6 रन बने।

13:08 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई

मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मार्क चैपमैन को 12 रन पर पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का स्कोर 5.2 ओर मे 2 विकेट पर 44 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर ग्लेन फिलिप्स आए। डेवोन कॉनवे 22 रन बनाकर क्रीज पर।

13:02 (IST) 22 Nov 2022
भारत बनाम न्यूजीलैंड: अर्शदीप सिंह का महंगा ओवर

न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। मार्क चैपमैन 5 और डेवोन कॉनवे 16 रन बनाकर क्रीज पर। अर्शदीप सिंह के ओवर 3 चौका और एक छक्का जड़ा। ओवर में कुल 19 रन बने।

12:51 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ Live: अर्शदीप सिंह ने दिलाई पहली सफलता

अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड को झटका दिया। फिन एलेन 3 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर 1.3 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। डेवोन कॉनवे और मार्क चैपमैन क्रीज पर।

12:49 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेवोन कॉनवे और फिन एलेन 3 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 4 रन बने।

12:24 (IST) 22 Nov 2022
NZ vs IND: नेपियर में बारिश शुरू

नेपियर में टॉस के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, यह अधिक तेज नहीं है। मैदान के कुछ हिस्से पर कवर लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच जल्द ही शुरू होगा।

12:11 (IST) 22 Nov 2022
NZ vs IND: न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन ।

12:10 (IST) 22 Nov 2022
ind vs nz: टीम इंडिया प्लेइंग 11

इशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

12:06 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: न्यूजीलैंड करेगा बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ। वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को मौका मिला। कीवी टीम में एक बदलाव हुआ। केन विलियमसन की जगह मार्क चैंपमैन को मौका मिला।

11:59 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ: मैदान सूखाने में लगेगा आधे घंटे का वक्त

नेपियर से खबर आ रही है कि टॉस न्यूजीलैंड के समयानुसार शाम 7.30 बजे होगा। मैच 8 बजे से खेला जाएगा।

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1594939711772319745?s=20&t=gr-SHOa6O2BmVJptH0B-SA

11:35 (IST) 22 Nov 2022
IND vs NZ Toss Delayed: टॉस में देरी

नेपियर से खबर आ रही है कि आउटफील्ड गीला होने के कारण टॉस तय समय पर नहीं हो सका है। बता दें कि वेलिंग्टन में पहला टी20 मैच बारिश से धुल गया था। दूसरे टी20 में भी बारिश ने खलल डाला था। हालांकि, मैच प्रभावित नहीं हुआ था।

10:55 (IST) 22 Nov 2022
India vs New Zealand: उमरान मलिक को मिलेगा मौका?

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया गेंदबाजी में बदलाव कर सकती है। टीम अर्शदीप सिंह की जगह उमरान मलिक को मौका दे सकती है। अर्शदीप सिंह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप से लगातार खेल रहे हैं।

India vs New Zealand 3rd T20 Match Live Cricket Score Updates: भारत को अपने रवैये में आमूलचूल बदलाव करने की जरूरत है लेकिन एक बार फिर सवाल यही उठता है कि क्या टीम मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उमरान मलिक और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को मौका देगी या नहीं। टी20 विश्व कप में एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद संभावना थी कि भारत कुछ अन्य खिलाड़ियों को आजमाएगा लेकिन अगर दूसरे टी20 के टीम संयोजन को देखें तो संकेत मिलते हैं कि टीम शून्य से शुरुआत करने को लेकर झिझक रही है। सूर्यकुमार यादव के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन को छोड़ दें तो भारतीय टीम को रविवार को एक बार फिर 160 रन का स्कोर खड़ा करने में जूझना पड़ता जो ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्व कप की याद दिलाता है जहां भारतीय टीम बड़े स्कोर खड़े करने में विफल हो रही थी। पावर प्ले में भारत का रवैया बड़ी चिंता का सबब है।