India vs New Zealand, Ind vs NZ 2nd ODI Highlights: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना विजयरथ जारी रखते हुए 90 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से अपनी बढ़त बना ली है। माउंट माउनगुई के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और सलामी बल्लेबाजों की ठोस शुरुआत की बदौलत ( धवन के 66 और रोहित शर्मा के 87 रनों) भारत ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं, इसके बाद कप्तान कोहली , एमएस धोनी और रायडू का शानदार पारी के चलते भारत ने न्यूजीलैंड को 325 रनों का लक्ष्य दिया । इसके जवाब में जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो एक बार फिर उसके बल्लेबाजों ने निराश किया।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि उन्होंने अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं ली और एक बार फिर उनके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। पूरी कीवी टीम महज 234 के स्कोर पर ही सिमट गई। इस मैच में भी कुलदीप ने 4 तो चहल ने 2 विकेट झटके जबकि भुवी को 2 तो शमी को 1 सफलता हासिल हुई। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा।
Ind vs NZ 2nd ODI Live Cricket Score Online – यहां देखिए मैच का लाइव स्कोर
ब्रेसवेल तेजी से रन बना रहे थे लेकिन भुवी ने उनको झटका दे दिया है। 224 के स्कोर पर मेजबान को नौवां झटका लगा है।
गेंदबाजी में बदलाव करते हुए भुवी के हांथों में गेद थमाई गई है। उनके इस ओवर में न्यूजीलैंड ने 6 रन बनाए। इसी के साथ टीम का स्कोर 218 पर 8 विकेट है।
न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 200 रनों का आंकड़ा छू लिया है। वहीं ब्रेसवेल अब खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत जल्द से जल्द उनका विकेट झटककर विराट जीत चाहेगी।
325 रनों का पीछा करने उतरी टीम न्यूजीलैंड को कुलदीप के चौके ने आठवां झटका दे दिया है। 168 पर न्यूजीलैंड के 8 विकेट गिर गए हैं।
30 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं। अभी जीत के लिए मेजबान टीम को 159 रनों की दरकार है।
कुलदीप ने ग्रेंडहोम को रायडू के हांथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को छठां झटका दिया है। 146 के स्कोर पर मेजबान टीम को छठां झटका लगा है।
लेथम अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 136 के स्कोर पर पांचवा झटका है। लेथम 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत की टीम को एक और विकेट की दरकार होगी जिससे वो इस मैच में अपनी पकड़ को और मजबूत कर सकें। लेथम और निकल्स की जोड़ी अभी मैदान में है। 23वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 122 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।
अच्छी लय में दिख रहे टेलर को जाधव ने अपनी फिरकी और धोनी ने अपनी फुर्ती का शिकार बनाया और न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया है।
17 ओवर के बाद मेजबान टीम का स्कोर 100 रन हो गया है जबकि उसने 3 विकेट खोए हैं। टेलर और लेथम की जोड़ी अभी मैदान में है। मेजबान टीम को जीत के लिए 325 रनों की दरकार है।
चहल ने अच्छी लय में दिख रहे मनरो को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अब 88 रन पर तीन विकेट है। लेथम और टेलर की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
अब गेंदबाजी में एक और बदलाव देखने को मिला और केदार जाधव को गेंदबाजी पर बुलाया गया है। मनरो और टेलर के बीच अब साझेदारी पनप रही है। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 81 रन पर दो विकेट है।
10 ओवर के बाद 325 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम का स्कोर अब 63 रन पर 2 विकेट है। मनरो और रॉस टेलर की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।
8वें ओवर में विलियम्सन की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ शमी ने दूसरा झटका दे दिया है केन विलियम्सन 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
5वें ओवर में गप्टिल के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। भुवी की गेंद पर चहल ने शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
मार्टिन गप्टिल अच्छी लय में दिख रहे हैं। खासकर भुवी के खिलाफ वो आक्रमक रवैया अपना रहे हैं। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 19 रन है।
325 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम के सलामी बल्लेबाज मैदान में पहुंच चुके हैं। भुवी शमी अपना स्पेल जारी रखेंगे।
12 गेंदों का खेल भारत की पारी का और बचा है इस ओवर में भारत ने 13 रन बटोरे और इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर भी 303 पर पहुंच गया। धोनी 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रायडू अपने अर्धशतक से चूक गए हैं और भारत को चौथा झटका लगा है। 4 ओवर का खेल और बचा है, अब सभी की उम्मीदें एमएस धोनी से ही हैं।
आखिरी 5 ओवर का खेल बचा है देखना होगा कि आखिर टीम इंडिया इन 5 ओवरों में कितने और रन जोड़ती है। धोनी से उम्मीद होगी कि वो अब रनों की रफ्तार को तेजी से बढ़ाएं।
रायडू भी अब 40 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 254-3 रन है। वहीं एमएस धोनी 9 रन बानकर खेल रहे हैं।
कप्तान कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 10 ओवर का खेल और बाकी है, वहीं अभी टीम इंडिया का स्कोर 238 रन है। ऐसे में धोनी-रायडू पर तेजी से रन बनाने का दबाव होगा।
37 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 217 रन पर पहुंच गया है। अब देखना होगा कि आखिर बचे 13 ओवर में भारत कितने और रन जोड़ता है। कप्तान कोहली अपने अर्धशतक के करीब पहंच गए हैं।
टीम इंडिया ने 35वें ओवर में कोहली के चौके की मदद से 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम इंडिया विराट स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम के रनों की रफ्तार भी अब धीमी हो गई है। 33 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 189-2 रन है। कोहली-रायडू की जोड़ी मैदान में डंटी हुई है।
भारत को दूसरा झटका लगा है और 87 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। 172 के स्कोर पर टीम इंडिया को ये बड़ा झटका लगा है।
मेजबान टीम को विकेट की दरकार थी ऐसे में 26वें ओवर में उसे धवन के रूप में पहली सफळता मिली है। धवन 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
25 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 154 पर पहुंच गया है। रोहित शर्मा 82 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं धवन 65 बनाकर खेल रहे हैं। कमाल की शुरुआत हुई है टीम इंडिया की।
रोहित के बाद धवन ने भी कमाल फिफ्टी जड़ दी है। टीम इंडिया का स्कोर अब 133 पर पहुंच गया है। रोहित 71 रन बनाकर खेल रहे हैं तो धवन 60 बनाकर खेल रहे हैं।
20 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 111 पर पहुंच गया है। कमाल की शुरुआत दिलाई है रोहित-धवन की इस जोड़ी ने, दोनों ही अच्छी लय में दिख रहे हैं।
छक्के की मदद से रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर अब 100 रन के पार पहुंच गया है।
शिखर और रोहित दोनों ही अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं भारत का स्कोर 17 ओवर के बाद 93 पर पहुंच गया है।
13वें ओवर में रोहित शर्मा ने इस इनिंग और अपनी पारी का पहला छक्का जड़ दिया है। टीम इंडिया का स्कोर अब 73 पर पहुंच गया है, जबकि रोहित 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर के बाद अब ईश सोढ़ी को मैदान में बुलाया गया है। अब देखना होगा कि आखिर स्पिनर को कैसे ये दोनों खेलते हैें।
टीम इंडिया ने 9वें ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है। दोनों ही बल्लेबाजों ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत टीम इंडिया को दिलाई है।
न्यूजीलैंड के कप्तान ने गेंदबाजी में परिवर्तन करते हुए फर्ग्यूसन को आक्रमण पर लेकर आए हैं। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 34 रन हो गया है।
4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 21 रन हो गया है। दोनों ही बल्लेबाजों ने संभली हुई शुरुआत की है जो एक शुभ संकेत है। इस जोड़ी से भारत को काफी उम्मीद होगी।
दूसरा ओवर लेकर ब्रेसवनेल आए हैं और सामने थे शिखर धवन। इस ओवर में भारत ने धवन के एक चौके मदद से 7 रन बटोरे। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 11 रन है।
टीम इंडिया के सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान में पहुंच चुके हैं। ऐसे में ट्रेंट बोल्ट के हांथों में गेंद है। देखना होगा कि किस तरह का आगाज टीम इंडिया करती है।
पहले बल्लेबाजी करने टीम इंडिया बस कुछ ही देर में मैदान में उतरने वाली है। ऐसे में रोहित शर्मा और धवन से काफी उम्मीदें होंगी कि वो एक विराट स्कोर खड़ा करें।