India vs New Zealand 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

यह मैच हैमिल्टन के सेडान पार्क में खेला गया। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। अय्यर के शतक और कोहली-राहुल के अर्धशतक की बदौलत भारत ने जीत के लिए न्यूजीलैंड को 348 रनों का लक्ष्य दिया था।

LIVE क्रिकेट स्कोर, India vs New Zealand 1st ODI – यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

इसके जवाब में जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो निकल्स और गप्टिल ने शानदार आगाज किया। इसके बाद टेलर और कप्तान लेथम ने कमाल बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खैर ली। इसके चलते न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को जीत लिया। टेलर ने नाबाद 109 रनों की पारी खेली।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: Watch Here

Live Blog

15:43 (IST)05 Feb 2020
न्यूजीलैंड ने जीता मैच

348 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने टेलर के शतक और लेथम, निकल्स की शानदार फिफ्टी के चलते इस मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया है। तीन मैचों की इस सीरीज में न्यूजीलैंड अब 1-0 से आगे है। 

15:40 (IST)05 Feb 2020
सैंटनर ने जड़ा छक्का

शार्दुल ठाकुर 48वां ओवर लेकर आए थे सेंटनर ने इस ओवर में एक कमाल का छक्का जड़ दिया है। 

15:32 (IST)05 Feb 2020
ग्रैंडहोम आउट

331 के स्कोर पर टीम इंडिया को छठीं सफलता मिली ग्रैडहोम अपना विकेट गंवा बैठे हैं। 18 रनों की दरकार 25 गेंदों में हैं। 

15:26 (IST)05 Feb 2020
30 गेंद में चाहिए 21 रन

इस मुकाबले में जीत के लिए न्यूजीलैंड को अब 5 ओवर में 21 रनों की दरकार है। टेलर शतक जड़कर खेल रहे हैं। 

15:14 (IST)05 Feb 2020
नीशम ने जड़ा चौका

42वें ओवर में शमी की गेंद पर नीशम के बल्ले से यह गेंद सीमारेखा के पार चली गई है। अब जीत के लिए न्यूजीलैंड को 33 रन 45 गेंद में चाहिए। 

15:10 (IST)05 Feb 2020
लेथम आउट

309 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है और अच्छी लय में दिख रहे लेथम 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय गेंदबाज अब इस मैच में वापसी कर सकते हैं। 

15:06 (IST)05 Feb 2020
300 के पार न्यूजीलैंड

41वें ओवर का खेल चल रहा है और न्यूजीलैंड की टीम 300 के पार चली गई है। टेलर और लेथम ने कमाल की बल्लेबाजी की है। जीत के करीब है न्यूजीलैंड। 

14:47 (IST)05 Feb 2020
53 गेंद 80 रन

रॉस टेलर और टॉम लॉथम चौथे विकेट के लिए 53 गेंद पर 80 रन जोड़ चुके हैं। दोनों टीम इंडिया के लिए घातक बनते दिख रहे हैं। भारत को जीत हासिल करने के लिए इस साझेदारी को हर हाल में तोड़ना होगा।

14:00 (IST)05 Feb 2020
कोहली की चुस्ती ने झटका निकल्स का विकेट

निकल्स और टेलर की जोड़ी भारतीय गेंदबाजों के लिए खतरनाक साबित हो रही थी लेकिन इसी बीच कोहली की चुस्ती के चलते भारत को तीसरी सफलता मिली है। 

13:51 (IST)05 Feb 2020
50 रनों की हुई साझेदारी

निकल्स और टेलर के बीच अब 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो गई है। यह साझेदारी अब टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनती जा रही है। भारत को जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे। 

13:43 (IST)05 Feb 2020
हाथ खोल रहे दोनों बल्लेबाज

निकल्स और टेलर अब आतिशी अंदाज में रन बंटोरते दिख रहे हैं। भारत को इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना होगा। 

13:33 (IST)05 Feb 2020
दबाव में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज

दो विकेट गिरने के बाद अब निकल्स और टेलर की जोड़ी पूरी तरह से दबाव में आ गई है। 22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अभी केवल 121 रन है। 

13:22 (IST)05 Feb 2020
ब्लंडेल आउट

109 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है और ब्लंडेल को कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। कुलदीप की शानदार गेंदबाजी। 

13:09 (IST)05 Feb 2020
ब्लंडेल मैदान में

गप्टिल के आउट होने  के बाद अब मैदान में ब्लंडेल आ गए हैं। 16 ओवर के बाद 348 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड का स्कोर 86 रन है। 

13:00 (IST)05 Feb 2020
अर्धशतक के करीब निकल्स

15वें ओवर का खेल चल रहा है और निक्लस ने शानदार चौके के साथ खुद को अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं। गप्टिल भी उनका साथ निभा रहे हैं। 

12:50 (IST)05 Feb 2020
खतरनाक हो रही साझेदारी

निकल्स और गप्टिल धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी कर रहे हैं जो भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। भारत को पहले विकेट की तलाश है। 

12:41 (IST)05 Feb 2020
50 के पार न्यूजीलैंड

10वें ओवर में निकल्स ने शानदार चौके के साथ अपनी टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। भारतीय गेंदबाजों को अपने पहले विकेट की तलाश है। 

12:34 (IST)05 Feb 2020
एक और शानदार ओवर

8वां ओवर लेकर जसप्रती बुमराह आए थे और सामने बल्लेबाजी गप्टिल कर रहे थे। इस ओवर से केवल 1 ही रन आए। भारतीय गेंदबाज लगातार कीवी सलामी बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रख रहे हैं। 

12:22 (IST)05 Feb 2020
टीम इंडिया को विकेट की तलाश

348 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 5 ओवर के बाद 27 रन बना लिए हैं। निकल्स और गप्टिल की आंखें जम रही हैं। भारत को एक विकेट की तलाश होगी। 

12:14 (IST)05 Feb 2020
निकल्स ने जड़ा चौका

चौथा ओवर लेकर शमी आए थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर निकल्स ने एक कमाल का चौका जड़ दिया है। 4 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 23 रन है। 

12:08 (IST)05 Feb 2020
बुमराह कस रहे शिकंजा

तीसरा ओवर लेकर बुमराह आए थे और इस ओवर में उन्होंने एक रन  खर्चे। गप्टिल और निकल्स दोनों भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस दिख रहे हैं। 

11:58 (IST)05 Feb 2020
बुमराह ने डाला कमाल ओवर

पहला ओवर बुमराह लेकर आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर निकल्स ने अपना खाता खोला। इस ओवर में जसप्रीत बुमराह ने तीन वाइड गेंदें फेंकी। इस ओवर से केवल 7 रन आए हैं। 

11:47 (IST)05 Feb 2020
भारतीय गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत के लिए 348 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में जब न्यूजीलैंड की टीम उतरे तो भारतीय गेंदबाजों को दम दिखाना होगा। 

11:21 (IST)05 Feb 2020
348 रनों का लक्ष्य

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अय्यर के शतक और केएल राहुल की दमदार पारी के चलते न्यूजीलैंड को जीत के लिए 348 रनों का लक्ष्य दिया है। 

11:04 (IST)05 Feb 2020
केदार जाधव ने जड़ा चौका

48वां ओवर लेकर टिम साउदी आए थे और इस ओवर में केदार जाधव ने पहले एक चौका जड़ा और फिर उन्होंने अगली ही गेंद पर एक कमाल का छक्का जड़ दिया है। 

10:54 (IST)05 Feb 2020
अय्यर आउट

292 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है और अय्यर 103 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। यह उनका पहला शतक था। 

10:40 (IST)05 Feb 2020
अय्यर ने जड़ा शतक

केएल राहुल की फिफ्टी के बाद अब श्रेयस अय्यर ने अपना शतक पूरा कर लिया है। एक शानदार पारी अय्यर के बल्ले से। भारत एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। 

10:35 (IST)05 Feb 2020
शतक के करीब अय्यर

42वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर श्रेयस अय्यर 90 के पार चले गए हैं। वहीं, दूसरी ओर केएल राहुल अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं। 

10:24 (IST)05 Feb 2020
शतक की ओर अय्यर

40वें ओवर का खेल चल रहा है और टिम साउदी के ओवर में अय्यर ने दो लगातार चौके जड़े हैं। भारत का स्कोर 244 पर पहुंच गया है। जबकि अय्यर 78 पर बल्लेबाजी कर रहे तो केएळ राहुल फिफ्टी के करीब हैं। 

10:09 (IST)05 Feb 2020
अय्यर का लंबा छक्का

37वां ओवर लेकर बेनट आए थे और इस ओवर में अय्यर ने एक लंबा छक्का जड़ा है। अब केएल राहुल और अय्यर दोनों ही आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

10:03 (IST)05 Feb 2020
केएळ राहुल ने जड़ा छक्का

35वां ओर लेकर सोढ़ी आए थे और इस ओवर में केएल राहुल ने लगातार छो छक्के जड़े हैं। इसी के साथ भारत का स्कोर भी 200 के पार चला गया है। 

09:41 (IST)05 Feb 2020
केएल राहुल मैदान में

विराट कोहली के आउट होने के बाद अब मैदान में केएल राहुल आ गए हैं। अय्यर अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं। 

09:33 (IST)05 Feb 2020
कोहली की फिफ्टी पूरी

28वें ओवर का खेल चल रहा था और कप्तान कोहली ने इस ओवर में एक कमाल फिफ्टी जड़ दी है। इसी के साथ भारत का स्कोर 150 के पार चला गया है। 

09:14 (IST)05 Feb 2020
कोहली को रोकना मुश्किल

23वां ओवर लेकर ग्रैंडहोम आए थे और इस ओवर की पांचवी गेंद पर कोहली ने एक शानदार चौका जड़ा है। अब भारत का स्कोर 123 पर पहुंच गया है। दोनों कमाल की लय में दिख रहे हैं। 

09:01 (IST)05 Feb 2020
100 के पार भारत

20वां ओवर लेकर नीशम आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर अय्यर ने शानदार चौका जड़ा। इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 के पार चला गया है। 

08:50 (IST)05 Feb 2020
कोहली का एक और चौका

17वां ओवर लेकर ग्रैंडहोम आए थे और इस ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली ने एक शानदार चौका जड़ा है। अब कोहली भी शानदार लय में दिख रहे हैं और अय्यर के साथ एक साझेदारी पनप रही है। 

08:28 (IST)05 Feb 2020
नीशम ने डाला कमाल ओवर

12वां ओवर लेकर नीशम आए थे यह उनके खाते का पहला ओवर था। इसमें केवल 1 ही रन आया है। भारत का स्कोर अभी केवल 61 रन है। कोहली और अय्यर को एक साझेदारी बनानी होगी। 

08:19 (IST)05 Feb 2020
भारत को दोहरा झटका

10 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया को दो झटके लगे हैं। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने पारी का आगाज किया और शानदार लय में दिख रहे थे लेकिन दोनों लगातार अपना विकेट गंवा बैठे हैं। 

08:03 (IST)05 Feb 2020
मयंक का शानदार चौका

7वां ओवर लेकर टिम साउदी आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक ने एक शानदार चौका जड़ दिया है। दोनों सलामी बल्लेबाज आतिशी लय में दिख रहे हैं। 

07:55 (IST)05 Feb 2020
मयंक ने जड़ा चौका

5वां ओवर लेकर आए थे टिम साउदी और इस ओवर में पहले मयंक को लेकर एक जोरदार अपील हुई लेकिन अगली ही गेंद पर मयंक ने कमाल चौका जड़ा है।