भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत कसी हुई की थी लेकिन फील्डिंग में साथ नहीं मिल पाया। उसके बाद कीवी ओपनिंग जोड़ी टिक गई और भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे।

IND vs NZ: पंत की जगह वनडे टीम में ध्रुव जुरेल को किया गया शामिल, विजय हजारे के 7 मैचों में ठोके 558 रन

कुलदीप यादव ने गंवाया आसान मौका

भारत के पास छठे ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर हेनरी निकोल्स का विकेट लेने का मौका था। निकोल्स 11 गेंद खेल चुके थे और परेशानी में दिख रहे थे। गेंदबाजी हर्षित राणा कर रहे थे। उसी वक्त कुलदीप यादव के पास उनका कैच आया जिसे उन्होंने छोड़ दिया। उस वक्त निकोल्स सिर्फ 4 रन पर थे। भारतीय गेंदबाजी इसके बाद विकेट के लिए तरसते नजर आए।

New Zealand in India, 3 ODI Series, 2026

India 
269/5 (45.2)

vs

New Zealand  
300/8 (50.0)

BattingRB
KL Rahul *6 10
Harshit Rana22 19
BowlingORWKT
Kristian Clarke8480
Michael Bracewell *7.2500

Play In Progress ( Day – 1st ODI )
India need 32 runs in 28 balls at 6.85 rpo

हेनरी निकोल्स ने इसके बाद सभी भारतीय गेंदबाजों को काफी सूझबूझ से खेला। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 76 रन बना लिए थे। हेनरी निकोल्स 45 गेंद पर 40 रन बना चुके थे। वहीं डेवोन कॉन्वे 45 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। भारतीय टीम को 15 ओवर के बाद भी विकेट की तलाश थी। कुलदीप की इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने भी जमकर गुस्सा निकाला।

भारत को भारी पड़ सकती है यह चूक

भारतीय टीम को यह मौका गंवाना बेहद भारी पड़ सकता है। हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी ने सिराज, वाशिंगटन, कुलदीप, प्रसिद्ध सभी के ऊपर रन बनाए हैं। अगर दोनों खिलाड़ी 150 रन का स्टार्ट कीवी टीम को देते हैं तो आसानी से 350 तक कीवी टीम पहुंच सकती है। भारत के सामने एक मुश्किल लक्ष्य हो सकता है।

पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।