IND vs IRE U19 World Cup 2024: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 201 रन से हराया। यह इस टूर्नामेंट में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। ब्लॉमफोन्टेन के मंगौंग ओवल ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 301 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 29.4 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से नमन तिवारी ने 4, सौम्य पांडे ने 3 विकेट लिए। धनुष गौड़ा, मुरुगन अभिषेक और उदय शरण भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। आयरलैंड की ओर से 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेनियल फोर्किन हाइएस्ट स्कोरर रहे।
फोर्किन 27 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा ओलिवर रिले ने 15 रन बनाए। रिले और फोर्किन के बीच 9वें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई। अंडर-19 वर्ल्ड कप में 9वें विकेट के लिए यह आयरलैंड की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। रिले और फोर्किन ने फिलिपस लेरू और शेरजाद के 37 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। आयरलैंड के खाते में 13 रन अतिरिक्त से आए।
इससे पहले भारत की ओर से मुशीर खान ने सबसे ज्यादा 119 रन बनाए। कप्तान उदय शरण 75 रन बनाकर आउट हुए। अरावले अविनाश ने 22, ओपनर आदर्श सिंह ने 17 और अर्शिन कुलकर्णी ने 32 रन बनाए। सचिन दास 21 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम का यह ग्रुप स्टेज पर दूसरा मैच था। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हराया था।
आयरलैंड का ग्रुप स्टेज में यह आखिरी मैच था। आयरलैंड को अब तक खेले 3 मुकाबलों में से 2 में हार और एक में जीत मिली है। आयरलैंड ने पहले मैच में अमेरिका को पटखनी दी थी, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैच वह हार गया था।
IND vs IRE U19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हराया था।
कप्तान उदय 30वां ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर भारत को 10वीं सफलता दिलाई। इसके साथ ही भारत ने मैच अपने नाम किया। उदय ने फिन ल्यूटन को बोल्ड किया। फिन ल्यूटन 28 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह आयरलैंड की पारी 100 रन पर ढेर हुई। इस टूर्नामेंट की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज) है।
भारत की ओर से मुरुगन अभिषेक 24वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ओलिवर रिले को एलबीडब्ल्यू किया। ओलिवर रिले 26 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब भारत को जीत के लिए एक और विकेट की दरकार है। ओलिवर रिले ने आउट होने से पहले डेनियल फोर्किन के साथ 39 रन की साझेदारी की। ओलिवर रिले की जगह ल्यूटन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
22 ओवर का खेल हो चुका है। आयरलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 78 रन है। 9वें और 10वें नंबर के बल्लेबाज ओलिवर रिले और डेनियल फोर्किन के बीच 47 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। ओलिवर रिले के 23 गेंद में 14 रन हैं। डेनियल फोर्किन के 25 गेंद में 17 रन हैं।
नमन तिवारी 15वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर कियान हिल्टन को बोल्ड कर दिया। हिल्टन 16 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह उनका चौथा विकेट है। भारत अब सिर्फ जीत से 2 विकेट दूर है। आयरलैंड का स्कोर अब भी 45 रन ही है।
आयरलैंड की पारी के अभी सिर्फ 14 ओवर हुए हैं, लेकिन उसके 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं और खाते में सिर्फ 45 रन ही जुड़े हैं। भारत की ओर से नमन तिवारी अब तक 6 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं, जबकि सौम्य ने 5 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। ओपनर्स को छोड़ दें तो आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया है.
आयरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। भारत की ओर से पहला ओवर नमन तिवारी लेकर आए। आयरलैंड की ओर से रेयान हंटर और जॉर्डन नील ने पारी की शुरुआत की। नील ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरा ओवर धनुष गौड़ा लेकर आए। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर हंटर ने अपना खाता खोला। 2 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 3 रन है।
भारत ने आयरलैंड को जीत के लिए 302 रन का लक्ष्य दिया है। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान की अहम भूमिका रही। उन्होंने 118 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान उदय शरण ने 75 रन बनाए। इन दोनों की पारियों की मदद से भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 301 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से ओलिवर रिले ने 3 और जॉन मैकनैले ने 2 विकेट लिए।
मुशीर खान 118 रन बनाकर आउट हुए। रिले ने 48वें ओवर की चौथी गेंद पर वह रन आउट हुए। मैकबेथ के थ्रो विकेटकीपर हंटर ने उनकी गिल्लियां उड़ाईं। मुशीर ने 106 गेंद की पारी में 118 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अविनाश अरावले भी पवेलियन लौटे। उन्होंने 13 गेंद में 22 रन बनाए। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 279 रन है।
भारत को 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा। कप्तान उदय शरण को ल्यूटन ने फोर्किन के हाथों लपकवाया। उदय शरण 84 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाए। दूसरे छोर पर मुशीर खान ने अपना शतक पूरा किया। मुशीर ने 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। खास यह है कि उनके बड़े भाई सरफराज खान ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी शतकीय पारी खेली।
42 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 203 रन है। उदय शरण ने 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। मुशीर खान के 90 गेंद में 84 रन हैं। उदय के 75 गेंद में 61 रन हैं। दोनों के बीच 135 गेंद में 129 रन की साझेदारी हो चुकी है। उदय ने 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
37 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 155 रन है। मुशीर खान के 76 गेंद में 53 रन हैं। उदय शरण के 59 गेंद में 44 रन हैं। दोनों के बीच 103 गेंद में 75 रन की साझेदारी हो चुकी है। मुशीर खान ने 34वें ओवर की चौथे एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
उदय शरण और मुशीर खान के बीच 73 गेंद में 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। 32 ओवर का खेल हो चुका है। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 134 रन है। मुशीर खान के 57 गेंद में 42 और उदय शरण के 48 गेंद में 34 रन हैं।
उदय शरण ने 27वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लिए। इसके साथ ही भारत का शतक पूरा हो गया। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 106 रन है। उदय शरण के 32 गेंद में 18 रन हैं। मुशीर खान के 49 गेंद में 31 रन हैं। दोनों के बीच 48 गेंद में 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अर्शिन की जगह कप्तान उदय शरण बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अर्शिन ने पवेलियन लौटने से पहले मुशीर के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 85 रन है। उदय शरण के 9 गेंद में 4 रन हैं।
20 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 80 रन है। भारत को दूसरा झटका मैकनाले ने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिया। उन्होने अर्शिन कुलकर्णी को फोर्किन के हाथों लपकवाया। अर्शिन 55 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुशीर खान 35 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद हैं।
फिन ल्यूटन 15वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर मुशीर खान ने चौका जड़ दिया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 61 रन है। मुशीर खान के 17 गेंद में 14 रन हैं। अर्शिन कुलकर्णी के 41 गेंद में 22 रन हैं। दोनों के बीच 40 गेंद में 29 रन की साझेदारी हो चुकी है।
नौवां ओवर मैकनैले लेकर आए। आदर्श सिंह ने उनकी शुरुआती दोनों गेंदों पर 2 चौके लगाए। हालांकि, अगली गेंद पर अपना विकेट भी गंवा दिया। आदर्श विकेट के पीछे हंटर के हाथों लपके गए। वह 33 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
सात ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 23 रन है। आदर्श सिंह के 26 गेंद में 8 रन हैं। अर्शिन कुलकर्णी के 17 गेंद में 10 रन हैं।
भारत की तरफ से आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने पारी की शुरुआत की। आयरलैंड की ओर से मैकबेथ पहला ओवर लेकर आए। आदर्श ने उनकी पहली गेंद पर 3 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्डन नील, रेयान हंटर (विकेटकीपर), कियान हिल्टन, फिलिप्स ले रॉक्स (कप्तान), स्कॉट मैकबेथ, मैकडारा कॉसग्रेव, जॉन मैकनेले, कार्सन मैकुलॉ, ओलिवर रिले, डेनियल फोर्किन, फिन ल्यूटन।
भारतीय कप्तान उदय शरण ने इस मैच के लिए राज लिम्बनी को आराम दिया है। उनकी जगह धनुष गौड़ा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। ये है भारत की प्लेइंग इलेवन: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, उदय शरण (कप्तान), मुशीर खान, धनुष गौड़ा, प्रियांशु मोलिया, अवनीश अरावले (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बनी, नमन तिवारी, सैमी पांडे।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इसका मतलब है कि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय कप्तान उदय शरण ने कहा कि वह पहले बैटिंग ही करना चाहते थे।
आयरलैंड का स्क्वाड: फिलिप ले रॉक्स (कप्तान), मैकडारा कॉसग्रेव, हैरी डायर, डैनियल फोर्किन, कियान हिल्टन, रयान हंटर, फिन ल्यूटन, स्कॉट मैकबेथ, कार्सन मैकुलॉ, जॉन मैकनेली, जॉर्डन नील, ओलिवर रिले, गेविन रॉल्स्टन, मैथ्यू वेल्डन, रूबेन विल्सन।
भारतीय टीम: उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी।
भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से हरा दिया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 251 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम को 167 रन पर ऑल आउट कर दिया। बांग्लादेश अपने 2 मैचों में 1 हार चुकी है और 1 जीती है। आखिरी मैच उसका अमेरिका के खिलाफ है जो उसके आगे के सफर को तय करेगा।