भारत और जर्मनी के बीच नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज खेली गई। पहला मुकाबला जर्मनी ने 2-0 से अपने नाम किया था। दूसरे मैच में भारत ने 5-3 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में भारत हाफ टाइम 0-1 से पीछा। इसके बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में चार गोल किए। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया वहीं अभिषेक और सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल किए। आखिरी क्वार्टर में भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने गोल किया। वहीं जर्मनी की ओर से भी दो गोल हुए। मैच 5-3 से भारत के नाम रहा।
सीरीज विनर के लिए शूटआउट से फैसला किया गया। जर्मनी ने पांच में से तीन गोल किए वहीं भारत केवल एक ही गोल कर पाया। पेनल्टी शूटआउट में भारत की ओर से इकलौता गोल डेब्यू कर रहे अदित्य लागले ने किया। जर्मनी ने शूटआउट में जीत हासिल की और सीरीज भी अपने नाम की।
बुधवार को हुए पहले मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने यह मैच 2-0 से अपने नाम किया। हेनरिक मर्टगेम्स ने चौथे और लुकास विंडफेडर ने 30वें मिनट में गोल किया। भारत को मैच में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल सके।
IND vs GER Hockey Match LIVE Streaming Details: Watch Here
जर्मनी मौजूदा विश्व चैंपियन है और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता है। दोनों टीमें पिछली बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भिड़ी थीं। जर्मनी ने भारत को 3-2 से हराया था।
भारतीय टीम शूटआउट में जाकर सीरीज हार गई। भारत ने पहला मैच 0-2 से हारी थी। हालांकि दूसरे मैच में टीम ने वापसी की और 5-3 से मैच जीता। शूटआउट में जर्मनी ने जीत हासिल की और सीरीज अपने नाम की।
जर्मनी - गोल, X, X,गोल, गोल
भारत- X,X,X, गोल,
भारत ने दूसरा मुकाबला 5-3 से अपने नाम किया। दोनों टीमों ने सीरीज में 1-1 से बराबरी की और इसी कारण अब शूटआउट होगा जिससे सीरीज विजेता का फैसला किया जाएग।
आखिरी मिनट में सुमित को येलौ कार्ड दिया।
भारत के लिए दो गोल दागने वाले सुखजीत सिंह चोटिल हो गए। उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।
54वें मिनट में जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला। अभिषेक ने गेंद को रोका, इसके बाद भारत ने काउंटर अटैक की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जर्मन डिफेंस ने भारत की कोशिश नाकाम की।
भारत के लिए सुखजीत सिंह ने पांचवां गोल दागा। मनप्रीत सिंह ने सुखजीत सिंह को पास दिया। सुखजीत सर्कल में अकेले गेंद लेकर गए और उसे गोल दागा।
भारतीय टीम की ओर से तीसरे क्वार्टर में अभिषेक ने भारत के लिए चौथा गोल किया।
42वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके टीम की लीड 2-1 तक पहुंचाया। इसके बाद अगले ही मिनट में भारत ने एक और गोल किया। इस बार भी कप्तान हरमप्रीत सिंह का जलवा देखने को मिला।
तीसरे क्वार्टर में भारत को बैक टू बैक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम उसे गोल में बदल नहीं सकी। एक गोल के बाद भारतीय टीम का जोश बढ़ गया है जिसका असर उनके गेम पर दिख रहा है।
34वें मिनट में शिलानंग ने बैकहैंड पास से गेंद सुखजीत सिंह को पास किया सुखजीत गेंद लेकर अंदर आए और डिफेलक्शन के बाद अपने पास को गोल में बदला।
पहले हाफ का गेम खत्म हो चुका है और जर्मनी ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखी है। भारतीय टीम को छह कॉर्नर मिले लेकिन वह किसी को भी गोल में नहीं बदल पाई। वहीं जर्मनी की ओर से एक गोल हुआ वह भी फील्ड गोल।
जर्मनी को 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। जर्मनी ने वैरिएशन की कोशिश की लेकिन कृष्णा पाठक ने शॉट और डिफेंडर्स ने बचा हुआ का काम पूरा किया।
भारत को छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि वह उसे गोल में नहीं बदल पाए। इसके बाद भारत को फिर से कॉर्नर दिया गया लेकिन इस बार जर्मनी ने वीडियो रेफर लिया।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारतीय टीम अच्छा डिफेंस कर रही थी लेकिन आखिर में गलती कर गई। जर्मनी उसे गोल में नहीं बदल पाई।
भारत को 14वें मिनट में फिर से पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन एक बार फिर तालमेल में कमी दिखी और गोल नहीं कर पाए। पहले क्वार्टर के अंत में भारत 0-1 से पिछड़ रही है।
12वें मिनट में जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला। बुधवार के मैच में स्कोर करने वाले लुकास ने गलती की और कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सके।
भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह दोनों को ही गोल में नहीं बदल पाए। पहली बार में संजय से गेंद ट्रैप नहीं हुई वहीं दूसरी बार में भारतीय फ्लिकर का शॉट सटीक नहीं बैठा।
जर्मनी ने पहले ही क्वार्टर में गोल के साथ 1-0 की बढ़त बना ली है। छठे मिनट में अभिषेक ने लेफ्ट फ्लैंक से अटैक किया लेकिन जर्मनी ने काउंटर अटैक किया। जमकोर ने भारतीय सर्कल में एंट्री की और फ्लिक किया, कृष्णा पाठक गेंद को रोक नहीं पाए।
भारत ने एक बार फिर मूव बनाया और गेंद लेकर मैदान जर्मन सर्कल में घुसे। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन जर्मनी ने रेफरल लिया और भारत को कॉर्नर नहीं दिया गया।
जर्मन खिलाड़ी गेंद लेकर भारत के सर्कल में घुसे लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने बॉल को ट्रेप किया और काउंटर अटैक किया। उन्होंने एरियाल पास किया लेकिन सुखजीत उसे ट्रैप नहीं कर पाए।
भारत-जर्मनी मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय टीम आज पहले ही मिनट से अटैक के मूड में है।
भारतीय टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास आज अपने करियर का 200वां मैच खेल रहे हैं। उन्होंने आगे आकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकर किया।
दोनों टीमों मैदान पर हैं। पहले राष्ट्रगान होगा और इसके बाद मैच शुरू होगा। अधिकारी फिलहाल टीमों से मिल रहे हैं।
कृष्णा पाठक, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर ,सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक।
भारत और जर्मनी के बीच मैच कुछ देर में शुरू होगा। टीमों ने वॉर्म अप शुरू कर दिया है।
भारत और जर्मनी के बीच आज टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया को बुधवार (23 अक्टूबर को खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जर्मनी ने मैच 2-0 से अपने नाम किया था।
भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में जर्मनी के डी में जाकर कॉर्नर लेने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। आखिरी 20 सेकंड में वीडियो रेफर लिया गया।
भारत ने आखिरी के पांच मिनट के लिए अपने गोलकीपर सूरज करकेरा को हटा दिया। भारत अब 11 खिलाड़ियों के साथ अटैक की कोशिश कर रहा है।
भारतीय खिलाड़ी जर्मन में घुसने की लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन जर्मनी का डिफेंस काफी मजबूत है।