भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बेहद खास साबित हुई है। उन्होंने अपने बल्ले से कमाल करते हुए कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। धर्मशाला में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा और यहां भी जायसवाल की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

जायसवाल इस सीरीज में सिक्सर किंग साबित हुए हैं। उन्होंने चार मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। महज दो महीने ही उन्होंने छक्कों की लाइन लगा दी है। धर्मशाला टेस्ट में उनके पास इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडम मैक्कलम को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

स्टोक्स और मैक्कलम को पीछे छोडेंगे जायसवाल

जायसवाल ने 2024 में 23 छक्के लागए हैं। एक साल में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज और इंग्लैंड के मौजूदा कोच ब्रैंडम मैक्कलम के नाम हैं। मैक्कलम ने साल 2014 में 33 छक्के लगाए थे। वहीं बेन स्टोक्स ने 2022 में 26 सिक्स जड़े। जायसवाल 10 छक्के लगाकर मैक्कलम को और चार छक्के जड़कर स्टोक्स को पीछे कर देंगे। जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की एक पारी में 12 छक्के लगाए थे। ऐसे में स्टोक्स औऱ मैक्कलम का रिकॉर्ड खतरे में है।

जायसवाल के बाद चौथे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट। उन्होंने 2005 में 22 छक्के लगाए थे। वहीं भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में 22 और ऋषभ पंत ने 2022 में 21 छक्के जमाए।

पूरे कर सकते हैं 1000 टेस्ट रन

जायसवाल की नजर टेस्ट करियर में 1000 रन पूरे करने पर भी होगी जिससे वह 29 रन ही दूर है। धर्मशाला टेस्ट में अगर वह ऐसा करते हैं तो वह सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी होंगे। भारत की ओर से टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पुजारा और सुनील गावस्कर के नाम है जिन्होंने 11 टेस्ट में 1000 रन पूरे किए थे।