इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कैंटबरी में शु्क्रवार (30 मई) को पहले अनौपचारिक टेस्ट में इंडिया ए के दोनों ओपनर कुछ खास नहीं कर पाए। कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए तो यशस्वी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। यशस्वी ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। हालांकि, उनका खाता अच्छी शॉट से नहीं खुला। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और थर्ड मैन पर चौका मिला। इस चौके के साथ भारतीय टीम का भी खाता खुला।
IND A vs ENG L LIVE Score: Watch Here
यशस्वी ने 7वीं गेंद पर खाता खोला। इसके बाद उन्होंने 12 डॉट गेंद खेलीं। वह 55 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। एडी जैक की गेंद पर जेम्स रेव ने विकेट के पीछे कैच लपका। यशस्वी के आउट होने पर इंडिया का स्कोर 16.5 ओवर में 2 वकेट पर 51 रन था। करुण नायर का साथ देने सरफराज खान आए।
ऑस्ट्रेलिया में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया में यशस्वी जायसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने 5 मैच की 10 पारियों में 43.44 के औसत से 391 रन बनाए थे। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल पर भारतीय बल्लेबाजी काफी निर्भर करेगी। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
अभिमन्यु ईश्वरन कुछ खास किए बगैर पवेलियन लौटे
जायसवाल से पहले इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन कुछ खास किए बगैर पवेलियन लौट गए। ईश्वरन ने 2 चौके लगाए। वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोश हल को उनका विकेट मिला। तब इंडिया ए का स्कोर 5.5 ओवर में 12 रन था। पहले अनौपचारिक टेस्ट में इंडिया ए की प्लेइंग 11 मे सरफराज खान और यश दुबे जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।