इंग्लैंड ने लीड्स के हेडिंग्ले में मंगलवार (24 जून) को भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहला मैच में हारकर इतिहास रचा। 77 साल बाद कोई टीम आखिरी दिन 350 रन बनाकर टेस्ट मैच जीती। 1948 में डॉन ब्रेडमैन की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया ने लीड्स में ही इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
IND vs ENG 1st Test Day 4 Highlights
भारतीय टीम 835 रन बनाने के बाद भी हार गई। इंग्लैंड ने अपना दूसरा सबसे सफल रन चेज किया। उसने सर्वश्रेष्ठ रन चेच भी भारत के ही खिलाफ किया है। तीसरी बार हेडिंग्ले में 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। किसी अन्य मैदान पर ऐसा नहीं हुआ। 371 रन के ऐतिहासिक रन चेज में सबसे बड़ी भूमिका बेन डकेट और जैक क्रॉली की साझेदारी रही। दोनों ने 188 रन जोड़े। डकेट ने 149 रन की पारी खेली। क्रॉली ने 65 रन बनाए।
Anderson-Tendulkar Trophy, 2025
England
465(100.4)& 373/5(82.0)
India
471(113.0)& 364(96.0)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
England beat India by 5 wickets
1-0 की बढ़त
इंग्लैंड ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम के लिए इस मैच में 5 शतक लगे। पहली बार ऐसा हुआ, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। पहली बार कोई टीम 5 शतक लगाकर हारी। शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल 2025-27 में हार से शुरुआत हुई। दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी
बेन डकेट 149, जैक क्रॉली 65, ओली पोप 8 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले आउट हुए। बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। जेमी स्मिथ 44 और जो रूट 53 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा को 1 विकेट मिला। केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक की मदद से भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए। पहली पारी में उसने 471 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 350 रन बनाए थे। भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक जड़ा था।
भारतीय टीम 835 रन बनाने के बाद भी हार गई। इंग्लैंड के ऐतिहासिक रन चेज में सबसे बड़ी भूमिका बेन डकेट और जैक क्रॉली की साझेदारी रही। दोनों ने 188 रन जोड़े। डकेट ने 149 रन की पारी खेली। क्रॉली ने 65 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपना दूसरा सबसे सफल रन चेज किया। उसने सर्वश्रेष्ठ रन चेच भी भारत के ही खिलाफ किया है। तीसरी बार हेडिंग्ले में 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। किसी अन्य मैदान पर ऐसा नहीं हुआ।
इंग्लैंड ने लीड्स में भारत को 5 विकेट से हराकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। 77 साल बाद कोई टीम आखिरी दिन 350 रन बनाकर टेस्ट मैच जीती। जेमी स्मिथ ने रविंद्र जडेजा के छक्का जड़कर मैच खत्म किया। वह 44 और जो रूट 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
जो रूट ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 53 रन बनाए। जेमी स्मिथ 26 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 81 ओवर में 5 विकेट पर 355 रन। जीत के लिए 16 रन चाहिए।
इंग्लैंड ने 75 ओवर में 5 विकेट पर 327 रन बनाए। जीत के लिए 43 रन चाहिए। जेमी स्मिथ 13 और जो रूट 40 रन बनाकर क्रीज पर।
बेन स्टोक्स को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 रन बनाए। इंग्लैंड ने 67.3 ओवर में 5 विकेट पर 302 रन बनाए। जीत के लिए 69 रन चाहिए। जेमी स्मिथ नए बल्लेबाज हैं। जो रूट 27 रन बनाकर क्रीज पर।
इंग्लैंड ने 63 ओवर में 4 विकेट पर 284 रन बनाए। जीत के लिए 87 रन चाहिए। बेन स्टोक्स 20 और जो रूट 22 रन बनाकर क्रीज पर। 31 रन की साझेदारी।
लीड्स टेस्ट के 5वें दिन चायकाल के बाद खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने 59 ओवर में 4 विकेट पर 273 रन बनाए। जीत के लिए 98 रन चाहिए। जो रूट 14 और बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर क्रीज पर।
लीड्स टेस्ट के 5वें दिन बारिश के कारण जल्दी टी ब्रेक हो गया। इंग्लैंड ने 58.3 ओवर में 4 विकेट पर 269 रन बनाए। जीत के लिए 102 रन चाहिए। बेन स्टेक्स 12 और जो रूट 14 रन बनाकर क्रीज पर। बेन डकेट 149, जैक क्रॉली 65, ओली पोप 8 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।
बेन डकेट को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 149 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 54.3 ओवर में 3 विकेट पर 253 रन। जीत के लिए 118 रन चाहिए। जो रूट 11 रन बनाकर क्रीज पर। हैरी ब्रूक नए बल्लेबाज हैं।
इंग्लैंड ने 52 ओवर में 2 विकेट पर 246 रन बनाए। जीत के लिए 125 रन चाहिए। जो रूट 11 और बेन डकेट 143 रन बनाकर क्रीज पर। 40 रन की साझेदारी हुई।
प्रसिद्ध कृष्णा ने ओली पोप को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 8 रन बनाए। जो रूट नए बल्लेबाज हैं। बेन डकेट 115 रन बनाकर क्रीज पक। इंग्लैंड का स्कोर 44.4 ओवर मेंप्रसिद्ध कृष्णा ने ओली पोप को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 8 रन बनाए। जो रूट नए बल्लेबाज हैं। बेन डकेट 115 रन बनाकर क्रीज पक। इंग्लैंड का स्कोर 44.4 ओवर में 2 विकेट पर 206 रन। जीत के लिए 165 रन चाहिए। 2 विकेट पर 206 रन। जीत के लिए 165 रन चाहिए।
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जैक क्रॉली को पवेलियन भजा। उन्होंने 65 रन बनाए। बेन डकेट 106 रन बनाकर क्रीज पर। ओली पोप नए बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड का स्कोर 42.2 ओवर में 1 विकेट पर 188 रन। जीत के लिए 183 रन चाहिए।
लीड्स में बारिश रुक गई है। भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट मैदान पर पहुंचे।
लीड्स में बारिश के कारण मैच रुका। इंग्लैंड ने 40.5 ओवर में बगैर विकेट के 181 रन बनाए। जीत के लिए 190 रन चाहिए। बेन डकेट 105 और जैक क्रॉली 59 रन बनाकर क्रीज पर। भारत के लिए ये ब्रेक राहत की खबर है। 55.1 ओवर यानी 331 गेंद में 190 रन बनाने हैं।
बेन डकेट ने शतक जड़ दिया है। वह 124 गेंद पर 104 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 40.1 ओवर में बगैर विकेट के 178 रन बनाए। जीत के लिए 193 रन चाहिए। जैक क्रॉली 57 और बेन डकेट 104 रन बनाकर क्रीज पर।
जैक क्रॉली ने अर्धशतक जड़ा। इंग्लैंड ने 35.2 ओवर में बगैर विकेट के 140 रन बनाए। जीत के लिए 231 रन चाहिए। बेन डकेट 77 और जैक क्रॉली 50 रन बनाकर क्रीज पर। भारत के हाथ से मैच फिसलता जा रहा है।
लीड्स टेस्ट के 5वें दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 रन बनाए। इंग्लैंड ने 31 ओवर में बगैर विकेट के 119 रन बनाए। जीत के लिए 252 रन चाहिए। जैस क्रॉली 42 और बेन डकेट 65 रन बनाकर क्रीज पर।
रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टली, अब 18 नवंबर को काशी में नहीं होगा दोनों का विवाह
लीड्स टेस्ट के 5वें दिन पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरा। इंग्लैंड ने लंच तक 30 ओवर में 117 रन बनाए। जीत के लिए 254 रन चाहिए। बेन डकेट 64 और जैक क्रॉली 42 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड के नाम यह सत्र रहा।
इंग्लैंड ने 25 ओवर में बगैर विकेट 102 रन बनाए। जीत के लिए 269 रन चाहिए। जैक क्रॉली 38 और बेन डकेट 57 रन बनाकर क्रीज पर। प्रसिद्ध कृष्णा और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे हैं। 5वें दिन 19 ओवर का खेल हो गया है, लेकिन एक भी विकेट नहीं गिरा है।
इंग्लैंड ने 21 ओवर में बगैर विकेट 81 रन बनाए। जीत के लिए 290 रन चाहिए। जैक क्रॉली 26 और बेन डकेट 49 रन बनाकर क्रीज पर। प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत को विकेट चाहिए।
इंग्लैंड ने 18 ओवर में बगैर विकेट 63 रन बनाए। जीत के लिए 308 रन चाहिए। जैक क्रॉली 23 और बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर। प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे हैं। शार्दुल के पहले ओवर में 7 रन बने। भारत को जल्द विकेट लेना होगा।
इंग्लैंड ने 14 ओवर में बगैर विकेट 41 रन बनाए। जीत के लिए 330 रन चाहिए। जैक क्रॉली 20 और बेन डकेट 20 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत को जल्द विकेट लेना होगा।
इंग्लैंड ने 10 ओवर में बगैर विकेट 31 रन बनाए। जीत के लिए 340 रन चाहिए। जैक क्रॉली 16 और बेन डकेट 14 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं।
लीड्स टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू हो गया है। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बेन डकेट ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इंग्लैंड ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन। जीत के लिए 346 रन चाहिए। जैक क्रॉली 12 और बेन डकेट 13 रन बनाकर क्रीज पर।
IND vs ENG: लीड्स में क्या इंग्लैंड रच पाएगा इतिहास? टेस्ट जीतने के लिए 5वें दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम का ये है रिकॉर्ड
भारत के दिग्गज स्पिनर दिलीप दोषी का सोमवार को इंग्लैंड में ही निधन हो गया। ऐसे में लीड्स टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू होने से पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे।
लीड्स में मौसम खराब है। बादल छाए हैं। बारिश नहीं हुई तो भारतीय तेज गेंदबाज घातक हो सकते हैं। इंग्लैंड पर कहर बरपा सकते हैं।
धुल न जाए 5वां दिन, ये है भारत-इंग्लैंड लीड्स टेस्ट की मौसम रिपोर्ट
लीड्स टेस्ट के 5वें दिन बारिश का अनुमान है। भारतीय समयानुसार मैच 3.30 बजे शुरू होगा। पहले और दूसरे सत्र का खेल बारिश से प्रभावित हो सकता है। शाम 4.30 से 5.30 बजे के बीच बारिश की ज्यादा संभावना है।